कर्नाटक के पावागड़ा तालुक के ज़्यादातर किसान कई साल से अनार की खेती कर रहे थे। मुश्किल तब आई जब 2016 के बाद से अनार की फसल पर कई कीटों व रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा। 60 फ़ीसदी तक अनार की फसल बर्बाद होने लगी। यहां तक कि खेती का लागत भी नहीं निकल पा रही थी। फिर कृषि विज्ञान केंद्र, हिरेहल्ली ने उन्हें अनार की जगह टमाटर की वैकल्पिक खेती करने का सुझाव दिया और इसकी दो उन्नत किस्में भी बताईं।

टमाटर की उन्नत हाइब्रिड किस्में
अनार की खेती में लगातार नुकसान झेल रहे पावागड़ा के किसानों की समस्या टमाटर की खेती से दूर हो गई। दरअसल, KVK हिरेहल्ली ने टमाटर को अनार की वैकल्पिक फसल के रूप में लोकप्रिय बनाया और टमाटर की दो हाइब्रिड किस्मों के बारे में किसानों को जानकारी दी। पहली किस्म है ‘अर्का रक्षक’, जो ToLCV, बैक्टीरियल विल्ट और अर्ली ब्लाइट रोग प्रतिरोधी है। इसका फल चौकोर, गोल और 90-100 ग्राम वजनी होता है। यह सख्त और गहरे लाल रंग का होता है।

दूसरी किस्म हैं ‘अर्का अबेध’, इस किस्म पर टमाटर लीफ कर्ल रोग, बैक्टीरियल विल्ट, अर्ली ब्लाइट और लेट ब्लाइट रोग का प्रभाव नहीं पड़ता। फल सख्त, चपटे गोल होते हैं और वजन 90-100 ग्राम के बीच होता है। यह किस्म 140-150 दिनों में तैयार हो जाती है और 70-75 टन प्रति हेक्टेयर उपज देती है। यह दोनों किस्में 2016-17 के दौरान भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (Indian Institute of Horticultural Research, IIHR) बेंगलुरु द्वारा जारी की गई है।

कृषि विज्ञान केंद्र ने किया फ्रंट लाइन डेमोनस्ट्रेशन
अनार की फसल से पहले ही नुकसान झेल रहे किसान किसी नई फसल को लगाने के लिए पहले तैयार नहीं हुए, क्योंकि उन्हें नुकसान का डर था। ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र ने 2016-17 में 5 किसानों के 2 हेक्टेयर क्षेत्र में अर्का रक्षक किस्म का डेमोनस्ट्रेशन किया।
इसकी अधिक उपज क्षमता और रोग प्रतिरोधक गुणवत्ता को देखकर किसान इसे लगाने के लिए प्रेरित हुए। 2019-20 में किसान अधिक बड़े क्षेत्र में इसकी खेती के लिए आगे आए। इसके बाद अर्का अबेध किस्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें इसकी बेहतर पौध शक्ति, पौधों की अधिक शाखाएं, फल आदि देखकर किसान उत्साहित हुए।

फसल और आमदनी में बढ़ोतरी
टमाटर की उन्नत किस्म से फसल में 27.98 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई। पवागड़ा तालुक के पल्लवल्ली गांव के एक किसान चन्नमल्लप्पा ने 2020-21 में खरीफ़ के दौरान 5 एकड़ में टमाटर की अर्का अबेध किस्म लगाई। उन्हें 125 टन की उपज प्राप्त हुई। वह फसल की गुणवत्ता और इसके लेट ब्लाइट रोग के प्रतिरोध को देखकर प्रभावित हुए। उनकी खेती की लागत करीबन 3.13 लाख रुपये आई। 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचकर उन्हें तकरीबन 8.25 लाख रुपये की शुद्ध आमदनी हुई।
टमाटर की सफलता से उत्साहित 80 फ़ीसदी किसानों ने अनार छोड़कर टमाटर की खेती शुरू कर दी। 2015-16 में जहां 550 हेक्टेयर में टमाटर उगाया जाता था, वहीं 2019-20 के दौरान 2452 हेक्टेयर में इसकी खेती होने लगी।

ये भी पढ़ें: एक ही पौधे में उगा डाला टमाटर और बैंगन, ICAR-IIVR ने विकसित की Brimato तकनीक
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- हरियाणा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 80 फीसदी अनुदान और 10,000 रुपये प्रति एकड़Kisan of India को Google पर जोड़ें हरियाणा सरकार ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के तहत अब राज्य के किसानों को जैविक खाद (Organic Fertilizer) पर 80 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती… Read more: हरियाणा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 80 फीसदी अनुदान और 10,000 रुपये प्रति एकड़
- पंतनगर के वैज्ञानिकों ने विकसित कीं मक्का की 3 नई संकर किस्में, जानें क्या हैं इनकी खासियतेंवैज्ञानिकों ने जंगली मक्का और टियोसिंटे (Teosinte) के genetic traits का इस्तेमाल करते हुए चारा मक्का की तीन Advanced hybrid varieties डेवलप की हैं।
- भारत में FMD SAT-1 बीमारी से बचाव की तैयारी, बेंगलुरु में राष्ट्रीय अभ्यास ‘VAJRA-SAT’ हुआ संपन्नखुरपका-मुंहपका रोग (FMD SAT-1) की भारत में अब तक पुष्टि नहीं हुई है। जानिए बीमारी की निगरानी, लैब जांच और टीकाकरण को लेकर क्या तैयारी हुई।
- झारखंड के पशुपालकों के लिए सौगात: गोड्डा में बनेगा 51.49 करोड़ का पशु आहार कारखानागोड्डा ज़िले में एक विशाल पशु आहार कारखाना लगाने की हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंज़ूरी दी गई है।
- राजीव रंजन सिंह की नई पहल से बदल सकती है पूर्वोत्तर में सूअर पालन की पूरी तस्वीरराजीव रंजन सिंह की नई गाइड में पूर्वोत्तर के किसानों के लिए सूअर पालन में नस्ल सुधारने और कृत्रिम गर्भाधान के तय तरीके बताए गए हैं।
- मध्यप्रदेश में पशुओं का घर बैठे इलाज: 406 Mobile Veterinary Unit से 25 लाख से ज़्यादा पशुओं का ट्रीटमेंटMobile Veterinary Unit के जरिए पशु चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सीधे पशुपालक के दरवाजे पर पहुंचते हैं और बीमार पशु का इलाज करते हैं।
- बिहार की बाढ़ पर ‘नदी संजीवनी’ पहल: नदियों से निकलेगी गाद, बनेगी सड़कें, तटबंधों की होगी मरम्मतबिहार सरकार ने नई ‘Water source restoration and silt management policy 2026’ शुरू की है। इसमें नदियों, बैराजों और जलाशयों से निकाली गई गाद को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।
- भूपेंद्र यादव ने जारी की I-OECM 2026 गाइडलाइंस, अब संरक्षित क्षेत्रों के बाहर भी होगा जैव विविधता का संरक्षणभूपेंद्र यादव की I-OECM पहल में छह क्षेत्रों का चयन, 5,000 हेक्टेयर ख़राब ज़मीन को सुधारने और नए संरक्षण क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- MANAGE Hyderabad को मिली ‘Centre of Excellence for Skills’ की मान्यता, कृषि कौशल में नई उड़ानNational Institute of Agricultural Extension Management (MANAGE Hyderabad) को भारत सरकार की ओर से ‘Centre of Excellence for Skills (CoE-Skills)” की मान्यता मिली है।
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मक्का ख़रीद से पहले अनिवार्य लैब टेस्ट, दिवाली के बाद शुरू होगी खरीदप्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहले ऊंची कीमत पर ख़रीद सिस्टम बनाया है। पिछले साल प्राकृतिक गेहूं 6,000 रुपये प्रति क्विंटल तक ख़रीदा गया, जो सामान्य एमएसपी से काफी ज्यादा है।
- सिक्किम में डेयरी क्षेत्र को मज़बूत करने की पहल, राजीव रंजन सिंह ने माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला का किया उद्घाटनराजीव रंजन सिंह ने सिक्किम में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला शुरू की। साथ ही सिरी नस्ल, छुरपी और डेयरी सहकारी समितियों के लिए कई पहल कीं।
- भारत का साफ़ रुख़ : GM प्रोडक्ट्स के आयात की Permission नहीं, डेयरी सेक्टर भी पूरी तरह सेफ़पीयूष गोयल ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में छात्रों से बातचीत के दौरान ये साफ किया कि GM प्रोडक्ट्स भारत के लिए एक ‘बेहद संवेदनशील’ मामला है।
- 1st International Maize Conference 2026 में मक्का उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर, अगले 10 साल में 75 मिलियन टन का लक्ष्य1st International Maize Conference 2026 में मक्का की बेहतर क़िस्मों, बीजों की उपलब्धता, खेती की लागत और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
- खरीफ से रबी तक, खाद से बीमा तक: शिवराज सिंह चौहान की High-level Review Meeting में किसानों को लेकर अहम फैसलेकृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि संकट के वक्त किसानों के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और राहत कामों में देरी बिल्कुल न हो।
- पीएम मोदी ने किया ‘India Renewable Energy Summit and Expo 2026’ का उद्घाटन, दिया ‘इन्वेस्ट इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया’ नया मंत्रप्रधानमंत्री मोदी ने ‘India Renewable Energy Summit and Expo 2026’ में अपने संबोधन में साफ कहा कि Energy security and economic security एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं।
- पश्चिम बंगाल के 45 लाख किसानों के लिए बड़ी खुशख़बरी! 5 नवंबर को खाते में आएंगे 3,000 रुपयेमुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पैसा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘किसान कल्याण योजना’ के तहत दिया जाएगा।
- सिक्किम में डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा देने की तैयारी, राजीव रंजन सिंह के दौरे में शुरू होंगी कई पहलराजीव रंजन सिंह के सिक्किम दौरे में डेयरी समितियों, किसान संगठनों, पशु नस्ल संरक्षण और स्थानीय उत्पादों से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान रहेगा।
- मध्य प्रदेश के पशुपालकों के लिए खुशख़बरी: देसी गौ पालन पर हर महीने मिलेंगे 900 रुपये!पहले चरण के लिए मध्य प्रदेश के उन 100 गांवों का चयन किया गया है, जहां देसी नस्ल की गायों की संख्या ज़्यादा है। योजना के तहत हर एक सिलेक्ट गांव से 5 पशुपालकों को लाभार्थी बनाया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश में चक्रवात से बर्बाद हुई फसलें, योगी सरकार का बड़ा ऐलान: किसानों को मिलेगा नया राहत पैकेज!मुख्यमंत्री ने सिर्फ मुआवज़े तक सीमित नहीं रहे, बल्कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और Crop diversification पर भी ज़ोर दिया।
- राजस्थान के किसानों का साथ छोड़ रहा मानसून: राज्य सरकार का ऐलान, 80 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषितराजस्थान में इस बार मॉनसून ने किसानों का साथ छोड़ दिया। मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक,राज्य में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।





















