Mushroom Avyay Yojana 2025-26: बिहार के किसानों के लिए सुनहरा मौका, 90 फीसदी सब्सिडी पर मिल रही मशरूम किट

मशरूम अवयव योजना 2025-26 (Mushroom Avyay Yojana 2025-26 )  के जरिए अब किसान सिर्फ 9 रुपये में मशरूम उगाने की किट खरीद सकते हैं। सरकार ने एक मशरूम किट (Mushroom kit) की कीमत 90 रुपये तय की है। इसमें से 81 रुपये (यानी 90 फीसदी) सरकार खुद देगी।

Mushroom Avyay Yojana 2025-26: बिहार के किसानों के लिए सुनहरा मौका, 90 फीसदी सब्सिडी पर मिल रही मशरूम किट

बिहार सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के लिए एक बेहतरीन पहल शुरू की है। मशरूम अवयव योजना 2025-26 (Mushroom Avyay Yojana 2025-26 )  के जरिए अब किसान सिर्फ 9 रुपये में मशरूम उगाने की किट खरीद सकते हैं। ये स्कीम किसानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकती है।

क्या है पूरा गणित?

सरकार ने एक मशरूम किट (Mushroom kit) की कीमत 90 रुपये तय की है। इसमें से 81 रुपये (यानी 90 फीसदी) सरकार खुद देगी। इस तरह किसान को हर किट के लिए सिर्फ 9 रुपये ही खर्च करने होंगे। यानी बेहद कम पूंजी से कोई भी किसान या ग्रामीण युवा मशरूम उत्पादन का व्यवसाय शुरू कर सकता है।

कितनी किट मिल सकती हैं?

हर Beneficiary को कम से कम 25 और ज्यादा से ज्यादा 100 किट दी जाएंगी। छोटे किसान कम किट लेकर शुरुआत कर सकते हैं, जबकि बड़े स्तर पर काम करने वाले 100 किट तक ले सकते हैं। एक किट से लगभग 1 से 1.5 किलो ताजा मशरूम का उत्पादन हो सकता है, जिस बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती है।

सबसे अच्छी बात क्या है?

ये योजना पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में लागू है। चाहे आप दरभंगा के हों या पटना के, गया के हों या पूर्णिया के, हर जगह के पात्र किसान और ग्रामीण युवा (18-50 साल) इसका लाभ उठा सकते हैं। इससे राज्य में मशरूम उत्पादन का एक नेटवर्क (A network of mushroom producers) विकसित होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा।

ऑनलाइन एप्लीकेशन, कोई झंझट नहीं

आवेदन का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन रखा गया है। किसान बिहार सरकार की official website bihar.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। योजना का फायदा ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा, इसलिए जल्दी आवेदन करना फायदेमंद होगा।

Mushroom Avyay Yojana 2025-26: बिहार के किसानों के लिए सुनहरा मौका, 90 फीसदी सब्सिडी पर मिल रही मशरूम किट

मशरूम खेती के फायदे

1.कम जगह, कम पानी: मशरूम की खेती के लिए ज्यादा जमीन या पानी की जरूरत नहीं होती। एक कमरे या छत पर भी इसे उगाया जा सकता है।

2.कम समय, तेज कमाई: 30-40 दिनों के अंदर ही मशरूम तैयार हो जाते हैं और बाजार में बिकने लगते हैं।

3.पोषण का खजाना: मशरूम प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जिसकी बाजार में हमेशा मांग रहती है।

मदद के लिए ये नंबर याद रखें

योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के लिए Farmer Call Center Number: 1800-180-1551 पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : ICAR की डेवलप 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्मों को भारत सरकार ने राष्ट्र को किया समर्पित, जानें विस्तार से

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top