Table of Contents
भारत सरकार अब पोषण से भरपूर सब्जी ब्रोकोली (Broccoli) को लोकप्रिय बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रही है। केंद्र सरकार जल्द ही ब्रोकोली की खेती, प्रसार, बुनियादी ढांचे के विकास और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं (Broccoli cultivation, propagation, infrastructure development, and cold storage facilities.) के लिए एक समर्पित उत्कृष्टता केंद्र (Center of Excellence) स्थापित करने जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य इस प्राकृतिक सुपरफूड को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है।
मुंबई में आयोजित ‘ब्रोकोली कंजम्पशन कॉन्फ्रेंस 2026’ (Broccoli Consumption Conference 2026) में कृषि आयुक्त डॉ. पी.के. सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ये भारत का पहला ब्रोकोली-केंद्रित सम्मेलन है, जिसमें खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और किसानों की आमदनी बढ़ाने की बड़ी क्षमता है।
क्या हैं सरकार की योजनाएं?
डॉ. सिंह ने बताया कि सरकार ब्रोकोली के लिए पूर्ण समर्थन देगी:
- Center of Excellence के ज़रीये से किसानों को टेक्निकल ट्रेनिंग, क्विलिटी वाला प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी मिलेगी।
- किसानों को भरोसेमंद बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
- देश में पहले से मौजूद आलू के कोल्ड स्टोरेज को ब्रोकोली के लिए भी अनुकूलित किया जा सकेगा।
- जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
ब्रोकोली क्यों है जरूरी?
ब्रोकोली को ‘सुपरफूड’ (Broccoli is a ‘superfood’.) कहा जाता है क्योंकि ये विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Vitamins, minerals, fiber, and antioxidants) से भरपूर है। ये कुपोषण दूर करने और लंबी बीमारियों के ख़तरे को कम करने में मददगार है। देश में पोषण के स्तर को सुधारने में इसकी अहम भूमिका हो सकती है।
जापान से मिल रही है मदद
मुंबई में जापान के कॉन्सुलेट जनरल यागी कोजी (Japanese Consul General Yagi Koji) ने बताया कि ब्रोकोली जापान की मूल सब्जी नहीं है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से आज ये 170 देशों में उगाई जाती है। जापान ने भारत की जलवायु के अनुकूल उन्नत बीज भी विकसित किए हैं और इसे भारत के पोषण विकास का हिस्सा बनाने में मदद कर रहा है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
सम्मेलन में ‘ब्रोकोली क्रांति के जनक’ कहे जाने वाले स्पेन के जेवियर बार्नाबू (Javier Barnabéu of Spain) ने सफलता के तरीके शेयर किए।
सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर (Celebrity chef Sanjeev Kapoor) ने लोगों को ब्रोकोली की टेस्टी रेसिपी बनाना सिखाया।
क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी बताया कि वे डेली ब्रोकोली का सेवन करते हैं और ‘Healt is Money’ है का संदेश दिया।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

