Saturation Campaign in Madhya Pradesh: 2026 होगा ‘कृषि वर्ष’, हर योजना का लाभ अब सीधे खाते में!

भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन (Government of India and Government of Madhya Pradesh) के निर्देश पर वर्ष 2026 को 'कृषि वर्ष' के रूप में मनाने का फैसला (Saturation Campaign) लिया गया है।

Saturation Campaign in Madhya Pradesh: 2026 होगा 'कृषि वर्ष', हर योजना का लाभ अब सीधे खाते में!

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पल है। अगर आप एक किसान हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं, तो ये ख़बर सिर्फ आपके लिए है। भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन (Government of India and Government of Madhya Pradesh) के निर्देश पर वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला (Saturation Campaign) लिया गया है। इस फैसले का मतलब सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि आपकी जेब और खेत से सीधा जुड़ाव है।

जिले में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने इस दिशा में कमर कस ली है। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि किसानों के लिए बनी हर योजना का शत-प्रतिशत लाभ (saturation) सुनिश्चित किया जाए। अब कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

क्या है ‘सैचुरेशन अभियान’ (Saturation Campaign)? 

यह कोई साधारण अभियान नहीं है। यह एक मिशन है, जिसके तहत हर किसान तक योजनाएं पहुंचाई जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से तीन बड़े कार्यक्रमों पर फोकस रहेगा:

1.पीएम किसान सम्मान निधि का क्लेम

 क्या आपको अब तक पीएम किसान की 6000 रुपए की किस्त नहीं मिली? आपके लिए सुनहरा मौका है। अभियान के दौरान उन किसानों का पंजीयन किया जाएगा, जो इस योजना से छूट गए थे। सबसे जरूरी बात: आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक कराया जाएगा, ताकी पैसा सीधे आपके खाते में आए और बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप न हो। साथ ही, फर्जी और अपात्र लाभार्थियों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें हटाया जाएगा।

2.फार्मर आईडी बनेगी पासवर्ड

अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। यह आधार कार्ड की तरह ही किसानों की डिजिटल पहचान होगी। इस अभियान के तहत हर किसान की यूनिक आईडी बनाई जाएगी और उससे उनकी सभी कृषि भूमि को जोड़ा जाएगा। इससे जमीन से जुड़े झगड़े खत्म होंगे और फसल बीमा जैसी सुविधाएं आसान होंगी।

3.डिजिटल क्रॉप सर्वे

फसल की फोटो होगी सबूत: अब आपकी फसल की सच्चाई सरकार खुद जानेगी। अधिकारी खेतों पर जाकर फसलों की फोटो लेंगे और सत्यापन करेंगे। अगर सर्वे में कोई गलती हुई है, तो किसानों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों का मात्र 72 घंटे में समाधान किया जाएगा।

क्यों ख़ास है ये अभियान?

इस अभियान की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि अब किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रशासन ने तकनीक (पोर्टल और ऐप) का इस्तेमाल करके पारदर्शिता लाने का फैसला किया है। अगर आप एक किसान हैं, तो ये समय है अपनी Farmer ID बनवाने और पीएम किसान में आवेदन (Application in PM Kisan) करने का, क्योंकि सरकार अब हर पैसा सीधा आपके खाते में भेजने के लिए तैयार है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: Is The Milk Real Or Fake?: सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक दूध की शुद्धता पहचानने के 3 आसान घरेलू टेस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top