छोटी जोत वाले किसान एकीकृत कृषि प्रणाली का रूख कर रहे हैं। खेती के साथ बागवानी, पशुपालन, मुर्गीपालन, मछलीपान आदि गतिविधियों को अपनाकर अपनी आमदनी में इज़ाफ़ा कर रहे हैं। कर्नाटक के हसन ज़िले के वागरहल्ली गांव के रहने वाले किसान ने एकीकृत खेती की ऐसी मिसाल पेश की है कि उनके इलाके के लोग अब उन्हें रोल मॉडल मान रहे हैं।
खेती के साथ ही अन्य गतिविधियां
किसान प्रवीण के पास 1.69 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि है। इस ज़मीन पर उन्होंने आधुनिक तकनीक और एकीकृत कृषि के मॉडल को अपनाया हुआ है। पहले वह सिर्फ़ मक्का, रागी, आलू और नारियल की पारंपरिक खेती करते थे। एक छोटी सी डेयरी और पोल्ट्री इकाई भी चलाते थे। इससे जो आमदनी होती थी, उससे घर के बुनियादी खर्चे चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिर हसन स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के संपर्क में आने के बाद उन्होंने अपने फ़ार्म में कृषि से जुड़ी कई और गतिविधियां जोड़ीं।
यंत्रों का इस्तेमाल
अब वह हाइब्रिड फसलों के उन्नत बीज का उपयोग करने के साथ ही बागवानी और रेशमकीट पालन भी करते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी डेयरी, मुर्गीपालन और सूअर पालन यूनिट को भी उन्नत किया है। पशुओं के चारे के लिए अजोला का इस्तेमाल, वर्मीकंपोस्टिंग और फ़ार्म में मशीनों के इस्तेमाल से लागत को कम और मुनाफ़े को बढ़ाया है।

कैसे बढ़ी आमदनी?
प्रवीण पहले सिर्फ़ रागी, मक्का, आलू और नारियल की खेती करते थे, जिससे उन्हें सालाना करीबन 47 हज़ार की कमाई होती थी। कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रवीण को उच्च मूल्य वाली फसलों की जानकारी दी।
उन्होंने अदरक की खेती और रेशम कीट पालन शुरू किया जिससे उनकी आमदनी बढ़कर करीब 2 लाख 37 हज़ार रुपये हो गई। उन्होंने नारियल के पेड़ों के बीच में सहजन और पपीते की खेती शुरू की, जिससे अतिरिक्त आमदनी होने लगी। खेत के किनारों में सिल्वर ओक के पेड़ लगाकर भूमि का बखूबी इस्तेमाल किया है। घर के पीछे वह मुर्गीपालन करते हैं। उनके पास मुर्गियों की स्वर्णधारा, गिरिराजा और 20 स्थानीय नस्ले हैं। इससे उन्हें करीब 4,230 अंडे मिलते हैं। इससे करीब 49,780 रुपये की आमदनी होती है। भेड़ पालन से करीब 23,950 रुपये और सुअर पालन इकाई से 73,630 रुपये की आमदनी होती है। इस तरह से सभी गतिविधियों से उनकी सालाना कमाई 7.28 लाख रुपये के आसपास होती है।
चारे की लागत में कमी
गाय, भैंस और भेड़ को चारा खिलाने के लिए उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से चारा ब्लॉक बनाया है। इसमें वो अजोला की खेती करते हैं। अजोला को खनिज मिश्रण में मिलाकर पशुओं को खिलाने से प्रतिदिन चारे की लागत में 150 रुपये की बचत होती है।

उचित प्रबंधन
पानी बचाने के लिए उन्होंने नारियल के खेत में स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक अपनाई है। साथ ही वह कोकोनट क्लाइंबर, कोकोनट डिहस्कर और साइकल वीडर जैसी मशीनों का इस्तेमाल करके खेती में लगने वाली मेहनत को कम करते हैं। इतना ही नहीं, वह खेती से निकलने वाले अपशिष्टों से वर्मीकंपोस्ट तैयार करते हैं। उनके खेत में औसतन सालाना 5,400 नारियल, 10 टन वर्मीकंपोस्ट, 5 टन गोबर, 40 टन चारा और करीब 1 लाख रुपये मूल्य की सब्ज़ियों का उत्पादन होता है। प्रवीण के सफल एकीकृत कृषि प्रणाली को देखकर इलाके के अन्य लोग भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।
ये भी पढ़ें- डेयरी व्यवसाय: तेलंगाना की ज्योति कहलाती हैं ‘डेयरी वुमन’, एक भैंस से की डेयरी की शुरुआत और बनाया मुकाम
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- ICAR-AARDO साझेदारी से अफ्रीका और एशिया में मज़बूत होगा कृषि सहयोग, रिसर्च और तकनीक पर रहेगा ज़ोरICAR-AARDO के 51 प्रशिक्षण कार्यक्रमों से 11 संस्थानों के ज़रिए 900 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। अब संयुक्त शोध और तकनीक साझा करने की तैयारी है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन में खाद पर दी करोड़ों की सौगात, किसानों को मिलेगी बड़ी राहतराज्यों के कृषि विभागों को अब संशोधित दरों के मुताबिक कंपनियों से सब्सिडी वाली खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
- Ministry of Tribal Affairs ने आदिवासी इलाकों में औषधीय पौधे बचाने के लिए शुरू किया नया प्रोजेक्टMinistry of Tribal Affairs के नए प्रोजेक्ट में दुर्लभ पौधे बचाए जाएंगे और गांव के लोगों को खेती व कारोबार की ट्रेनिंग मिलेगी।
- प्रधानमंत्री मोदी का किसानों के नाम ‘मां धरती’ का संदेश: रासायनिक खाद छोड़ो, प्राकृतिक खेती अपनाओपीएम मोदी ने किसानों से कहा कि वे मिट्टी की जांच ज़रूर कराएं। मोबाइल बेस्ड मिट्टी जांच और सेंसर वाली टेक्नोलॉजी से पता चलेगा कि खेत को किस पोषक तत्व की कितनी ज़रूरत है।
- समुद्री संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में 393 करोड़ का मत्स्य निवेशलक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार मिलकर देश के EEZ का लगभग 40 फीसदी हिस्सा कवर करते हैं । यानी भारत के समुद्री संसाधनों का सबसे बड़ा खजाना इन्हीं द्वीपों के इर्द-गिर्द है।
- Dr. M.L. Jat ने बताया ओडिशा में बाजरे की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 2047 तक 5 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्यDr. M.L. Jat ने ओडिशा में मिलेट्स की खेती, रागी की सरकारी खरीद, देसी क़िस्मों के संरक्षण और महिला समूहों को मज़बूत करने पर ज़ोर दिया।
- बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशख़बरी: हल्दी-अदरक और सब्जियों पर शानदार अनुदानबिहार सरकार मसाला फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को हल्दी और अदरक की खेती पर प्रति हेक्टेयर अधिकतम 40,000 रुपये तक का अनुदान दे रही है।
- पंजाब के किसानों के लिए सौगात: 90 हजार एकड़ भूमि को मिलेगा नहर का पानी, 100 करोड़ से ज़्यादा की परियोजनाओं को मंज़ूरीपंजाब में लंबे समय से भूजल स्तर में गिरावट एक बड़ी चिंता का विषय रही है। किसान ट्यूबवेल के जरिये भूजल निकालकर सिंचाई करते हैं, जिससे जमीन के नीचे पानी लगातार कम होता जा रहा है।
- बिहार सरकार की सब्सिडी स्कीम: पुराने आम-लीची के बाग दोबारा से होंगे हरे-भरे, किसानों की बढ़ेगी आमदनीअगर आप भी बिहार के किसान हैं और आम और लीची के बागों का जीर्णोद्धार (Rejuvenation of mango and litchi orchards) करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार सब्सिडी मुहैया करा रही है।
- बिहार में रबी सीजन को लेकर सरकार का बड़ा कदम: 48 लाख हेक्टेयर में खेती का महत्वाकांक्षी लक्ष्यबिहार सरकार की ये योजना एक व्यापक कृषि रणनीति का हिस्सा है, जो उत्पादन, डाइवर्सिफिकेशन और आमदनी में इजाफा तीनों को एक साथ जोड़ती है।
- रासायनिक खेती का ज़हर और जलवायु का संकट: तुर्किये के शहर अंताल्या में COP31 सम्मेलन में ठोस समाधान के लिए जुटी दुनियाअंताल्या में 9 से 20 नवंबर तक चलने वाले COP31 सम्मेलन में 90 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बार ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये मिलकर इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं
- हरियाणा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 80 फीसदी अनुदान और 10,000 रुपये प्रति एकड़Kisan of India को Google पर जोड़ें हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के तहत अब राज्य के किसानों को जैविक खाद (Organic Fertilizer) पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती… Read more: हरियाणा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 80 फीसदी अनुदान और 10,000 रुपये प्रति एकड़
- पंतनगर के वैज्ञानिकों ने विकसित कीं मक्का की 3 नई संकर किस्में, जानें क्या हैं इनकी खासियतेंवैज्ञानिकों ने जंगली मक्का और टियोसिंटे (Teosinte) के genetic traits का इस्तेमाल करते हुए चारा मक्का की तीन Advanced hybrid varieties डेवलप की हैं।
- भारत में FMD SAT-1 बीमारी से बचाव की तैयारी, बेंगलुरु में राष्ट्रीय अभ्यास ‘VAJRA-SAT’ हुआ संपन्नखुरपका-मुंहपका रोग (FMD SAT-1) की भारत में अब तक पुष्टि नहीं हुई है। जानिए बीमारी की निगरानी, लैब जांच और टीकाकरण को लेकर क्या तैयारी हुई।
- झारखंड के पशुपालकों के लिए सौगात: गोड्डा में बनेगा 51.49 करोड़ का पशु आहार कारखानागोड्डा ज़िले में एक विशाल पशु आहार कारखाना लगाने की हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंज़ूरी दी गई है।
- राजीव रंजन सिंह की नई पहल से बदल सकती है पूर्वोत्तर में सूअर पालन की पूरी तस्वीरराजीव रंजन सिंह की नई गाइड में पूर्वोत्तर के किसानों के लिए सूअर पालन में नस्ल सुधारने और कृत्रिम गर्भाधान के तय तरीके बताए गए हैं।
- मध्यप्रदेश में पशुओं का घर बैठे इलाज: 406 Mobile Veterinary Unit से 25 लाख से ज़्यादा पशुओं का ट्रीटमेंटMobile Veterinary Unit के जरिए पशु चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सीधे पशुपालक के दरवाजे पर पहुंचते हैं और बीमार पशु का इलाज करते हैं।
- बिहार की बाढ़ पर ‘नदी संजीवनी’ पहल: नदियों से निकलेगी गाद, बनेगी सड़कें, तटबंधों की होगी मरम्मतबिहार सरकार ने नई ‘Water source restoration and silt management policy 2026’ शुरू की है। इसमें नदियों, बैराजों और जलाशयों से निकाली गई गाद को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।
- भूपेंद्र यादव ने जारी की I-OECM 2026 गाइडलाइंस, अब संरक्षित क्षेत्रों के बाहर भी होगा जैव विविधता का संरक्षणभूपेंद्र यादव की I-OECM पहल में छह क्षेत्रों का चयन, 5,000 हेक्टेयर ख़राब ज़मीन को सुधारने और नए संरक्षण क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- MANAGE Hyderabad को मिली ‘Centre of Excellence for Skills’ की मान्यता, कृषि कौशल में नई उड़ानNational Institute of Agricultural Extension Management (MANAGE Hyderabad) को भारत सरकार की ओर से ‘Centre of Excellence for Skills (CoE-Skills)” की मान्यता मिली है।





















