पशुपालन में महिलाओं का योगदान महज़ मदद के तौर पर देखा जाता रहा है, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं। गाँवों में ज़्यादातर महिलाएं ही चारा-पानी से लेकर दूध निकालने का काम करती हैं। अब कई महिलायएं डेयरी फ़ार्मिंग (Dairy Farming) को बतौर व्यवसाय अपना रही हैं। ऐसी ही एक महिला हैं, झारखंड के बांका ज़िले की रहने वाली सविता देवी।
एक गाय से की डेयरी व्यवसाय की शुरुआत
बांका के सिझुआ गाँव की सविता के पास एक हेक्टेयर ज़मीन है।उन्होंने 2007 में एक होल्स्टीन फ्राइज़ियन गाय (Holstein Friesian Cow) से अपने डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। शुरू में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गाय को सालाना गर्भधारण करने में दिक्कत होती थी। इसके लिए उन्होंने बांका स्थित कृषि विज्ञान केंद्र और ATMA() कार्यालय से संपर्क किया। वैज्ञानिकों की सलाह पर सविता देवी ने बेहतर आय के लिए वैज्ञानिक तरीके से डेयरी फार्मिंग शुरू की।
आहार पर देती हैं ख़ास ध्यान
उन्होंने यूरिया से भूसे का उपचार शुरू किया। इस तरह से चारे की पौष्टिकता में बढ़ोतरी हुई। यूरिया से उपचारित भूसे में प्रोटीन की मात्रा लगभग 9 फ़ीसदी तक हो जाती है। इसके अलावा, कई मिनरल्स युक्त आहार देने शुरू किए। अच्छे दुग्ध उत्पादन के लिए दुधारु पशुओं के लिए पौष्टिक दाने और चारे के साथ हरा चारा खिलाना बहुत ज़रुरी है। हरा चारा पशुओं के अंदर पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

हरे चारे के उत्पादन के लिए अपनाई हाइड्रोपोनिक्स तकनीक (Hydroponics Technique)
सविता देवी पशुओं के हरे चारे के लिए हाइब्रिड नेपियर, बरसीम, क्लस्टर बिन और लोबिया जैसी फसलों की खेती भी करती हैं। सविता देवी को पता है कि हरा चारा साल भर उपलब्ध नहीं होता, इसलिए वो हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से हरे चारे का उत्पादन भी करती हैं।
ये भी पढ़ें- मिट्टी रहित खेती (Hydroponic Farming): आज की स्थिति में हाइड्रोपोनिक खेती स्वास्थ्य और धन के लिए एक बेहतर विकल्प है
साइलेज से बढ़ा दूध का उत्पादन
सविता देवी साइलेज विधि से चारा सरंक्षित करती हैं। दुधारू पशुओं को भूसे की जगह अगर साइलेज खिलाया जाए तो उनके दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है। बरसात के मौसम में हरा चारा आवश्यकता से अधिक उपलब्ध होता है। अगर इस चारे को साइलेज बनाकर संरक्षित कर लिया जाय तो शुष्क मौसम तथा चारे की कमी और अभाव के दिनों में पशुओं को साइलेज के रूप में पौष्टिक चारा उपलब्ध कराया जाता है।
गाँव के लोगों ने किया डेयरी व्यवसाय का रूख
आज की तारीख में उनके पास 15 गायें हैं। रोज़ाना उनका 150 लीटर दूध का उत्पादन होता है। इसे वो सुधा डेयरी को बेचती हैं। वो दूध की बिक्री के साथ-साथ कंपोस्ट यूनिट से भी अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। सविता देवी के प्रयासों की बदौलत और उनसे प्रेरित होकर उनके गाँव के हर परिवार के पास आज दो गायें हैं। वो भी दूध सुधा डेयरी को ही बेचते हैं।

दोगुना हुआ मुनाफ़ा
सविता देवी को डेयरी फ़ार्मिंग के संचालन में प्रति वर्ष करीबन 83 हज़ार रुपये की लागत आती है। इससे उनकी कुल कमाई लगभग एक लाख 24 हज़ार रुपये के आसपास होती है। इस तरह से उन्हें तकरीबन 41 हज़ार रुपये का मुनाफ़ा होता है।
सविता देवी अपने क्षेत्र के किसानों को साइलेज विधि और हाइड्रोपोनिक्स तकनीक को लेकर ट्रेनिंग भी देती हैं। डेयरी फ़ार्मिंग के ज़रिए सिझुआ गाँव के लोगों की आमदनी में दोगुना इज़ाफ़ा देखा गया है। गाँव के 50 परिवारों में से लगभग 43 परिवारों के पास क्रॉस ब्रीड नस्ल की गायें हैं। आज की तारीख में गाँव की डेयरी फ़ार्मिंग से सालाना 17 लाख रुपये और खेती से 23 लाख रुपये की कमाई होती है। केवीके बांका (KVK Banka) ने अपने ट्रेनिंग कार्यक्रमों में सविता देवी की उपलब्धियों को सराहा है। आज वो अपने साथी किसानों, ख़ासतौर पर महिला किसानों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: अपनी डेयरी खोलने के लिए बैंक से कैसे लें आसानी से लोन? अपने इलाके में दुग्ध क्रांति लाने वाले भूपेंद्र पाटीदार ने बताए टिप्स
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Makhana Revolution In Bihar: बिहार में शुरू हुई मखाना क्रांति, गरीब का ‘Superfood’ बन रहा है वैश्विक धरोहरमखाना महोत्सव 2025 (Makhana Festival 2025) का मंच सिर्फ एक उत्सव का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था (Economy of Bihar) के एक नए युग का सूत्रपात (Makhana Revolution In Bihar) बन गया।
- Natural Farming: बीर सिंह ने प्राकृतिक खेती से घटाया ख़र्च और बढ़ाई अपनी आमदनी, जानिए उनकी कहानीविदेश से लौटकर बीर सिंह ने संतरे की खेती में नुक़सान के बाद प्राकृतिक खेती शुरू की और अब कमा रहे हैं बढ़िया मुनाफ़ा।
- हरियाणा के रोहतक में खुला साबर डेयरी प्लांट पशुपालकों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मज़बूतीरोहतक में शुरू हुआ साबर डेयरी प्लांट जो देश का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट है किसानों की आय और दिल्ली एनसीआर की जरूरतों को पूरा करेगा।
- Cluster Development Programme: भारत का क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम है किसानों की आमदनी बढ़ाने की एक क्रांतिकारी रणनीतिकृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए भारत सरकार ने क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (Cluster Development Programme – CDP) की शुरुआत की है। ये केवल एक योजना नहीं, बल्कि कृषि व्यवस्था में एक अहम परिवर्तन लाने का एक सशक्त मॉडल है।
- Mushroom Farming In Bihar: बिहार में महिला किसानों के लिए ‘सोना’ उगाने का मौका! मशरूम योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरबिहार जैसे घनी आबादी वाले राज्य में जहां जोत छोटी है और संसाधन सीमित, मशरूम की खेती एक वरदान साबित हो सकती है। ये एक ऐसी कृषि तकनीक है जिसे छोटे से घर के आंगन या खेत के एक कोने में भी शुरू किया जा सकता है। सबसे बड़ा फायदा ये है कि मशरूम की फसल बेहद कम समय में तैयार हो जाती है।
- कौशल विकास और प्रशिक्षण से किसान हो रहे सशक्त, बढ़ रही है क्षमता और हो रहा है विकासकिसानों को कौशल विकास और प्रशिक्षण के माध्यम से नई तकनीक, आधुनिक खेती और आय बढ़ाने के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
- राजस्थान के SKN कृषि विश्वविद्यालय का अनोखा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एक तालाब में जमा होता है 11 करोड़ लीटर पानीराजस्थान के श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जल संरक्षण और खेती के भविष्य को मिल रहा है नया रास्ता।
- भारत ने पाई Animal Health में ऐतिहासिक उपलब्धि: ख़तरनाक IBR बीमारी के लिए ‘Raksha-IBR’ वैक्सीन विकसितएक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में IBR के मामलों की दर 32 फीसदी से ज़्यादा है, जो एक बेहद चिंताजनक स्थिति है। इस बीमारी के कारण देश के डेयरी उद्योग को हर साल लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। ये नुकसान मुख्य रूप से दूध उत्पादन में कमी, प्रजनन क्षमता में गिरावट और पशुओं की मृत्यु दर के कारण होता था।
- Problem Of Stubble Burning: हरियाणा-यूपी में पराली जलाने पर ‘Zero Tolerance’! अब हर खेत की होगी मैपिंग, लगेगा भारी जुर्मानाहरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने पराली जलाने की समस्या (Problem Of Stubble Burning ) से निपटने के लिए सख़्त कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं। पराली प्रबंधन (stubble management) को लेकर एक व्यवस्थित और सख्त रणनीति पर काम शुरू किया है।पराली जलाने वालों (Stubble Burning) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- World Food India 2025: भारत बना Global Food Processing का ‘पावरहाउस’, 1.02 लाख करोड़ के समझौतों ने रचा इतिहासचार दिनों 25-28 सितंबर तक चले वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 (World Food India 2025) के सफल समापन ने न केवल रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भारत को ग्लोबल एग्री-फूड वैल्यू चेन का एक ‘सशक्त और विश्वसनीय भागीदार’ (‘Strong and reliable partner’) घोषित कर दिया।
- Natural Farming: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर बनी प्रगतिशील महिला किसान मनजीत कौरमनजीत कौर ने प्राकृतिक खेती से संतरे व अन्य फ़सलों की बागवानी में सफलता पाई उनकी कहानी किसानों और महिलाओं को नई राह दिखाती है।
- Strawberry Farming in Bihar: बिहार के किसानों के लिए सुनहरा अवसर, स्ट्रॉबेरी की खेती पर 3 लाख रुपये तक मिलेगी सब्सिडी!बिहार सरकार की स्ट्रॉबेरी विकास योजना (‘Strawberry Development Plan 2025-26’) किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधता लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। स्ट्रॉबेरी एक नकदी फसल है, जिसकी बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है।
- Paramparagat Krishi Vikas Yojana: ऑर्गेनिक फार्मिंग के साथ किसानों को ‘End-To-End Support’ तक का पूरा ढांचा करा रही मुहैयासरकार का ज़ोर अब जैविक खेती (Organic Farming) को बढ़ावा देने पर है। ये सिर्फ एक तरकीब नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की उस सोच की वापसी है जो प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर खेती करने में भरोसा रखती थी। परंपरागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana) (PKVY) इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- मूंग के बाद धान की खेती क्यों है फ़ायदेमंद और खेत में ही कैसे स्टोर कर सकते हैं प्याज़, जानिए प्रगतिशील किसान सत्यवान सेमूंग के बाद धान की खेती से उपज बढ़ती है और मिट्टी उपजाऊ रहती है। जानिए कैसे सत्यवान खेत में ही प्याज़ स्टोर कर लाभ कमा रहे हैं।
- SMAM Scheme: अब महिला किसानों की मेहनत पर सरकार का पूरा साथ, 4.5 लाख के ट्रैक्टर पर 50 फीसदी तक की छूटSMAM ने भारतीय कृषि क्षेत्र, ख़ासकर महिला किसानों के लिए एक नई क्रांति की शुरूआत (Women empowerment) की है। ये स्कीम न सिर्फ खेती को मॉर्डर्न और सक्षम बना रही है, बल्कि महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का एक मजबूत ज़रिया भी बन गई है।
- हिमाचल प्रदेश के प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह ने अपनाई प्राकृतिक खेती, पाई बड़ी सफलतानरेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती से कम ख़र्च और अधिक आमदनी पाई उनकी कहानी किसानों को नई दिशा और प्रेरणा देती है।
- World Food India 2025 में Startup Ecosystem से लेकर Agricultural Areas में पीएम मोदी ने बताया निवेश का मंत्रपीएम मोदी ने World Food India 2025 के उद्घाटन सत्र में सबसे गहन और शोधपूर्ण बात कही। छोटे किसानों और माइक्रो बिज़नेस को अर्थव्यवस्था को मेनस्ट्रीम से जोड़ने की पूरी डीटेल उनके भाषण में है।
- शिवराज सिंह चौहान ने जारी की PM Kisan की 21वीं किस्त आपदा प्रभावित किसानों के लिए मददPM Kisan की 21वीं किस्त से हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड के 27 लाख किसानों को राहत मिली, शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए 540 करोड़।
- Ultimate Solution To Stubble Burning? जानिए कैसे टिकाऊ खेती और पराली प्रबंधन बचा सकता है हमारा स्वास्थ्य!‘पराली जलाना’ या ‘Stubble Burning’। ये सिर्फ एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि एक गहरा कृषि, आर्थिक और सामाजिक संकट है जिसकी जड़ें हमारी खेती की व्यवस्था में गहरे तक धंसी हुई हैं।
- World Food India 2025: भारत के Seafood sector और ग्लोबल दबदबे को दिखाने के लिए India International Seafood Showप्रगति मैदान के भारत मंडपम में एशिया के प्रमुख समुद्री खाद्य व्यापार मेले (Major seafood trade fairs), इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (India International Seafood Show) के 24वें संस्करण (24th edition) की शुरुआत हो रही है। ये आयोजन इस बार वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 (World Food India 2025) का एक प्रमुख हिस्सा है