Table of Contents
भारत के डेयरी क्षेत्र (Dairy Sector) में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने कोलकाता में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र (Yogurt production plant) की आधारशिला रखी है। करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से Howrah Food Park में बनने वाला ये प्लांट ‘सहकार से समृद्धि’ और ‘श्वेत क्रांति 2.0’ (‘Prosperity through Cooperation’ and ‘White Revolution 2.0’) के विजन को ठोस रूप देगा।
क्या है इस प्लांट की ख़ासियत?
ये अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र (Modern dairy plant) डेली 30 लाख लीटर दूध प्रोसेस करेगा। इसकी प्रोडक्शन कैपिसिटी चौंका देने वाली है-
- 10 लाख किलोग्राम दही और कल्चर्ड डेयरी उत्पाद (दुनिया में सबसे ज़्यादा)
- 10 लाख लीटर पैकेज्ड दूध
- 2 लाख लीटर यूएचटी दूध
- 1 लाख लीटर आइसक्रीम
- 20 मीट्रिक टन पनीर और 10 मीट्रिक टन घी
ख़ास बात ये है कि बंगाल की पहचान ‘मिष्टि दोई’ को अब देश के कोने-कोने में अमूल के ज़रीये से उपलब्ध कराया जाएगा। अमित शाह ने कहा, ‘कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से बंगाल तक, मिष्टि दोई अब हर घर में पहुंचेगी’।
1.25 लाख किसानों को होगा फायदा
ये परियोजना सिर्फ एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि लाखों किसानों की आर्थिक तकदीर बदलने वाली पहल है। आज के वक्त में अमूल वेस्ट बंगाल के 1.25 लाख से ज़्यादा मिल्क प्रोड्यूसर किसानों से जुड़ा है, जिनमें 30 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। इस प्लांट के बाद अमूल 3,000 से ज़्यादा गांवों में अपना नेटवर्क बढ़ाएगा और मिल्क कलेक्शन को बढ़ाकर 20 लाख लीटर प्रतिदिन करेगा।
किसानों को अब दूध बिक्री के लिए बेहतर बाजार, मॉडर्न प्रोसेसिंग सुविधाएं और अच्छी आमदनी के मौके मिलेंगे। अमूल मॉडल की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसके 87 फीसदी मुनाफे सीधे किसानों के बैंक खातों में जाते हैं।
डिजिटल सहकारिता और नई पहल
इस कार्यक्रम में अमित शाह ने e-RCS पोर्टल का शुभारंभ किया, जो सहकारी समितियों के रजिस्ट्रेशन को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाएगा इसके साथ ही, 14 नए भंडारण गोदामों का शिलान्यास किया गया, जिनकी कुल क्षमता 1,400 मीट्रिक टन होगी।
भारत टैक्सी और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच मोबिलिटी सेवाओं के विस्तार को लेकर भी समझौता हुआ, जो सहकारी क्षेत्र में नए आयाम जोड़ेगा।
श्वेत क्रांति 2.0 की दिशा में बड़ा कदम
ये परियोजना पूर्वी भारत के डेयरी क्षेत्र में अपने तरह का सबसे बड़ा निवेश है। अमूल अगले 2-3 सालों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करके 10-12 नए प्लांट स्थापित करेगा। वेस्ट बंगाल को अमूल की सबसे बड़ी विकासशील मंडी के रूप में देखा जा रहा है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
