बकरी पालन योजना: कम लागत में कमाई का सुनहरा मौका, मध्य प्रदेश सरकार दे रही 60 फीसदी तक अनुदान

'बकरी पालन योजना' (bakri ikai praday yojana) के तहत सरकार आपको भारी अनुदान दे रही है, जिससे आप कम पूंजी में अपना बकरी पालन का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और हर महीने 40 हजार से 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

क्या आप गांव में रहकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं? क्या आप बेरोज़गार हैं और अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो ये ख़बर आपके लिए है। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh government) ने ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए बकरी पालन को रोजगार का एक बेहतरीन ज़रिया बनाया है।

‘बकरी इकाई प्रदाय योजना’ (bakri ikai praday yojana) के तहत सरकार आपको भारी अनुदान दे रही है, जिससे आप कम पूंजी में अपना बकरी पालन का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और हर महीने 40 हजार से 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

क्या मिलेगा इस योजना में?

इस योजना के तहत सरकार सिलेक्टेड बेनेफिशियरी को 10 मादा बकरियां और 1 नर बकरा देगी। लेकिन सिर्फ पशु ही नहीं, बल्कि सरकार ने लाभार्थियों की पूरी मदद का इंतजाम किया है- 

1.5 साल का बीमा कवर: आपकी बकरियों का 5 साल तक बीमा होगा, जिससे किसी अनहोनी घटना पर आपको आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा ।

2.3 महीने का चारा: शुरुआत में जब आपका बिज़नेस सेट हो रहा हो, तब आपको 3 महीने के चारे की राशि दी जाएगी, ताकि आपको अतिरिक्त आर्थिक बोझ न उठाना पड़े ।

सरकार का मानना है कि इस मदद से कोई भी लाभार्थी कम वक्त में अपना बकरी पालन व्यवसाय सेट कर सकता है और नियमित आमदनी कमा सकते हैं। 

कितना लगेगा खर्च और कितना मिलेगा अनुदान?

एक बकरी इकाई की कुल लागत 77,456 रुपये तय की गई है । इसमें से सरकार वर्ग के हिसाब से अनुदान देती है:

  • SC/ST वर्ग: 60 फीसदी तक अनुदान मिलेगा।
  • OBC/सामान्य वर्ग: 40 फीसदी अनुदान प्रदान किया जाएगा।

इस अनुदान से आप पर आर्थिक बोझ कम होगा और बाकी पैसे आप बैंक लोन की मदद से जुटा सकते हैं। 

कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं, छोटे या सीमांत किसान या भूमिहीन मजदूर हैं, तो आप इस योजना के पात्र हैं। आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज़ ज़रूरी हैं- 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • परियोजना रिपोर्ट 

बकरी पालन का थोड़ा अनुभव हो तो फायदेमंद होता है, हालांकि सरकार की ओर से ट्रेनिंग भी दी जाती है।

कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने पास के पशु चिकित्सा अधिकारी या पशु चिकित्सालय  कॉन्टेक्ट करना होगा । वहां के अधिकारी आपको पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और दूसरी जानकारी देंगे।

क्यों है बकरी पालन फायदेमंद?

बकरी पालन कम लागत और जल्दी मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह हमेशा से कमाई का अच्छा साधन रहा है । इस योजना से बकरी पालन और भी आसान हो गया है। सरकार उन्नत नस्लों (जैसे जमुनापारी, बारबरी, सिरोही) को बढ़ावा दे रही है, जिनसे दूध और मांस का उत्पादन अधिक होता है ।

गांव में रहकर अच्छी कमाई का यह एक सुनहरा अवसर है। आज ही अपने नज़दीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़िए: Uttar Pradesh में खरीफ सीजन में सब्सिडी पर मिलेंगे बीज, किसानों के लिए सुनहरा मौका!

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top