Honda Power के कृषि उपकरण जो बुवाई से लेकर कटाई तक कर रहे किसानों का काम आसान

Honda Power Products Agri Equipments, HI Value+ प्लेटफॉर्म और किसानों के लिए आधुनिक समाधान पर अभिषेक से ख़ास चर्चा।

Honda कंपनी का नाम लेने पर ज़ेहन में सबसे पहले टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों की तस्वीर उभरती है, मगर Honda कंपनी सिर्फ़ गाड़ियां ही नहीं बनाती, बल्कि किसानों का काम आसान करने के लिए ढेर सारे कृषि उपकरण भी बनाती है। Honda Power Products agri sector में एक विश्वसनीय ब्रांड है, जो किसानों के लिए बुवाई से लेकर कटाई तक के कई मॉर्डन और कुशल कृषि उपकरण तैयार करता है।

साथ ही कंपनी ने हाल ही में Honda HI Value+ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां किसान वॉटर पंप और जनरेटर जैसे अपने पुराने कृषि उपकरण को आसानी से खरीद और बेच सकते हैं। क्या है Honda के उन्नत कृषि उपकरण और ये कैसे काम करते हैं ये जानने के लिए किसान ऑफ इंडिया के संवाददाता सर्वेश बुंदेली ने बात की कंपनी से जुड़े अभिषेक से।

एक मशीन अनेक काम

कंपनी से जुड़े अभिषेक बताते हैं कि Honda Power Products कई तरह के कृषि उपकरण बनाती है। उसमें से एक है टिलर मशीन, जो ज़मीन की जुताई, निराई, गुड़ाई और मिट्टी को भूरभरा बनाने के काम आती है। ये मशीन अलग-अलग क्षमता में उपलब्ध है, जैसे 2HP, 4.8 HP और 5.8 HP। छोटे किसान जिनके पास कम ज़मीन है और वहां ट्रैक्टर इस्तेमाल नहीं हो सकता, तो उनके लिए ये उपकरण बहुत काम का है, क्योंकि इसके उपयोग से उनका काम बहुत आसान हो जाता है। टिलर के साथ कई तरह के अटैचमेंट आते हैं यानी किसान एक ही मशीन में अटैचमेंट बदल-बदलकर कई काम ले सकते हैं।

कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल उपकरण

Honda Power Products का और बहुत ही उपयोगी उपकरण है वॉटर पंप। ये Portable water pump अलग-अलग मॉडल में उपलब्ध है, इसे किसान आसानी से खेत में ले जाकर सिंचाई का काम कर सकते हैं। इसके अलावा एक अन्य उपकरण है Brush Cutter, जो खेत में घड़ी घास को काटने का काम करता है। कंपनी ने स्प्रे मशीन भी हर तरह की ज़रूरत को ध्यान में रखकर बनाई है। इसकी STP स्प्रे मशीन खेतों में दवा के छिड़काव के काम आती है। ये मशीन अलग-अलग डिज़ाइन में उपलब्ध है।

Honda Power के कृषि उपकरण जो बुवाई से लेकर कटाई तक कर रहे किसानों का काम आसान

बड़े पेड़ और बागवानी में छिड़काव के लिए अलग तरह की स्प्रे मशीन है और सब्ज़ी के खेतों में छिड़काव के लिए छोटी स्प्रे मशीन आती है जिसे किसान पीठ पर लगाकर आसानी से स्प्रे कर सकते हैं। यही नहीं गेहूं, धान और ज्वार जैसी फ़सलों की छोटे पैमाने पर कटाई के लिए कंपनी की Reaper Machine भी बहुत कारगर है। ये छोटे किसानों के लिए बहुत उपयोगी है वो मैन्युली इसका उपयोग कर सकते हैं। कंपनी ने गन्ने का जूस निकालने के लिए भी एक कॉम्पैक्ट मशीन बनाई है जो ग्राहकों के लिए इस्तेमाल में आसान है। साथ ही एक मशीन बनाई है Earth Auger Machine- जो गड्ढा खोदकर टिलर लगाने या पेड़ लगाने के काम आता है।

Honda Power के कृषि उपकरण जो बुवाई से लेकर कटाई तक कर रहे किसानों का काम आसान

Honda HI Value+ प्रोडक्ट्स

Honda न सिर्फ़ किसानों के लिए कृषि यंत्र बना रही है, बल्कि गरीब किसानों की ज़रूरत का भी ध्यान रख रही है। तभी तो कंपनी ने हाल ही में एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी लॉन्च की है Honda HI Value+। इसमें किसान अपने पुराने यंत्र बेच सकते हैं और सेकंड हैंड उपकरण खरीद सकते हैं। यहां वॉटर पंप, जनरेटर और ब्रश कटर जैसे उत्पाद खरीदे और बेचे जाते हैं। इससे उन गरीब किसानों को फ़ायदा होगा जो नए उपकरण का ख़र्च नहीं उठा सकते हैं।

 ये भी पढ़ें : मछली पालन के साथ मोती पालन क्यों है फ़ायदे का सौदा, जानिए अशोक मनवानी से

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top