Table of Contents
बिहार सरकार (Bihar Government) ने राज्य के अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को Dairy Business शुरू करने के लिए 100 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी, यानी सरकार पूरा खर्च उठाएगी।
अगर आप अनुसूचित जनजाति वर्ग (Scheduled Tribes) से आते हैं और रोज़गार की तलाश में हैं, तो ये ख़बर सिर्फ आपके लिए है। राज्य सरकार ने गव्य विकास विभाग (Dairy Development Department) के तहत ये स्कीम इसलिए शुरू की है ताकि समाज के इस वर्ग को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके ।
क्यों ख़ास है ये योजना?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन युवक-युवतियों को मेन स्ट्रीम से जोड़ना है जो आर्थिक तंगी के चलते अपना कारोबार शुरू नहीं कर पाते। सरकार चाहती है कि राज्य के हर गांव में दुग्ध उत्पादन बढ़े और लोग रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकें । ये सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीबी से लड़ने और आर्थिक सुधार की एक ताकतवर पहल है।
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
सरकार ने इस योजना के तहत बेहद उदारता दिखाई है। पात्र लाभार्थियों को डेयरी फार्म की शुरूआत के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
1.कुल लागत: योजना के तहत 2 अच्छी नस्ल की दुग्धारू पशु (गाय या भैंस) खरीदने की कुल लागत 1,74,000 रूपये रखी गई है ।
2.सब्सिडी राशि: अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को इस पूरी राशि का 100 फीसदी अनुदान यानी पूरे 1,74,000 रुपए सरकार की ओर से सीधे मुहैया कराए जाएंगे ।
3.अपनी जेब से कुछ नहीं देना: आपको अपनी जेब से एक भी रुपया खर्च नहीं करना है। सरकार आपके सपने को पूरा करने के लिए पूरी फंडिंग कर रही है।
क्या है पात्रता और किन दस्तावेजों की ज़रूरत?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको यहां बताए दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे। ये दस्तावेज एप्लिकेशन प्रोसेस को आसान बनाएंगे :
- आधार कार्ड (पहचान प्रमाण)
- जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए जारी)
- बैंक पासबुक (अपडेटेड)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (colorful)
- शपथ पत्र (in the prescribed format)
- प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (अगर कोई पशुपालन प्रशिक्षण लिया हो)
- जीविका सदस्यता प्रमाण पत्र (if applicable)
आवेदन कैसे करें? (ऑफलाइन प्रोसेस )
ये योजना पूरी तरह से ऑफलाइन ज़रीये से संचालित की जा रही है। एप्लिकेशन प्रोसेस बेहद सरल है-
Stpe-1 सबसे पहले, अपने जिले के गव्य विकास कार्यालय (Dairy Development Office) में जाएं।
Stpe-2 वहां से आवेदन फॉर्म लें और उसे सावधानीपूर्वक भरें।
Stpe-3 फॉर्म के साथ सभी ज़रूरी दस्तावेजों की सेल्फ असेस्टेड प्रतियां अटैच करें।
Stpe-4 भरे हुए आवेदन को ऑफिस में जमा करें और जमा करने की रसीद (Acknowledgement) लेना बिल्कुल न भूलें। ये रसीद भविष्य के लिए बेहद ज़रूरी है।
कब करें अप्लाई
योजना में आवेदन के लिए बहुत ही सीमित समय दिया गया है। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो तुरंत करें
- आवेदन शुरू होने की डेट: 26 फरवरी 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 7 मार्च 2026
आपके पास बहुत कम दिन बचे हैं। देरी न करें, आज ही अपना आवेदन तैयार करना शुरू कर दें।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: Is The Milk Real Or Fake?: सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक दूध की शुद्धता पहचानने के 3 आसान घरेलू टेस्ट

