इंदौरी मालवी आलू को मिला GI Tag: किसानों की मेहनत और क्षेत्र की ख़ास जलवायु को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

इंदौरी आलू की क्वलिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ITC, महिन्द्रा, पेप्सिको, इस्कॉन बालाजी, मकेन्स, हायफन सीड्स जैसी दिग्गज कंपनियां सीधे किसानों से जुड़ती हैं।

इंदौरी के किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है, इंदौरी मालवी आलू (Indori Malvi Potatoes) को अब  Geographical Indication  (GI Tag) मिल गया है। ये सिर्फ एक टैग नहीं, बल्कि इंदौर की मिट्टी, यहां के किसानों की मेहनत और इस क्षेत्र की ख़ास जलवायु को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान है। अब यह आलू देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा और किसानों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

क्यों ख़ास है इंदौरी मालवी आलू?

इंदौरी की मिट्टी और यहां की जलवायु ने इस आलू को कुछ अनोखे गुण दिए हैं 

1.  चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ के लिए बेस्ट – इसमें चीनी और स्टार्च कम होता है, इसलिए तलने पर यह काला या लाल नहीं होता, बल्कि सफेद और कुरकुरा बना रहता है।

2.  अद्भुत स्वाद – इसका टेस्ट इतना खास है कि देशभर में इसकी मांग है।

3. पोषक तत्वों का खजाना – विटामिन C, B6, पोटैशियम, फाइबर और अन्य खनिजों से भरपूर, इसे “दुनिया की दूसरी रोटी” भी कहा जाता है।

बड़ी कंपनियों का भरोसा

इंदौरी आलू की क्वलिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ITC, महिन्द्रा, पेप्सिको, इस्कॉन बालाजी, मकेन्स, हायफन सीड्स जैसी दिग्गज कंपनियां सीधे किसानों से जुड़ती हैं और उचित मूल्य पर ये आलू खरीदती हैं।

प्रमुख फूड कंपनियां जो इस आलू का इस्तेमाल करती हैं

  • बालाजी
  • यलो डायमंड
  • पारले
  • हल्दीराम
  • लेयस

लोकल प्रोसेसिंग यूनिट्स 

इंदौरी के ग्राम कोदरिया और आसपास के इलाकों में लगभग 250-300 मौसमी प्रोसेसिंग यूनिट्स चलती हैं, जहां-

  • आलू चिप्स
  • स्टार्च
  • वेफर्स
  • पाउडर
  • फ्रेंच फ्राइज़

बनाए जाते हैं।

इंदौरी स्ट्रीट फूड का राजा

इंदौरी आलू शहर के मशहूर स्ट्रीट फूड्स की जान है 

  •  आलू चाट
  •  पोहा (आलू के साथ)
  •  आलू बड़ा
  •  आलू कचौड़ी
  •  खोपरा पेटिस

किसानों की मेहनत को मिली पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में सभी जिलों को लोकल उत्पादों की पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में जिला प्रशासन, उद्यानिकी विभाग, वैज्ञानिकों और किसानों के सामूहिक प्रयासों से यह सफलता मिली है।

‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) योजना का हिस्सा

इंदौरी मालवी आलू मध्यप्रदेश की ODOP योजना का प्रमुख हिस्सा है। इस योजना के तहत हर जिले के खास उत्पाद को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

 किसानों की आय बढ़ेगी

जीआई टैग मिलने के बाद 

  •   आलू की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी
  •    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी डिमांड बढ़ेगी
  •   किसानों को बेहतर भाव मिलेंगे
  •   निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे
  •   30-35 हजार किसानों की आय बढ़ेगी

  आलू: पोषण का खजाना

  • कार्बोहाइड्रेट : मुख्य ऊर्जा स्रोत
  • विटामिन C : इम्यूनिटी बूस्टर
  • विटामिन B6 : नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद
  • पोटैशियम : दिल और ब्लड प्रेशर के लिए
  • फाइबर : पाचन के लिए
  • मैंगनीज, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन : अन्य ज़रूरी मिनरल्स

इंदौरी मालवी आलू को जीआई टैग मिलना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह इन्दौर के किसानों, व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए नए अवसरों का द्वार है।   अब इंदौरी मालवी आलू सिर्फ एक फसल नहीं, बल्कि एक ब्रांड है – जो अपनी गुणवत्ता, स्वाद और पहचान के लिए पूरी दुनिया में मशहूर होगा।

 

ये भी पढ़ें : प्राकृतिक खेती से अपनी पहचान बनाने वाली महिला किसान रिशु कुमारी की कहानी

 

संपर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top