महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, अब बेचने वालों को होगी जेल और भारी जुर्माना

महाराष्ट्र सरकार ने ये कदम सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि गंभीर जांच के बाद उठाया है। Food and Drug Administration ने 2025-26 के बीच 308 सैंपल्स की जांच की, जिनमें से 109 सैंपल्स (35.4 फीसदी) फेल हो गए।

क्या आपको पता है कि आप जिस पनीर को खा रहे हैं, वो असली है या नकली? कहीं आपको वेजिटेबल ऑयल और स्टार्च से बना ‘एनालॉग पनीर’ (Analog cheese) तो नहीं खिलाया जा रहा? महाराष्ट्र सरकार ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस नकली पनीर पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। अब राज्य में इस तरह का पनीर बनाना, बेचना, रखना या सप्लाई करना पूरी तरह गैरकानूनी होगा। 

एनालॉग पनीर (Analog cheese) क्या है? जानें आपकी सेहत के लिए क्यों है ख़तरनाक

असली पनीर दूध को फाड़कर (दही जमाकर) बनाया जाता है, लेकिन एनालॉग पनीर (जिसे नॉन-डेयरी या नकली पनीर भी कहते हैं) में दूध की जगह वेजिटेबल ऑय़ल, स्टार्च, इमल्सीफायर और दूसरे पदार्थों का इस्तेमाल होता है। इसका स्वाद और बनावट तो पनीर जैसी होती है, लेकिन इसमें असली पनीर जैसे पोषक तत्व (प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम) नहीं होते। सबसे अहम बात, इसे अक्सर बिना बताए असली पनीर के नाम पर बेचा जाता है, जो ग्राहकों के साथ सीधा धोखा है। 

सरकार ने क्यों लगाया बैन? FDA की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद

महाराष्ट्र सरकार ने ये कदम सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि गंभीर जांच के बाद उठाया है। राज्य के Food and Drug Administration (FDA) ने 2025-26 के बीच 308 सैंपल्स की जांच की, जिनमें से 109 सैंपल्स (35.4 फीसदी) फेल हो गए। इनमें 30 सैंपल्स तो इतने ख़राब मिले कि उन्हें ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया। जांच में पता चला कि इन नकली उत्पादों में असली दूध की जगह सस्ते वेजिटेबल ऑयल का यूज़ हुआ था। यही नहीं, कई होटल और रेस्टोरेंट बिना बताए कस्टमर्स को यही नकली पनीर खिला रहे थे। 

सख़्त सज़ा: जानें क्या होगी कार्रवाई

सरकार ने सख़्त चेतावनी दी है कि अगर कोई इस बैन का उल्लंघन करता है, तो उस पर Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत कार्रवाई होगी।

1.6 महीने तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

2.अगर इस नकली पनीर को खाने से किसी की जान चली जाती है, तो दोषी को आजीवन कारावास और कम से कम 10 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। 

छत्तीसगढ़ के बाद महाराष्ट्र ने उठाया बड़ा कदम

इस फैसले के साथ महाराष्ट्र देश का दूसरा राज्य बन गया है जिसने एनालॉग पनीर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ ने यह कदम उठाया था।  पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा में भी विधायकों ने इस नकली पनीर पर बैन की मांग उठाई थी, जिस पर अब सरकार ने अमल किया है। 

क्या करें अगर आपको लगता है कि आपको नकली पनीर मिला?

1.लेबल पढ़ें: असली पनीर में दूध और साइट्रिक एसिड जैसी चीजें होंगी। नकली में ताड़ का तेल, स्टार्च, वेजिटेबल ऑयल लिखा होगा। 

2.टेक्सचर देखें: असली पनीर नरम और कुरकुरा होता है, जबकि नकली अक्सर रबड़ जैसा लचीला होता है।

3.कीमत: अगर पनीर बहुत सस्ता है, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि नकली पनीर में सस्ते तेल का इस्तेमाल होता है। 

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा Analogue Cheese और Analogue Products,जानिए क्यों और क्या है असली-नकली का फर्क 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top