जम्मू कश्मीर के गांवों में पर्यावरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के मकसद से छेड़ी गई मुहिम ‘पहला कदम’ का आगाज़ दूर-दराज़ के एक गांव से किया गया। इसकी शुरुआत पुलवामा के प्राचीन गांव पायर से की गई है। इस मौके पर शुक्रवार को स्कूली बच्चों के लिए ‘ओपन ड्राइंग एंड पेंटिंग कम्पीटीशन’ (Open Drawing & Painting Competition) का आयोजन किया गया, जिसका विषय पर्यावरण से जुड़ा था। शनिवार को इस मुकाबले के विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। बागवानी विभाग के अधिकारी न केवल इसमें शामिल हुए, बल्कि उन्होंने सक्रियता भी दिखाई। स्थानीय सेब किसानों ने भी अपने गांव में हुए इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को उन्नत किस्म के फलों के पौधे और वर्मीकम्पोस्ट भी दी।

लोगों का कहना है कि यहां इस तरह का आयोजन पहली दफ़ा हुआ है जिसमें किसी गांव में कराए गए स्कूली बच्चों के ड्राइंग मुकाबले में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने शिरकत की हो। ‘पहला कदम’ रक्षक न्यूज़ का प्रबंधन करने वाली संस्था रक्षक वर्ल्ड फाउंडेशन (Rakshak World Foundation) की तरफ़ से शुरू की गई मुहिम है। इसके तहत पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, खेल आदि क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम करने का संस्था का इरादा है।
मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए पुलवामा ज़िले के मुख्य बागवानी अधिकारी (Chief Horticulture Officer) जावेद अहमद भट्ट ने बच्चों की बनाई ड्राइंग और पेंटिंग्स की तारीफ़ की। उन्होंने बच्चों से पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं की रक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाने तथा सफाई पर ख़ास ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चित्रकला, एकाग्रता के साथ बच्चों को एक एक ऐसा ज़रिया भी देती है जिससे वो अपनी भावनाओं और कल्पनाओं को आकार देते हुए व्यक्त कर सकते हैं। जावेद भट्ट के साथ विशेष अतिथि के तौर पर आए पुलवामा के जोनल शिक्षा अधिकारीअल्ताफ हुसैन पंडित ने बच्चों से पर्यावरण का ख्याल रखने और पशुओं के प्रति उदार रवैया अपनाने के लिए कहा। उन्होंने विजेताओं को मेडल पहनाए व शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पायर स्थित स्कूल के प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अब्दुल गनी बेग ने अतिथियों का स्वागत किया।

पायर गांव के लम्बरदार गुलाम मोहम्मद भट्ट, रिटायर्ड अध्यापक अब्दुल हामिद खान ने भी अन्य अतिथियों के साथ विजेताओं को मेडल पहनाए। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर ज़हीर अहमद ने किया। रक्षक वर्ल्ड फाउंडेशन की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और रिफ्रेशमेंट दी गई, जिनमें फल वितरित किए गए। बागवानी विभाग की तरफ से विजेताओं और स्कूलों को उत्तम किस्म के फलों के पौधे इनाम में दिए गए। साथ में वर्मीकम्पोस्ट के पैकेट भी दिए गए। इसके पीछे मकसद है बच्चों में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की भावना पैदा करना।

इस कार्यक्रम की ख़ास बात ये भी थी कि इसमें प्लास्टिक के सामान का नाममात्र ही इस्तेमाल किया गया। इस बात का ख़ास तौर पर ख्याल रखा गया कि पॉलिथीन, प्लास्टिक बोतल या रैपर में पैक कोई भी वस्तु का यहां इस्तेमाल न किया जाए। रक्षक वर्ल्ड फाउंडेशन की तरफ़ से कराए गए इस आयोजन की सबने सराहना की और कहा कि ऐसा आयोजन पहली बार होते देखा गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ़ से जोनल शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रिंसिपल की तरफ़ से रक्षक वर्ल्ड फाउंडेशन को धन्यवाद पत्र भी दिया गया, जिसमें पर्यावरण शिक्षा की दिशा में किए इस कार्यक्रम को शानदार बताया गया।

ड्राइंग कम्पीटीशन में तकरीबन आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। सरकारी हाई स्कूल के बच्चों की तादाद सबसे ज्यादा थी। उनके अलावा शाइनिंग मॉडल स्कूल के भी काफ़ी छात्र आए। पुलवामा के अलग-अलग क्षेत्रों के जिन स्कूलों के बच्चों ने मुकाबले में हिस्सा लिया उनमें सादी किड्स वर्ल्ड, लाईसम इन्टरनेशनल व अल हबीब मॉडल हाई स्कूल के छात्र भी रहे। शाइनिंग मॉडल स्कूल की तरफ़ से आए प्रिंसिपल तारिक खान और सादी स्कूल की तरफ से आई अध्यापक नाहिदा को आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद प्रमाण पत्र दिया गया।

रक्षक वर्ल्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय वोहरा ने विजेताओं के नाम की घोषणा की और कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद अभिभाषण दिया। उन्होंने ‘कुदरत की खिदमत भी बड़ी इबादत’ के ज़िक्र के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कला और विशेषतौर पर चित्रकला व पेंटिंग करने से होने वाले फ़ायदे बताए। संजय वोहरा ने कहा कि ड्राइंग करना महज़ एक कला नहीं है, ये एकाग्रता बढ़ाने का शानदार ज़रिया है तो उंगलियों, हाथों, बाजुओं की वर्जिश का एक तरीका भी बनता है।

ड्राइंग करना या पेंटिंग करना बच्चों में एकाग्रता बढ़ाती है, जिसकी किसी भी छात्र को सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है। ये उनके व्यक्तित्व में निखार लाती है। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय अपनी टीम के सदस्यों और टीचरों के सहयोग को दिया। ख़ासतौर पर बागवानी विभाग के मुख्य अधिकारी जावेद भट्ट का भी उन्होंने इस सन्दर्भ में ज़िक्र किया। श्री भट्ट के साथ बागवानी विभाग की टीम भी आई थी जो अपने साथ वितरित करने के लिए पौधे लाई।

रक्षक वर्ल्ड फाउंडेशन एक स्वयंसेवी संस्था है। रक्षक न्यूज़ के संचालन के अलावा पंजाब और दिल्ली एनसीआर में खेल, रोमांच, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता से सम्बद्ध कार्यक्रम भी इस फाउंडेशन ने किए हैं। इनमें गाज़ियाबाद में आयोजित फ़ॉरेस्ट एडवेंचर रन और लुधियाना सिटी हाफ मैराथन ख़ास हैं। अब ये संस्था कश्मीर में भी ऐसे कार्यक्रम करना चाहती है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- लखनऊ का मलिहाबादी दशहरी आम अब ग्लोबल पहचान की ओर, ODOP में होगा शामिलमलिहाबादी दशहरी आम की मांग अब 25 से अधिक देशों में है। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह आम पहुंच रहा है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को लेकर सहयोग पर दिया ज़ोरद्रौपदी मुर्मू ने NGT कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर ज़ोर दिया।
- केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय का बड़ा ऐलान: रेशम उत्पादक किसानों की बढ़ेगी आमदनी,’सर्वश्रेष्ठ रेशम किसान पुरस्कार’ की शुरुआत की घोषणासरकार की रणनीति सीधी और वैज्ञानिक है। शहतूत के पत्तों की पैदावार बढ़ाकर और रेशम के कीड़ों के पालन-पोषण के राउंड को बढ़ाकर किसानों की आमदनी 10 से 12 लाख रुपये तक ले जाने का टारगेट है।
- पराली जलाने पर केंद्र सख़्त: ज़मीन के रिकॉर्ड में 15 महीने तक दर्ज रहेगा नाम, दोबारा जलाने पर और कड़ी कार्रवाई!ये नियम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के उन इलाकों में लागू होगा जहां पराली जलाने की घटनाओं का असर दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
- Samriddh Vidisha Model: तैयार हुआ ग्रामीण गरीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए नया रोडमैपSamriddh Vidisha Model की सबसे बड़ी ख़ूबी है कि आमदनी के एक नहीं, कई साधन है। किसानों को आधुनिक खेती के साथ दूध, बकरी, मुर्गी और मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा, ताकि एक सोर्स रुकने होने पर परिवार न बिखरे।
- दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देशदक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026 में राज्यों से Farmer ID, AgriStack और कृषि लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने को कहा गया।
- Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’अधिनियम के अनुसार, महिला को किसान मानने का आधार सिर्फ ज़मीन का मालिकाना हक नहीं, बल्कि खेती में उसकी ‘वास्तविक भागीदारी’ होगी।
- Soil Carbon Payments से किसानों को अतिरिक्त आय की नई पहलSoil Carbon Payments के ज़रिए पंजाब और हरियाणा के 2500 से ज़्यादा किसानों को 2.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान मिलेगा।
- Reimagining Indian Agriculture रिपोर्ट में ख़ुलासा : देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन बंजर!देश के कुल भू-भाग का लगभग 33 फीसदी ज़मीन ख़राब हो रही है। रिपोर्ट में ICAR-Indian Institute of Soil Science के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।
- त्योहारी सीजन में राहत की उम्मीद: सरकार घटा सकती है खाद्य तेल पर आयात शुल्कभारत अपनी खाद्य तेल की ज़रूरत का करीब दो-तिहाई हिस्सा आयात से पूरा करता है। ये आयात मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस और यूक्रेन से होता है।
- बिहार में बाढ़ से फ़सल नुक़सान का जायज़ा लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहान ने बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा लिया और किसानों को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
- सिवनी का जम्बो सीताफल: जीआई टैग के साथ बदलेगी किसानों की तकदीर,इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की तैयारी शुरूसिवनी का जम्बो सीताफल (Seoni’s Jumbo Custard Apple) औसतन 200 से 650 ग्राम का होता है, लेकिन भूतबंधानी क्षेत्र में कई फल 800 ग्राम से 1 किलोग्राम तक के मिलते हैं।
- World Circular Economy Forum 2026 में भारत की सर्कुलर इकॉनमी पर वैश्विक चर्चाWorld Circular Economy Forum 2026 में 62 देशों के 3600 से अधिक stakeholders ने Circular Economy पर चर्चा की।
- किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना: 32 साल इंतज़ार के बाद ऐतिहासिक समझौता,जानिए किस राज्य को मिलेगा सबसे बड़ा लाभकिशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना (Kishau Multipurpose Project) की नींव 1994 के ऊपरी यमुना जल समझौते में रखी गई थी, लेकिन आर्थिक बोझ और राज्यों के हितों के टकराव ने इसे आठ साल तक ठप कर दिया।
- खेती के साथ मधुमक्खी पालन: पाएं 1.28 लाख का अनुदान,1.92 लाख रुपये की लागत में शुरू करें अपना ख़ुद का बिज़नेसमधुमक्खी पालन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसके लिए आपको बड़े खेत या अलग ज़मीन की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर के आसपास, बगीचे में, पेड़-पौधों वाली जगह पर आसानी से यह यूनिट लगा सकते हैं।
- Google और Mitti Labs का बड़ा करार: धान के खेतों से मीथेन गैस की कटौती और पानी की बचतमिट्टी लैब्स अपनी ‘Geo-AI’ Technology का इस्तेमाल कर रही है, जिसे नासा के सहयोग से विकसित किया गया है।
- CAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने सूखे में दिखाई शानदार सहनशीलता, 35 दिन तक बारिश न होने पर भी बनी रही फ़सलCAZRI Moth Bean की क़िस्मों ने 35 दिन के सूखे में भी बेहतर प्रदर्शन कर जलवायु अनुकूल खेती की उम्मीद बढ़ाई।
- ब्रिक्स ग्रेन एक्सचेंज: ग्लोबल साउथ की फ़सल का असली मोल वापस पानाब्रिक्स ग्रेन एक्सचेंज से ग्लोबल साउथ के किसानों को फ़सल की क़ीमत तय करने में कैसे अधिक अधिकार और वैश्विक कृषि बाज़ार में नई भूमिका मिल सकती है, जानें।
- BRICS Summit 2026 : कृषि में AI, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं से किसानों, कारोबारियों को होगा लाभBRICS देशों के लिए Early Warning Data Integration Guidelines तैयार की गई हैं। इसका मकसद बाढ़, चक्रवात या भूकंप जैसी आपदाओं से पहले देशों के बीच डेटा साझा करना है
- आंध्र प्रदेश सरकार का पोल्ट्री फार्मस के लिए 657 करोड़ का तोहफ़ा, ब्याज से लेकर बिजली तक सब सस्ताशहरी क्षेत्रों में पोल्ट्री शेड बनाने पर लगने वाले डेवलपमेंट और बेटरमेंट चार्ज से छूट दी गई है। ग्राम पंचायतों के बराबर कम शुल्क पर मंज़ूरी मिलेगी।





















