प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक (11th Governing Council Meeting of NITI Aayog) में राज्यों से कहा, “अब समय आ गया है कि ‘Viksit Bharat 2047’का सपना हर गांव, हर ब्लॉक और हर जिले तक पहुंचे। इस बार बैठक की थीम थी, ‘विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास’। यानी ऐसा विकास जिसमें कोई पीछे न रहे।
पहली बार सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर आए। ये सहकारी संघवाद की जीत है। पीएम ने कहा, ‘ये सिर्फ केंद्र का काम नहीं, ये हर राज्य, हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए।’
अल नीनो से तैयार रहें राज्य
पीएम मोदी ने El Niño से पैदा होने वाली चुनौतियों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य समय रहते तैयारी करें। जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जैविक खाद को प्रायोरिटी दें। ख़ास बात ये कि इस ख़रीफ सीजन में किसानों ने 11 लाख टन जैविक खाद खरीदी। ये टिकाऊ खेती की ओर बड़ा कदम है।
कृषि में नया मॉडल-100 जिले बनेंगी लैब
पीएम ने सुझाव दिया कि आकांक्षी जिलों की तर्ज पर कृषि के लिए 100 जिले चुनें। वहां उत्पादन, सिंचाई, भंडारण और मार्केटिंग को मजबूत करें। राज्यों से कहा कि वे इस अभियान में नेतृत्व करें।
70 करोड़ युवा हैं भारत की सबसे बड़ी ताकत
पीएम ने कहा, ‘देश की 70 करोड़ जनता 25 साल से कम उम्र की है। ये हमारा डेमोग्राफिक डिविडेंड है।’ उन्होंने राज्यों से शिक्षा, कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर काम बढ़ाने का आग्रह किया।
AI, डेटा सेंटर और निवेश के नए रास्ते
पीएम ने कहा, ‘AI को चुनौती मत समझो, इसे अवसर बनाओ।’ राज्य डेटा सेंटर, एआई-आधारित शिक्षा और स्टार्टअप्स में निवेश आकर्षित करें। हाल ही में हुए व्यापार समझौतों (FTA) का लाभ उठाने के लिए राज्यों को MSME और युवाओं को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने की सलाह दी।
रक्षा विनिर्माण और एक जिला एक उत्पाद
पीएम ने कहा कि भारत अब रक्षा निर्यात में आत्मनिर्भर हो रहा है। राज्य इसका लाभ उठाएं। ‘एक जिला एक उत्पाद’ को मजबूत करें और निर्यात-आधारित रणनीति बनाएं।
क्लियर टारगेट और मॉनिटरिंग
पीएम ने कहा कि विकसित भारत के लिए 100 दिनों और 5 साल के क्लियर टारगेट बनाए जाएं। हर राज्य, हर विभाग की निगरानी हो। पारदर्शिता, सुशासन और कारोबार सुगमता ही निवेश की पहचान है।
ये बैठक सिर्फ औपचारिकता नहीं थी। ये भारत के भविष्य का रोडमैप है।
इसे भी पढ़िए: Amazon ने भारतीय किसानों से 3 करोड़ डॉलर में ख़रीदा कार्बन क्रेडिट: क्या अब धान के खेत बनेंगे किसानों की आय का नया ज़रिया?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

