US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।

US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Tariff (आयात शुल्क) को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी (US Tariff) कर दिया है। अब ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है।  इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप (US President Donald Trump) ने बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने अमेरिका में आने वाले सभी एक्सपोर्ट सामानों पर 10 फीसदी का सरचार्ज लगाने की घोषणा की थी। जो 24 फरवरी 2026 से अगले 150 दिनों तक लागू रहने वाला था।  

क्या था पूरा मामला?

20 फरवरी को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें ग्लोबल लेवल पर टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। कोर्ट ने इस फैसले को एकतरफा और गलत बताया था।  

इस फैसले का असर

दरअसल, इससे पहले भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में 18 फीसदी का भारी टैरिफ लग रहा था, जो अब घटकर  प्रतिशत रह गया है। ट्रंप प्रशासन ने इस कदम को ‘Solving fundamental international payment problems’ के लिए उठाया है। ये घोषणा ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में ट्रंप के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।

क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल ट्रेड को लेकर ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका अब Immediate effect से दुनिया भर के देशों पर लागू 10 फीसदी  टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहा है। ये फैसला न सिर्फ अमेरिकी व्यापार नीति (US trade policy) में बड़ा बदलाव है, बल्कि International Markets में इसका असर साफ दिखेगा।

भारत पर कितना पड़ेगा असर? (पूरा गणित)

कुछ कृषि उत्पादों पर जैसे टमाटर, संतरा वगैरह पर अमेरिका की घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छूट दी गई है। बता दें कि  15 फीसदी टैरिफ लगने से भारतीय कंपनियों को काफी राहत होगी। उनका सामान अमेरिकी बाजार में पहले से सस्ता में जा रहा है, अब निर्यात में थोड़ी सी तेज़ी सकती है। हालांकि, 150 दिन बाद क्या होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

कृषि को बड़ी छूट: किसानों को फायदा?

व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट (White House fact sheet) के मुताबिक, सबसे अहम बात ये है कि अमेरिका ने कुछ ज़रूरी कृषि उत्पादों को इस दायरे से बाहर रखा है। बीफ, टमाटर और संतरे जैसी वस्तुओं पर ये शुल्क नहीं लगेगा। अमेरिका के अंदर इनकी मांग बहुत ज्यादा है और घरेलू उत्पादन कम पड़ता है, इसलिए उसने इन पर अलग से बोझ डालने से बचने की कोशिश की है।

हालांकि भारत बीफ (Beef) का निर्यात नहीं करता, लेकिन वो भैंस का मीट (Carabeef) भेजता है। साथ ही, अगर इस लिस्ट में दूसरे फल-सब्जियां शामिल होती हैं तो भारतीय किसानों को अमेरिकी बाजार (American market) में बड़ा फायदा मिल सकता है। उर्वरक और प्राकृतिक संसाधनों को भी छूट दी गई है ताकि अमेरिका में महंगाई न बढ़े।

ये भी पढ़ें : यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजी

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top