पंढरपुरी भैंस पर विस्तार से बात करने से पहले भारत में डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) के बारे में कुछ तथ्य जानें। डेयरी व्यवसाय की बारीकियों को अगर समझ लिया जाए तो ये किसानों के लिए अच्छी आमदनी का ज़रिया बन सकता है। दूध और इससे बनने वाले बाई-प्रॉडक्ट्स जैसे दूध, दही, छाछ और पनीर की मांग बाज़ार में हमेशा रहती है। एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक, देश के 80 करोड़ से ज़्यादा किसान डेयरी क्षेत्र से जुड़े हैं। इसी डेयरी व्यवसाय में भैंसपालन की भी बड़ी भूमिका है। भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में 55 प्रतिशत दूध यानी 20 मिलियन टन दूध भैंस पालन से मिलता है।
हमारे देश में भैंस की कई नस्लें पाई जाती हैं और इनमें से पंढरपुरी भैंस काफ़ी मशहूर है। ये नस्ल देश के कई हिस्सों में पाई जाती है, लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसका पालन सबसे ज़्यादा होता है। महाराष्ट्र के पंढरपुर, पश्चिम सोलापुर, पूर्व सोलापुर ,बार्शी, अक्कलकोट, सांगोला, मंगलवेड़ा, मिराज, कर्वी, शिरोल और रत्नागिरी जैसी कई जगहें इस नस्ल की भैंसों के लिए जानी जाती हैं। भैंस की इस नस्ल को धारवाड़ी भी कहा जाता है। इस भैंस का नाम पंढरपुर गांव से पड़ा है, जो कि महाराष्ट्र के सोलापुर ज़िले में है।
अगर भैंसों की नस्ल अच्छी होगी तो दूध उत्पादन ज्यादा होगा और किसान की ज्यादा कमाई होगी। आइए भैंस की इस नस्ल के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं और जानते हैं कि पंढरपुरी भैंस की क्या-क्या विशेषताएं होती हैं।

पंढरपुरी भैंस की ख़ासियत
- इनके सींग किसी तलवार की तरह दिखते हैं, जिनकी लंबाई 45 से 50 सेंटीमीटर तक होती है। सींग सिर से ऊपर की ओर आते हुए अंदर की तरफ़ मुड़ जाते हैं।
- इस भैंस का वजन करीब 450 से 470 किलो के बीच होता है।
- पंढरपुरी भैंस हल्के काले रंग या भूरे रंग की होती है। कई पंढरपुरी भैंस में सफेद धब्बे भी देखने को मिलते हैं।
- इनके बाल चमकदार और मीडियम साइज़ के होते हैं।
- इस भैंस का सिर लंबा और पतला होता है, जबकि नाक की हड्डी थोड़ी बड़ी होती है।
- शरीर से कठोर और मज़बूत होते हैं।
- पंढरपुरी भैंस की प्रतिदिन दूध देने की क्षमता औसतन 6 से 7 लीटर होती है। सही रखरखाव मिलने पर ये प्रतिदिन 15 लीटर तक भी दूध देने की क्षमता रखती हैं।

पंढरपुरी भैंस की प्रजनन क्षमता
पंढरपुरी भैंसों की प्रजनन क्षमता काफ़ी अच्छी होती है। हर 12 से 13 महीनों में एक बछड़ा-बछिया को जन्म दे सकती हैं। प्रजनन के बाद 305 दिन तक ये दूध दे सकती है।
पंढरपुरी भैंस का दूध लाभकारी
पंढरपुरी भैंसों की एक और खासियत ये भी है कि इनके दूध में लगभग 8 फ़ीसदी वसा की मात्रा पाई जाती है। एक तय मात्रा में वसा, शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होती है। इसीलिए पंढरपुरी भैंसों के दूध से विक्रेता अच्छा मुनाफ़ा भी कमाते हैं।
किस तरह के वातावरण में रह सकती है पंढरपुरी भैंस?
पंढरपुरी भैंस 9 डिग्री से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के तापमान और 43 तो 87 फ़ीसदी की नमी वाले क्षेत्रों में पाली जा सकती है। सूखाग्रस्त क्षेत्र में भी पंढरपुरी भैंस को पाला जा सकता है।
पंढरपुरी भैंसा कई प्रतियोगिताओं में लेता है भाग
महाराष्ट्र के कई पशु पालक पंढरपुरी भैंसों को सिर्फ़ इसलिए भी पालते हैं ताकि वो कई तरह की प्रतियोगिताओं जैसे रेसिंग और Bull Fighting में भाग ले सकें।

रखरखाव में नहीं आता ज़्यादा खर्चा
गाँवों में कोई किसान 4 से पांच पंढरपुरी भैंस आसानी से पाल सकता है। ये स्वभाव से शांत होती हैं। इनके रखरखाव में मजदूरों पर ज़्यादा खर्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। पंढरपुरी भैंस को ज्यादातर ऐसे क्षेत्रों में पाला जाता है जहां गन्ना, ज्वार और धान आसानी से उपलब्ध हो सके। इन्हें गेहूं का भूसा, धान का भूसा, गन्ने का अवशेष, मक्का और ज्वार आहार के रूप में दिया जाता है।
भैंस के बछड़े का कैसे रखें ध्यान?
6 महीने से कम उम्र के बछड़ों को चराई के लिए नहीं भेजा जाता। सुबह और शाम दूध में हरा और सूखा चारा मिलाकर दिया जाता है। अलग से भी सुबह, दोपहर और शाम को हरा और सूखा चारा दिया जाता है। 6 महीने की उम्र के बाद भैंसा खुद से चराई करने में सक्षम हो जाता है। सुबह-शाम चराई और फिर सुबह, दोपहर और शाम को हरा और सूखा चारा दिया जाता है।
भैंस को होने वाले रोगों से कैसे करें बचाव?
भैंसों को मुख्य तौर पर खुरहा-मुहंपका (foot and mouth disease), जहरवाद ( Black Quarter Disease), पशु प्लेग (Rinderpest), सूजन (Bloat), थनैल और दस्त (Diarrhoea) बीमारी होती हैं। इनसे बचाव के लिए ज़रूरी है कि भैंसों का समय-समय पर टीकाकरण कराएं। साथ ही चिकित्सक की देखरेख में भी भैंसों को रखें।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें:
- पंजाब के किसानों के लिए सौगात: 90 हजार एकड़ भूमि को मिलेगा नहर का पानी, 100 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाओं को मंज़ूरीपंजाब में लंबे समय से भूजल स्तर में गिरावट एक बड़ी चिंता का विषय रही है। किसान ट्यूबवेल के जरिये भूजल निकालकर सिंचाई करते हैं, जिससे जमीन के नीचे पानी लगातार कम होता जा रहा है।
- बिहार सरकार की सब्सिडी स्कीम: पुराने आम-लीची के बाग दोबारा से होंगे हरे-भरे, किसानों की बढ़ेगी आमदनीअगर आप भी बिहार के किसान हैं और आम और लीची के बागों का जीर्णोद्धार (Rejuvenation of mango and litchi orchards) करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार सब्सिडी मुहैया करा रही है।
- बिहार में रबी सीजन को लेकर सरकार का बड़ा कदम: 48 लाख हेक्टेयर में खेती का महत्वाकांक्षी लक्ष्यबिहार सरकार की ये योजना एक व्यापक कृषि रणनीति का हिस्सा है, जो उत्पादन, डाइवर्सिफिकेशन और आमदनी में इजाफा तीनों को एक साथ जोड़ती है।
- रासायनिक खेती का ज़हर और जलवायु का संकट: तुर्किये के शहर अंताल्या में COP31 सम्मेलन में ठोस समाधान के लिए जुटी दुनियाअंताल्या में 9 से 20 नवंबर तक चलने वाले COP31 सम्मेलन में 90 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बार ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये मिलकर इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं
- हरियाणा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 80 फीसदी अनुदान और 10,000 रुपये प्रति एकड़Kisan of India को Google पर जोड़ें हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के तहत अब राज्य के किसानों को जैविक खाद (Organic Fertilizer) पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती… Read more: हरियाणा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 80 फीसदी अनुदान और 10,000 रुपये प्रति एकड़
- पंतनगर के वैज्ञानिकों ने विकसित कीं मक्का की 3 नई संकर किस्में, जानें क्या हैं इनकी खासियतेंवैज्ञानिकों ने जंगली मक्का और टियोसिंटे (Teosinte) के genetic traits का इस्तेमाल करते हुए चारा मक्का की तीन Advanced hybrid varieties डेवलप की हैं।
- भारत में FMD SAT-1 बीमारी से बचाव की तैयारी, बेंगलुरु में राष्ट्रीय अभ्यास ‘VAJRA-SAT’ हुआ संपन्नखुरपका-मुंहपका रोग (FMD SAT-1) की भारत में अब तक पुष्टि नहीं हुई है। जानिए बीमारी की निगरानी, लैब जांच और टीकाकरण को लेकर क्या तैयारी हुई।
- झारखंड के पशुपालकों के लिए सौगात: गोड्डा में बनेगा 51.49 करोड़ का पशु आहार कारखानागोड्डा ज़िले में एक विशाल पशु आहार कारखाना लगाने की हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंज़ूरी दी गई है।
- राजीव रंजन सिंह की नई पहल से बदल सकती है पूर्वोत्तर में सूअर पालन की पूरी तस्वीरराजीव रंजन सिंह की नई गाइड में पूर्वोत्तर के किसानों के लिए सूअर पालन में नस्ल सुधारने और कृत्रिम गर्भाधान के तय तरीके बताए गए हैं।
- मध्यप्रदेश में पशुओं का घर बैठे इलाज: 406 Mobile Veterinary Unit से 25 लाख से ज़्यादा पशुओं का ट्रीटमेंटMobile Veterinary Unit के जरिए पशु चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सीधे पशुपालक के दरवाजे पर पहुंचते हैं और बीमार पशु का इलाज करते हैं।
- बिहार की बाढ़ पर ‘नदी संजीवनी’ पहल: नदियों से निकलेगी गाद, बनेगी सड़कें, तटबंधों की होगी मरम्मतबिहार सरकार ने नई ‘Water source restoration and silt management policy 2026’ शुरू की है। इसमें नदियों, बैराजों और जलाशयों से निकाली गई गाद को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।
- भूपेंद्र यादव ने जारी की I-OECM 2026 गाइडलाइंस, अब संरक्षित क्षेत्रों के बाहर भी होगा जैव विविधता का संरक्षणभूपेंद्र यादव की I-OECM पहल में छह क्षेत्रों का चयन, 5,000 हेक्टेयर ख़राब ज़मीन को सुधारने और नए संरक्षण क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- MANAGE Hyderabad को मिली ‘Centre of Excellence for Skills’ की मान्यता, कृषि कौशल में नई उड़ानNational Institute of Agricultural Extension Management (MANAGE Hyderabad) को भारत सरकार की ओर से ‘Centre of Excellence for Skills (CoE-Skills)” की मान्यता मिली है।
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मक्का ख़रीद से पहले अनिवार्य लैब टेस्ट, दिवाली के बाद शुरू होगी खरीदप्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहले ऊंची कीमत पर ख़रीद सिस्टम बनाया है। पिछले साल प्राकृतिक गेहूं 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक ख़रीदा गया, जो सामान्य एमएसपी से काफी ज्यादा है।
- सिक्किम में डेयरी क्षेत्र को मज़बूत करने की पहल, राजीव रंजन सिंह ने माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला का किया उद्घाटनराजीव रंजन सिंह ने सिक्किम में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला शुरू की। साथ ही सिरी नस्ल, छुरपी और डेयरी सहकारी समितियों के लिए कई पहल कीं।
- भारत का साफ़ रुख़ : GM प्रोडक्ट्स के आयात की Permission नहीं, डेयरी सेक्टर भी पूरी तरह सेफ़पीयूष गोयल ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में छात्रों से बातचीत के दौरान ये साफ किया कि GM प्रोडक्ट्स भारत के लिए एक ‘बेहद संवेदनशील’ मामला है।
- 1st International Maize Conference 2026 में मक्का उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर, अगले 10 साल में 75 मिलियन टन का लक्ष्य1st International Maize Conference 2026 में मक्का की बेहतर क़िस्मों, बीजों की उपलब्धता, खेती की लागत और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
- खरीफ से रबी तक, खाद से बीमा तक: शिवराज सिंह चौहान की High-level Review Meeting में किसानों को लेकर अहम फैसलेकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि संकट के वक्त किसानों के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और राहत कामों में देरी बिल्कुल न हो।
- पीएम मोदी ने किया ‘India Renewable Energy Summit and Expo 2026’ का उद्घाटन, दिया ‘इन्वेस्ट इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया’ नया मंत्रप्रधानमंत्री मोदी ने ‘India Renewable Energy Summit and Expo 2026’ में अपने संबोधन में साफ कहा कि Energy security and economic security एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं।
- पश्चिम बंगाल के 45 लाख किसानों के लिए बड़ी खुशख़बरी! 5 नवंबर को खाते में आएंगे 3,000 रुपयेमुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पैसा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘किसान कल्याण योजना’ के तहत दिया जाएगा।





















