बस्तर के विकास को मिली नई उम्मीद: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भरोसा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

बस्तर (Bastar, Chhattisgarh) जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए एक अहम बैठक कृषि भवन, नई दिल्ली में हुई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai) ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister for Rural Development and Agriculture Shivraj Singh Chouhan) से मुलाकात की, जिसमें बस्तर क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को मज़बूत करने पर गहन चर्चा हुई।

बस्तर की बड़ी समस्या 

बस्तर की भौगोलिक बनावट काफी जटिल है। यहां के गांव छोटे और आपस में बिखरे हुए हैं। आज के वक्त में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) यानि PMGSY-IV में 500 मीटर की सीमा तय है, जिसके कारण कई छोटे गांव सड़क सुविधा से वंचित रह जाते हैं। ये बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा है।

मुख्यमंत्री का बड़ा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री के सामने एक अहम प्रस्ताव रखा। उन्होंने PMGSY-IV में संशोधन कर ‘आंध्र प्रदेश’ की तर्ज पर 10 किलोमीटर के सर्किल को एक क्लस्टर मानने की बात कही। इसका मतलब है कि 10 किमी के दायरे में आने वाले सभी छोटे गांवों को एक इकाई मानकर सड़क विकास किया जाएगा। इस प्रस्ताव से बस्तर के सैकड़ों वंचित गांवों को सड़क सुविधा मिल सकेगी।

केंद्रीय मंत्री का पॉजिटिव रुख़

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने साफ किया कि राज्य के सुझावों पर ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क क्यों है ज़रूरी?

कृषि मंत्री चौहान ने इस बात पर ख़ास जोर दिया कि बेहतर रोड कनेक्टिविटी, एजुकेशन, हेल्थ, रोज़गार और सरकारी योजनाओं की पहुंच का सबसे प्रभावी ज़रिया है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में सड़कें सिर्फ कंक्रीट की पटरियां नहीं, बल्कि विकास की वो धमनी हैं जो हर गांव तक सरकार की पहुंच बनाती हैं।

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की सराहना

बैठक में राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में चल रहे ग्रामीण विकास के कामों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कामों की तारीफ की। खा़सतौर से उन्होंने ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के तहत मुक्तिधाम और शौचालय निर्माण को प्रभावी बताया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल अमल की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रोज़ 1,500 आवासों को तैयार किया जा रहा है। ये राज्य की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो दर्शाती है कि सरकार गरीब से गरीब शख्स तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

विकास का नया चैप्टर

केंद्रीय मंत्री चौहान ने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास के कामों को और गति मिलेगी। इससे क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक बदलाव को मज़बूती मिलेगी और बस्तर के आदिवासी लोगो के जीवन स्तर में सुधार होगा।

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें: ICAR की दो नई आलू की किस्में: किसानों की आमदनी बढ़ाने वाला बड़ा कदम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top