दुधारू पशुओं की गुणवत्ता का सीधा नाता पशुपालन से होने वाली कमाई से होता है। इसीलिए दुधारू पशु को चुनते वक़्त उसके व्यक्तित्व की अच्छी तरह से जाँच-पड़ताल करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए पशु की नस्ल, उम्र, शारीरिक बनावट, दूध उत्पादन और प्रजनन सम्बन्धी सेहत के हरेक पहलू पर बहुत सावधानी से ग़ौर करना चाहिए, क्योंकि पशुपालन के पूँजीगत निवेश और इसकी कमाई का सीधा सम्बन्ध पशुओं के गुण-अवगुण से होता है। इसीलिए दुधारू पशुओं के विशेषज्ञों के हवाले से किसान ऑफ़ इंडिया आपको बता रहा है कि उम्दा क्वालिटी वाले दुधारू गाय-भैंस को चुनते या खरीदते समय किन-किन सावधानियों के प्रति बहुत सचेत रहना चाहिए:
गाय-भैंस के चयन में सावधानियाँ
1. फ़ौरन कमाई: दुधारू पशु खरीदते वक़्त यथा सम्भव गर्भवती और पूरी तरह से रोगमुक्त गाय-भैस को चुनना चाहिए। इससे पशुओं की खरीदारी में लगी पूँजी से ज़्यादा और फ़ौरन आमदनी मिलना सुनिश्चित होता है। दूसरी या तीसरी बार गर्भवती हुई गाय-भैंस को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि ये पशुओं की जवानी का ऐसा वक़्त होता है जब वो अपनी अधिकतम क्षमता में दूध देते हैं। कोशिश ऐसी गाय-भैंस को खरीदने की करनी चाहिए जो करीब महीने भर पहले बियाई हो और जिसके साथ उसका मादा बच्चा यानी बछड़ी भी हो। इससे भविष्य के लिए एक और दुधारू पशु प्राप्त करना आसान हो जाएगा।

2. शारीरिक बनावट: दुधारू गाय-भैंस की शारीरिक बनावट सुडौल होनी चाहिए। उसका शरीर आगे से पतला, पीछे से चौड़ा, नथुना खुला हुआ, जबड़ा मज़बूत, आँखें चमकदार और उभरी हुई, त्वचा चमकीली, पूँछ लम्बी, पीठ चौड़ी और समतल, कन्धा पुष्ट, गर्दन और जाँघ लम्बी तथा पतली और छाती तथा पेट ढंग से विकसित होना चाहिए। थनों को लम्बा, मोटा और परस्पर समान दूरी पर होना चाहिए। इसकी त्वचा कोमल होनी चाहिए।
3. दूध उत्पादन क्षमता: गाय-भैंस को खरीदने से पहले उसे दो-तीन बार ख़ुद दूहना चाहिए या अपने सामने ही दूहवाना चाहिए। ताकि उसकी सही दूध उत्पादक क्षमता का पता लग जाये। दूहते समय दूध की धार सीधी गिरनी चाहिए और दूहने के बाद थनों को सिकुड़ जाना चाहिए। गाय-भैंस के थनों पर दिखने वाली दूध की शिराएँ जितनी मोटी और उभरी हुई होंगी, पशु उतना ज़्यादा दूध देने वाला होगा।
4. गर्भाशय और थनैला की जाँच: पशुओं को खरीदते वक़्त यदि कोई जानकार या पशु चिकित्सक हो, तो उससे गर्भाशय की जाँच करवा लेना बहुत उपयोगी साबित होता है, क्योंकि कभी-कभार पशु की पहचान करने में धोखा हो जाता है। इसी तरह थनों की भी बारीकी से जाँच करनी चाहिए कि उनमें थनैला रोग की आशंका वाली गाँठ और सूजन वग़ैरह के लक्षण तो नहीं हैं। ऐसे पशु को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। दुधारू पशुओं को खरीदने से पहले ये सुनिश्चित करना भी ज़रूरी है कि उनका सही वक़्त पर टीकाकरण हो चुका है।

5. प्रजनन क्षमता और वंशावली: हमेशा ऐसे पशुओं को खरीदने का प्रयास करना चाहिए जिनके माँ-बाप, जन्म और प्रजनन इतिहास का ब्यौरा मालूम हो। ऐसे रिकार्डधारी दुधारू पशुओं को चयन में प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि पशु को इतिहास में गर्भपात होने, स्वास्थ्य बच्चा नहीं होने, प्रसव में कठिनाई होने जैसी समस्याएँ हों तो उन्हें नहीं खरीदना चाहिए।
6. सन्तान उत्पादन: दुधारू पशुओं का चुनाव उनकी सन्तान पैदा करने की क्षमता के आधार पर करना चाहिए। ज़्यादा सन्तान पैदा करने वाले पशुओं से ज़्यादा कमाई होती है। सन्तानोपत्ति क्षमता का सीधा नाता पशु के माता-पिता के आनुवंशिक गुणों से होता है। एक आदर्श गाय साल में एक सन्तान दे सकती है। एक बार बियाने के तीन महीने बाद गाय का फिर से गर्भधारण कर लेना बहुत अच्छा माना जाता है। पशु के दो बार बियाने के बीच 14-15 महीने का अन्तराल होना चाहिए।
7. पशु की आयु की पहचान: आमतौर पर गाय-भैंस के पहले बार गर्भाधान के वक़्त उनकी उम्र तीन साल के आसपास होती है। दुधारू पशु अपने जीवन के यौवन और मध्यकाल में अच्छा दूध उत्पादन करते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ दूध की मात्रा घटती जाती है और 10 से 12 साल की उम्र के बाद इनकी प्रजनन क्षमता समाप्त हो जाती है। इसीलिए दुधारू पशु को खरीदते वक़्त उसकी सही उम्र का पता लगाने के लिए निम्न तरीके अपनाने चाहिए।
(i) दाँत: दाँतों को देखकर नयी और पुरानी गाय-भैंस की सटीक पहचान की जाती है। गाय-भैंस के निचले जबड़े में स्थायी दाँतों के चार जोड़े विकसित होते हैं। लेकिन ये सभी एक साथ नहीं निकलते। दाँतों का पहला जोड़ा करीब पौने दो साल की उम्र में निकलता है।
(ii) सींग: गाय-भैंस के सींग में बनने वाले छल्लों से भी उनकी सही उम्र जानने में मदद मिलती है। मसलन, सींग की जड़ में पहला छल्ला अक्सर तीन साल की उम्र में विकसित होता है। इसके बाद उम्र बढ़ने के साथ हर साल एक-एक छल्ला बढ़ता रहता है। सींग पर उभरे छल्ले की संख्या में दो का अंक जोड़कर गाय-भैंस की सही आयु का पता लगाया जाता है।
(iii) सेहत: पशु की सेहत देखकर भी उसकी उम्र का अन्दाज़ा लग जाता है। युवा अवस्था की गाय-भैंस का शरीर सुडौल, आकर्षक, कम चर्बी वाला और चुस्त होता है। इनकी त्वचा चमकदार होती है। जबकि बूढ़े हो रहे पशुओं की त्वचा ढीली और हड्डियाँ कमज़ोर होने लगती हैं। इनके चलने की गति धीमी पड़ने लगती है और मुँह से दाँत गिरने लगते हैं। वैसे पशु की सही आयु और सेहतमन्द जीवन का ब्यौरा यदि पड़ोसियों से मिल जाए तो भी उसके उत्तम स्वास्थ्य का भरोसा किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: मुँहपका-खुरपका रोग (Foot-And-Mouth Disease, FMD) : जानिए पशुपालक कैसे कर सकते हैं इस रोग का इलाज?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Greenhouse And Shade-net House Subsidy: राजस्थान सरकार किसानों को दे रही 70 फीसदी सब्सिडी, जल्द करें अप्लाईराजस्थान सरकार ने ग्रीन हाउस और शेडनेट हाउस लगाने पर किसानों को 70 फीसदी तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है।
- इंदौर में जुटने लगे BRICS देशों के प्रतिनिधि, 12-13 जून को होगा 16th BRICS Agriculture Ministers’ Meeting16th BRICS Agriculture Ministers’ Meeting 12-13 जून को इंदौर में होगी। कृषि सहयोग, खाद्य सुरक्षा और सतत विकास पर चर्चा होगी।
- केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: पश्चिम बंगाल को 1700 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाएं, किसानों और ग्रामीणों को होगा फायदाकेंद्रीय मंत्री ने कहा, “पश्चिम बंगाल में कृषि और ग्रामीण विकास की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर कृषि रोडमैप तैयार करेगी।
- आंध्र प्रदेश का बड़ा ऐलान: अब बनेगा देश का सबसे बड़ा Aqua Hub, छह शहरों को जोड़ेगा स्पेशल कॉरिडोरसीएम नायडू ने इस मौके पर एक और बड़ी घोषणा की है। ‘आंध्र श्रिम्प, इंडिया सीफूड’ (‘Andhra Shrimp, India Seafood’) ब्रांड को बढ़ावा दिया जाएगा। यानी अब भारतीय समुद्री उत्पादों की ग्लोबल मार्केट में एक अलग पहचान होगी।
- विशाखापट्टनम में आयोजित हुआ National Workshop on Seafood Exports, भारत को वैश्विक सीफूड निर्यात केंद्र बनाने पर ज़ोरNational Workshop on Seafood Exports में सीफूड निर्यात, ट्रेसबिलिटी, वैल्यू एडिशन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर चर्चा हुई।
- हरियाणा में अब पंचायती ज़मीन पर होगी प्राकृतिक खेती, सरकार लेकर आई ‘स्मार्ट एग्रीकल्चर’ योजनाएपीडा से प्रमाणित प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को अब 5 साल तक हर साल प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।
- खाद्य तेल खरीदते समय अब नहीं होगा भ्रम! सरकार ने लागू किए नए नियम, हर Cooking Oil पैकेजिंग पर होगी ये जानकारीसरकार ने Cooking oil की पैकेजिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनियां मनमाने आकार के पैक नहीं बेच सकेंगी।
- उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए खुशख़बरी: जून में तीन बड़े कार्यक्रम, बदलते मौसम में भी होगी किसानों की आमदनी दोगुनीउत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 14, 15 और 16 जून को भव्य कृषि मेला और आरोग्य मेला (Agriculture Fair and Health Fair) आयोजित किया जाएगा। यह मेला किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
- इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी, प्राकृतिक खेती से बनाई प्रेमपाल ने अपनी पहचानप्राकृतिक खेती अपनाकर प्रेमपाल ने नौकरी छोड़ खेती को चुना, लागत घटाई और फ़सलों से बेहतर कमाई हासिल की।
- UPCAR ने मौसम की चुनौतियों को देखते हुए किसानों के हित में दिये दूरदर्शी सुझाव, Toll-Free हेल्पलाइन नंबर भी जारीUPCAR ने मौसम की चुनौतियों को देखते हुए किसानों के हित में दूरदर्शी सुझाव दिए हैं। बारिश कम होने पर घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सही फसल और सही तकनीक अपनाकर भरपूर पैदावार ली जा सकती है।
- MoFAH&D ने विशाखापट्टनम में जलीय कृषि परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और निर्यात बढ़ाने पर ज़ोरMoFAH&D ने विशाखापट्टनम में जलीय कृषि परियोजनाओं की समीक्षा की। गुणवत्ता ब्रूडस्टॉक, सीड उत्पादन और निर्यात बढ़ाने पर फ़ोकस रहा।
- 10 जून को मुंबई में होगा देश का सबसे बड़ा Blueberry Event, संजीव कपूर लॉन्च करेंगे Special Cookbook‘Blueberries Go Big India 2026’ का आयोजन अमेरिका की संस्था US Highbush Blueberry Council (USHBC) कर रही है
- अनाज का एक-एक दाना कीमती: FCI ने लॉन्च किया ‘Mission Silo’, एडवांस टेक्नोलॉजी से नहीं होगी फसल बर्बादहां एक तरफ सरकार किसानों से अनाज खरीदती है, वहीं कटाई के बाद सही सुविधाएं न होने से यह अनाज बेकार हो जाता था। लेकिन अब भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने इस बड़ी चुनौती से निपटने का अनोखा तरीका ढूंढ लिया है। स्टील के ‘साइलो’ (Mission Silo)।
- असम के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगा पूरा सहयोग, शिवराज सिंह चौहान ने दिए बड़े भरोसेशिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बैठक में कृषि विकास पर अहम चर्चा हुई।
- जवानों की थाली अब और भी Nutritious : NCDFI और Assam Rifles के बीच MoA पर हस्ताक्षरनई दिल्ली में नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीडीएफआई) और असम राइफल्स ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए।
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: Kharif Marketing Season 2025-26 के लिए मक्का ख़रीद नीति हुई मंजूरKharif Marketing Season 2025-26-सरकार के अनुसार, मक्का खरीद 15 जून 2026 से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस दौरान 25,000 मीट्रिक टन मक्का खरीदने का टारगेट रखा गया है।
- El Niño की आशंका पर केंद्र सरकार का अलर्ट, शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों के हितों की हर हाल में होगी रक्षाशिवराज सिंह चौहान ने El Niño और कमज़ोर मानसून की आशंका को लेकर समीक्षा की। किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए राज्यों को निर्देश दिए।
- महाराष्ट्र सरकार की 56 लाख किसानों के कर्ज़ माफी की घोषणा, क्या है बड़ी राहत, किन्हें होगा फायदा?राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में लगभग 57.3 फीसदी कृषि परिवार कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। राज्य में करीब 40.7 लाख परिवारों पर कर्ज है, और देशभर में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत से ज़्यादा है।
- भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच पशुपालन क्षेत्र पर उच्च स्तरीय संवाद, तकनीक और फीड सिस्टम पर हुआ मंथनBRICS देशों के उच्च स्तरीय संवाद में पशुपालन तकनीक, फीड सिस्टम, नवाचार और खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने पर चर्चा हुई।
- छत पर लगाएं Free Solar Power System Plant : मुफ्त पाएं बिजली, Madhya Pradesh सरकार दे रही भारी सब्सिडीFree Solar Power System Plant: योजना के तहत, सरकार आपके घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने पर भारी सब्सिडी दे रही है। सोलर पैनल लगते ही आप धूप से बिजली बनाने वाले ‘Energy Producer’ बन जाएंगे। इससे आपका बिजली बिल ज़ीरो तक जा सकता है।





















