महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तारीख़ बढ़ी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाती है। अगर सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात या बहुत ज़्यादा बारिश से फसल ख़राब होती है, तो बीमा कंपनी नुकसान की भरपाई करती है।

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की परेशानी को समझते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में Apply  की लास्ट डेट अब 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले ये तारीख 31 जुलाई थी।

कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने बताया कि कई किसान तकनीकी दिक्कतों, दस्तावेज न होने या व्यस्तता के कारण समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रहे।

अल-नीनो का ख़तरा 

इस बार अल-नीनो का असर देखते हुए फसल बीमा और भी जरूरी हो गया है। Meteorologists  के अनुसार, इस साल मानसून अनिश्चित रहेगा और कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ आ सकती है। ऐसे में बीमा ही किसानों की आर्थिक ढाल है।

 कैसे करें आवेदन?  

अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो ये रास्ते हैं:

1.ऑनलाइन: PMFBI Crop Insurance App या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

2.ऑफलाइन: अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं

3.बैंक से कॉन्टेक्ट: अगर फसल लोन लिया है तो बैंक से कॉन्टेक्ट करें

4.बिना लोन वाले किसान: ऑनलाइन पोर्टल या CSC से करें अप्लाई 

 PMFBY क्या है? 

ये योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाती है। अगर सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, चक्रवात या बहुत ज़्यादा बारिश से फसल ख़राब होती है, तो बीमा कंपनी नुकसान की भरपाई करती है। यानी आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

किसानों से अपील

कृषि मंत्री ने कहा कि अब समय बढ़ गया है, इसलिए देरी न करें। 10 अगस्त से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि आपको समय पर बीमा लाभ मिल सके।

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें: ICAR की दो नई आलू की किस्में: किसानों की आमदनी बढ़ाने वाला बड़ा कदम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top