Table of Contents
अल नीनो का डर, कम बारिश की आशंका, और खरीफ सीज़न की चुनौतियां, किसानों के मन में कई सवाल हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने अब घोषणा कर दी है कि ‘किसानों को चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।’ India Meteorological Department (IMD) ने 2026 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) के सामान्य से कम (लगभग 92 फीसदी) रहने का अनुमान जताया है। साथ ही, मॉनसून के दौरान अल नीनो (El Nino) एक्टिव होने की संभावना भी जताई गई है। लेकिन सरकार ने अभी से कमर कस ली है।
जलाशयों में भरपूर पानी- 127 फीसदी स्टॉक
सबसे राहत देने वाली ख़बर ये है कि देश के जलाशयों में पानी की स्थिति सामान्य से 127 फीसदी से अधिक है। यानी खरीफ सीजन में सिंचाई को लेकर कोई संकट नहीं होगा। पिछले सालों के मुकाबले यह बेहतर स्थिति है, जो किसानों के लिए संजीवनी से कम नहीं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ली बड़ी बैठक
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि
‘सरकार का फोकस फसल के अनुसार अलग रणनीति बनाने पर है। किसानों को समय पर सलाह, बीज, संसाधन और ज़रूरी ऑप्शन मिलें, ये सुनिश्चित किया जाएगा।’
बैठक में इन प्वाइंट्स पर चर्चा हुई-
- मौसम पूर्वानुमान (अल नीनो का प्रभाव)
- जलाशयों में जल स्तर
- फसलों की स्थिति
- बीज, खाद और कृषि सामग्री की उपलब्धता
- राज्यों की तैयारी
- आपदा प्रबंधन योजनाएँ
खेती पहले से ज़्यादा मज़बूत और जलवायु-अनुकूल
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब खेती पहले से ज्यादा मजबूत और जलवायु-अनुकूल हो गई है। इन कदमों से समस्याओं को कम किया जा सकेगा:
- बेहतर जल प्रबंधन (सूक्ष्म सिंचाई, ड्रिप, स्प्रिंकलर)
- नई तकनीक (सूखा सहन करने वाली फसल किस्में)
- सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
- फसल विविधीकरण (एक फसल पर निर्भरता कम)
बीजों की कोई कमी नहीं-नेशनल सीड बैंक तैयार
सरकार ने खरीफ और रबी दोनों सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध करा दिए हैं। राष्ट्रीय बीज भंडार भी आपात स्थिति के लिए एक्टिव है। अगर किसी क्षेत्र में मौसम खराब होता है, तो वहां तुरंत ऑप्शनल और बेहतर बीज मुहैया कराए जाएंगे।
अल नीनो का लास्ट अपडेट मई में, लेकिन सरकार पहले से तैयार
IMD का लास्ट Forecastमई 2026 के आखिरी हफ्ते में आएगा। लेकिन सरकार इंतज़ार नहीं कर रही। केंद्र और राज्य मिलकर जिला स्तर पर Emergency Plans बना रहे हैं। हर जिले में Crisis Management System एक्टिव की जा रही है।
किसानों के लिए सरकार का संदेश
- चिंता मत करो, तुम अकेले नहीं हो।
- समय पर सलाह, बीज, खाद और पानी मिलेगा।
- खराब मौसम से निपटने की पूरी योजना है।
- फसल बीमा और आपात सहायता भी उपलब्ध होगी।

