कृषि विज्ञान केंद्र देशभर में ग्रामीण इलाकों में किसानों को प्रशिक्षण देकर कौशल सुधार का काम कर रहे हैं ताकि किसान स्थायी आजीविका प्राप्त कर सकें। किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए सेमीनार, ट्रेनिंग और फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन का सहारा लिया जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र, बैतूल की मदद से मध्य प्रदेश का एक स्वयं सहायता समूह सफलतापूर्वक मशरूम उत्पादन करके कईयों के लिए प्रेरणा बना है। इस स्वयं सहायता समूह का नाम है जय मां दुर्गा। इसमें शामिल सभी महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
16 महिलाओं का समूह
जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की स्थापना मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले के गजपुर गांव की 16 महिलाओं ने 2018 में की। इन महिलाओं के पास बहुत कम ज़मीन थी और वह मज़दूरी करके आजीविका चलाती थीं। इस समूह के गठन का श्रेय BAIF डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन को जाता है। जब ये संस्था एक महिला मजदूर कृष्णा साहू के संपर्क में आई तो उन्होंने आजीवीका में सुधार के लिए महिलाओं का एक समूह बनाने की सलाह दी।

प्रशिक्षण से मिली मदद
महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए ट्रेनिंग देने के लिए BAIF इंस्टीट्यूट ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक से संपर्क किया। उनके मार्गदर्शन में महिला किसानों को ट्रेनिंग दी गई। एक हफ़्ते की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिलाओं ने गांव में ही मशरूम उत्पादन इकाई शुरू करने का फैसला लिया।
एक किसान ने दिए बीज
मशरूम की खेती के लिए शुरुआत में स्वयं सहायता समूह को सिलपटी गांव के किसान राम किशोर कहार ने कम कीमत पर मशरूम के स्पॉन (बीज) मुहैया कराए। राम किशोर कहार खुद मशरूम उत्पादक किसान हैं और अब उनकी मशरूम उत्पादन इकाई बहुत सफल बन चुकी है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को मशरूम उत्पादन की प्रैक्टिकल जानकारी मिली, जिससे वह आत्मनिर्भर बनीं।
समूह की ख़ासियत
जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की ख़ासियत यह है कि समूह की महिलाएं समूह के लिए बनाए फंड के ज़रिए एक दूसरे की आर्थिक मदद भी करती हैं। इस समूह को HDFC बैंक से आर्थिक सहयोग मिला। BAIF ग्रुप ने लोन लेने व मशरूम उत्पादन के लिए सामग्री प्रदान करने में मदद की। अब यह समूह सफलतापूर्वक मशरूम का उत्पादन कर रहा है।

मशरूम की खेती
पिछले कुछ सालों में बहुत से किसान मशरूम की खेती करके अच्छा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। भारत में व्हाइट बटन मशरूम और ऑयस्टर मशरूम बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसकी खेती बंद कमरे में की जाती है। इसे उगाने के लिए चावल की भूसी, भूसा तथा अन्य फसलों की आवश्यकता होती है। भूसे को काटकर उबाला जाता है। इसे बहुत अधिक उबाला जाता है, फिर ठंडा करके इसे बोरो में भर दिया जाता है। उसमें बीज डालकर बोरे के मुंह को बंद कर देते हैं। बोरे में नमी बनाए रखना ज़रूरी है तभी मशरूम उगते हैं। मशरूम उगाने के लिए ठंडे तापमान की ज़रूरत होती है। मशरूम लगाने के करीब 30-40 दिन बाद तोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।
मशरूम से बनें उत्पाद
सब्ज़ी के अलावा मशरूम से कई मूल्य संवर्धन उत्पाद (Value Added Products) भी तैयार किए जाते हैं जैसे जैम (अंजीर मशरूम), ब्रेड, खीर, कुकीज, सेव, बिस्किट, चिप्स, सप्लीमेन्ट्री पाउडर, सूप, पापड़, सॉस, टोस्ट, चकली जैसे कई उत्पाद बनाए जाते हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- Mushroom Cultivation: रिंकुराज मीना ने मशरूम की खेती से बदली ज़िंदगी, बन गईं महिला किसानों की प्रेरणामशरूम की खेती (Mushroom Cultivation) से आत्मनिर्भर बनीं रिंकुराज मीना की सच्ची कहानी जानिए जो खेती को बना रही हैं युवाओं के लिए प्रेरणा।
- क्या मधुमक्खी पालन भारत के फल क्षेत्र में परागण में मदद कर रहा है? भारतीय किसानों के लिए एक वैज्ञानिक आंकलनभारत में मधुमक्खी पालन फलों की बागवानी में परागण के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने का एक वैज्ञानिक और लाभकारी तरीका बन गया है।
- Pradhan Mantri Rashtriya Krishi Vikas Yojana : हरियाणा कृषि क्रांति से 267 करोड़ की योजना, किसानों की आमदनी बढ़ाने की तैयारीप्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (Pradhan Mantri Rashtriya Krishi Vikas Yojana) के तहत 2025-26 के लिए 1,267.49 करोड़ रुपये की इस योजना को मंजूरी मिल गई है।
- Viksit Krishi Sankalp Abhiyan: जम्मू की सीमा पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, किसानों से सीधा संवाद और खेतों का किया निरीक्षणशिवराज सिंह चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान (Viksit Krishi Sankalp Abhiyan) के तहत जम्मू बॉर्डर पर किसानों से संवाद किया और खेती को नई दिशा देने की बात कही।
- Viksit Krishi Sankalp Abhiyan: विकसित कृषि संकल्प अभियान है उत्तराखंड के किसानों के लिए एक क्रांतिकारी पहलViksit Krishi Sankalp Abhiyan न केवल उत्तराखंड (Uttarakhand) बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाला है।
- देश को विकसित बनाने में किसानों की भूमिका पर बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने किसानों को सीधे सब्सिडी देने और कृषि को उद्योग से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया, जानें उनके मुख्य बयान।
- भारत में कार्बन फ़ार्मिंग: क्या छोटे किसान कार्बन पकड़कर कमाई कर सकते हैं? आज की दुनिया में “जलवायु परिवर्तन” और “कार्बन उत्सर्जन” जैसे शब्द आम हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भारतीय किसान भी फायदा उठा सकते हैं? कार्बन फ़ार्मिंग (Carbon Farming) एक ऐसी तकनीक है, जिससे किसान न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त आमदनी भी कमा सकते हैं।
- Subsidy On Marigold Cultivation: बिहार सरकार की बड़ी पहल, गेंदे की खेती पर किसानों को मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडीअगर आप भी गेंदे की खेती (Subsidy On Marigold Cultivation) करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है, आइए, जानते हैं कि कैसे मिलेगा इस स्कीम का लाभ और क्या हैं गेंदे की खेती से होने वाले फायदे।
- 14 खरीफ़ फसलों की MSP में हुई बढ़ोतरी, रामतिल को मिला सबसे ज़्यादा फ़ायदाप्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने खरीफ़ विपणन सीज़न 2025-26 के लिए 14 फसलों के MSP में वृद्धि को मंजूरी दी है। सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी रामतिल, रागी, तिल और कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई है ताकि किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके।
- PM Modi Vision On Seafood And Solar Energy : पीएम मोदी ने समुद्री भोजन से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन के लिए रखी रूपरेखाउन्होंने 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण (PM Modi Vision On Seafood And Solar Energy) किया, जिससे कच्छ अब देश का सबसे तेजी से उभरता हुआ आर्थिक केंद्र बनने जा रहा है।
- भूपेश रेड्डी: जब एक MBA ग्रेजुएट बना किसानों का साथी, जेडीआर एग्रीटेक का एग्री मिशनजब ज़्यादातर लोग गांव छोड़कर शहर की ओर भागते हैं, भूपेश रेड्डी ने विपरीत रास्ता चुना। एक एमबीए ग्रेजुएट होते हुए भी उन्होंने कॉरपोरेट दुनिया को छोड़, किसानों के साथ ज़मीन पर उतरने का फैसला लिया। उनके नेतृत्व में JDR Agritech आज ग्रामीण नवाचार और कृषि-उद्यमिता का नया मॉडल बन गया है।
- India’s Largest Frozen Potato Processing Plant : आलू किसानों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी रोज़गार की संभावनाएंये प्लांट न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा फ्रोज़न आलू प्रोसेसिंग प्लांट (India’s largest frozen potato processing plant)है, बल्कि ये देश को ग्लोबल फ्रोज़न फूड मैन्युफैक्चरिंग हब (Global Frozen Food Manufacturing Hub) बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।
- High-Resolution Global Forecast Model: मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए लॉन्च हुआ विकसित हाई-रिजोल्यूशन ग्लोबल फोरकास्ट मॉडल (BFS)विकसित हाई-रिजोल्यूशन ग्लोबल फोरकास्ट मॉडल (High-Resolution Global Forecast Model) से किसानों को मिलेगी तेज और सटीक Weather Update अब खेती होगी और सुरक्षित।
- चारू फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट से लेकर इंटीग्रेटेड फ़ार्मिंग तक, सूमि बरदलोई की ग्रामीण क्रांतिसंस्कृत की टीचर से महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं असम की सूमि बरदलोई। जानिए कैसे उनके प्रोसेसिंग यूनिट और एकीकृत फ़ार्मिंग मॉडल ने बदली गांव की महिलाओं की तस्वीर।
- Viksit Bharat Sankalp Padyatra: विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम,शिवराज सिंह चौहान की पदयात्रा ने जगाई नई उम्मीदकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री की ‘विकसित भारत संकल्प पदयात्रा’ (Viksit Bharat Sankalp Padyatra) के दूसरे दिन भी जनता के बीच ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला। गांव-गांव जाकर लोगों से रूबरू हुए।
- Setup Of Biogas Plant: पशुधन के गोबर से बायोगैस प्लांट, खाना पकाने से लेकर बिजली उत्पादन तक में उपयोगपशुधन के गोबर से बायोगैस प्लांट अब गांवों में रसोई गैस से लेकर बिजली उत्पादन तक का समाधान बन रहे हैं। जानिए इस टिकाऊ तकनीक के फायदे, उपयोग और ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका।
- Multilayer Farming का कॉन्सेप्ट लाने वाले ये हैं आकाश चौरसिया, जानिए इस स्मार्ट फ़ार्मिंग की हर तकनीकमल्टीलेयर फ़ार्मिंग (Multilayer Farming) तकनीक से आकाश चौरसिया ने शुरू की क्रांतिकारी खेती, 10 डेसिमल से 28 एकड़ तक का सफर बना मिसाल।
- Why Are Leher Drones The Future Of Smart Farming? लेहर ड्रोन स्मार्ट खेती का भविष्य क्यों है?लेहर ड्रोन (Leher Drones) से छिड़काव मैन्युअल छिड़काव विधियों की तुलना में ज़्यादा सटीक है। यह किसानों के हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने को भी कम करता है।
- PM Modi ने मन की बात में की ‘सोन हनी’, Bee Friends और तेलंगाना की ड्रोन दीदियों की सराहनाप्रधानमंत्री मोदी ने भारत में शहद उत्पादन में हुई ‘Sweet Revolution’ की बात की। उन्होंने बताया कि जहां 10-11 साल पहले उत्पादन 70-75 हज़ारमीट्रिक टन होता था, वहीं अब ये बढ़कर करीब 1.25 लाख मीट्रिक टन हो चुका है यानी 60% की बढ़ोतरी।
- The Magic of Honey Bees: एड्स और कैंसर जैसी ख़तरनाक बीमारी का इलाज छुपा है इनके डंक में! रिसर्च में खुलासामधुमक्खी (The Magic of Honey Bees) एड्स (HIV) और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का इलाज भी कर सकती है? जी हां! हाल ही में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि मधुमक्खी के डंक में पाया जाने वाला एक खास प्रोटीन “मेलिटिन” (Melittin) इन बीमारियों से लड़ने में कारगर हो सकता है।