आपने बाज़ार में लाल या जामुनी रंग का एक बड़ा सा एक फल देखा होगा, जिसका नाम बहुत से लोगों को नहीं पता होता। दरअसल, यही ड्रैगन फ्रूट है। किवी की तरह ही ये फल अब हमारे देश में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए अब इसकी मांग ख़ासतौर पर शहरों में बढ़ रही है।
ड्रैगन फ्रूट मोटापा, डायबिटीज़, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के साथ ही आर्थराइटिस में भी फ़ायदेमंद होता है। इस फल का छिलका थोड़ा मोटा होता है और गूदे का रंग सफेद या जामुनी होता है। स्वाद बहुत मीठा तो नहीं होता, मगर ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। काले रंग के छोटे-छोटे बीज वाले इस फल में कैलोरी (Calorie)और फैट (Fat) की मात्रा बहुत कम होती है।
ड्रैगन फ्रूट (पिताया) विदेशी फल मैक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका में बड़ी तादाद में खाया जाता है। इसके अलावा थाइलैंड, वियतनाम, इज़रायल और श्रीलंका में भी ये फल बहुत लोकप्रिय है। अब भारतीयों को भी इसका स्वाद रास आ गया है जिससे यहां भी इसकी अच्छी खेती हो रही है।
मिट्टी और जलवायु
अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी इसकी खेती के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। मिट्टी का पी.एच. मान (pH Value) 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए। ड्रैगन फ्रूट को अधिक पानी की ज़रूरत नहीं होती है। ऐसे में 40-70 सें.मी. बारिश वाले इलाकों में इसे अच्छी तरह उगााया जा सकता है। अच्छे उत्पादन के लिए 25-30 डिग्री का तापमान उचित होता है। स्ट्रॉबेरी की तरह ही ड्रैगन फ्रूट भी जल्दी खराब होने लगता है इसलिए इसके भंडारण, प्रसंस्करण और परिवहन पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है।

कैसे की जाती है रोपाई?
ड्रैगन फ्रूड की खेती, बीज और पौध, दोनों तरह से की जा सकती है। वैसे पौध यानी कलम से खेती करना बेहतर होता है, क्योंकि इस विधि से पौधे लगाने पर 2 साल बाद ही फल लगने शुरू हो जाते हैं, जबकि बीज लगाने पर फल देर से आते हैं। करीब 4-5 साल बाद ही पौधे फल देने लायक होते हैं। कलम से पौधे लगाने के लिए 20 सें.मी. की कटिंग का उपयोग करें। कटिंग को गड्ढ़े में लगाया जाता है। रोपाई के लिए 50X50X50 सेंटीमीटर के आकार का गड्ढा खोदें। गड्ढों के बीच 2X2 मीटर की दूरी रखें। इन गड्ढों को 15 दिनों के लिए खुला छोड़ दें ताकि कीटाणु नष्ट हो जाएं। इसके बाद इसमें प्रति पौध 10-15 किलो गोबर की खाद और 100 ग्राम सिंगल फॉस्फेट डालें। इसके बाद गड्ढों में पौधों की रोपाई करें। एक हेक्टेयर में करीब 2500 पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों की रोपाई जून-जुलाई या फरवरी-मार्च में की जाती है।
खाद और उर्वरक
रोपाई के बाद के शुरुआती दो साल में प्रति पौधा 300 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम फॉस्फोरस व पोटाश देना चाहिए। जब पौधे बड़े हो जाएं तो प्रति पौधा 540 ग्राम नाइट्रोजन, 720 ग्राम फॉस्फोरस और 300 ग्राम पोटाश हर साल देना चाहिए। इसकी खेती में पानी की भी ज़्यादा ज़रूरत नहीं पड़ती है। सर्दियों के मौसम में भी इसके पौधे को महीने में बस दो बार सिंचाई की जरूरत होती है, जबकि गर्मियों में 8-12 दिन में सिंचाई करनी चाहिए।

फलों का विकास
इसके पौधे थोड़े बहुत कैक्टस की तरह दिखते हैं । चूंकि ये बेल की तरह होते हैं, इसलिए फलों के अच्छे विकास के लिए पौधों को सहारा देने की ज़रूरत है। लकड़ी या कंक्रीट के खंभे बनाकर पौधों को सहारा दिया जा सकता है। जब फल आने लगें तो उसे कपड़े या पॉलीबैग से ढंक देना चाहिए। इससे फलों की न सिर्फ ज़्यादा तापमान से सुरक्षा होती, बल्कि पक्षियों और कीटों से भी वो सुरक्षित रहेंगे । साथ ही ढकने से इनका कुदरती रंग भी पूरी तरह से विकसित होगा।
कितनी होती है उपज और कमाई
ड्रैगन फ्रूट के एक फल का वज़न 250 से 450 ग्राम तक होता है। रोपाई के तीसरे साल में एक हेक्टेयर से 12-15 टन तक फल प्राप्त होने लगता है। अगस्त से सितंबर माह तक 5-6 बार फल प्राप्त होते हैं। बाज़ार में इसका एक फल 90 से 100 रुपए में बिकता है। आमतौर पर दूसरे या तीसरे साल से ही पेड़ों से फल प्राप्त होने लगते हैं । ऐसे में दूसरे साल प्रति हेक्टेयर औसतन 3-4 लाख रुपए और चौथे साल से 6-7 लाख रुपए की कमाई आसानी से होने लगती है। इसके फल जल्दी खराब होने लगते हैं, इसलिए भंडारण की उचित व्यवस्था ज़रूरी है। 8 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर इसे 25-30 दिनों तक लिए रखा जा सकता है।

मूल्य संवर्धन
ड्रैगन फ्रूट को फल के रूप में खाने के साथ ही इससे जैम, आइसक्रीम, जेली, जूस और वाइन आदि बनाकर अतिरिक्त कमाई की जा सकती है। कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती से कैसे कमायें सालाना प्रति एकड़ 6 से 7 लाख रुपये?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- खेत से बाज़ार तक बस एक क्लिक! Kapas Kisan App लाया क्रांति, लंबी कतारों और भ्रष्टाचार से मुक्तिकेंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘कपास किसान’ (Kapas Kisan App) मोबाइल ऐप लॉन्च करके देश की कपास खरीद प्रोसेस में एक डिजिटल क्रांति (digital revolution )की शुरूआत की
- प्राकृतिक खेती और सेब की बागवानी से शिमला के किसान सूरत राम को मिली नई पहचानप्राकृतिक खेती से शिमला के किसान सूरत राम ने सेब की खेती में कम लागत और अधिक मुनाफे के साथ अपनी पहचान बनाई है।
- 1962 Mobile App: पशुपालकों का स्मार्ट साथी,Animal Husbandry Revolution का डिजिटल सूत्रधार!Digital India के इस युग में, पशुपालन (animal husbandry) के क्षेत्र में एक ऐसी स्मार्ट क्रांति की शुरुआत हुई है, जो किसानों और पशुपालकों की हर समस्या का समाधान उनकी उंगलियों के इशारे पर ला देना चाहती है। इस क्रांति का नाम है-1962 Mobile App- पशुपालन का स्मार्ट साथी।
- Pulses Atmanirbharta Mission: 11,440 करोड़ रुपये का दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, भारत की आत्मनिर्भरता की ओर ऐतिहासिक छलांगकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ (Pulses Atmanirbharta Mission) को मंजूरी दे दी है। ये मिशन, जो 2025-26 से 2030-31 तक चलेगा, देश को दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
- Makhana Revolution In Bihar: बिहार में शुरू हुई मखाना क्रांति, गरीब का ‘Superfood’ बन रहा है वैश्विक धरोहरमखाना महोत्सव 2025 (Makhana Festival 2025) का मंच सिर्फ एक उत्सव का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था (Economy of Bihar) के एक नए युग का सूत्रपात (Makhana Revolution In Bihar) बन गया।
- Natural Farming: बीर सिंह ने प्राकृतिक खेती से घटाया ख़र्च और बढ़ाई अपनी आमदनी, जानिए उनकी कहानीविदेश से लौटकर बीर सिंह ने संतरे की खेती में नुक़सान के बाद प्राकृतिक खेती शुरू की और अब कमा रहे हैं बढ़िया मुनाफ़ा।
- हरियाणा के रोहतक में खुला साबर डेयरी प्लांट पशुपालकों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मज़बूतीरोहतक में शुरू हुआ साबर डेयरी प्लांट जो देश का सबसे बड़ा डेयरी प्लांट है किसानों की आय और दिल्ली एनसीआर की जरूरतों को पूरा करेगा।
- Cluster Development Programme: भारत का क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम है किसानों की आमदनी बढ़ाने की एक क्रांतिकारी रणनीतिकृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए भारत सरकार ने क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (Cluster Development Programme – CDP) की शुरुआत की है। ये केवल एक योजना नहीं, बल्कि कृषि व्यवस्था में एक अहम परिवर्तन लाने का एक सशक्त मॉडल है।
- Mushroom Farming In Bihar: बिहार में महिला किसानों के लिए ‘सोना’ उगाने का मौका! मशरूम योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरबिहार जैसे घनी आबादी वाले राज्य में जहां जोत छोटी है और संसाधन सीमित, मशरूम की खेती एक वरदान साबित हो सकती है। ये एक ऐसी कृषि तकनीक है जिसे छोटे से घर के आंगन या खेत के एक कोने में भी शुरू किया जा सकता है। सबसे बड़ा फायदा ये है कि मशरूम की फसल बेहद कम समय में तैयार हो जाती है।
- कौशल विकास और प्रशिक्षण से किसान हो रहे सशक्त, बढ़ रही है क्षमता और हो रहा है विकासकिसानों को कौशल विकास और प्रशिक्षण के माध्यम से नई तकनीक, आधुनिक खेती और आय बढ़ाने के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
- राजस्थान के SKN कृषि विश्वविद्यालय का अनोखा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एक तालाब में जमा होता है 11 करोड़ लीटर पानीराजस्थान के श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से जल संरक्षण और खेती के भविष्य को मिल रहा है नया रास्ता।
- भारत ने पाई Animal Health में ऐतिहासिक उपलब्धि: ख़तरनाक IBR बीमारी के लिए ‘Raksha-IBR’ वैक्सीन विकसितएक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में IBR के मामलों की दर 32 फीसदी से ज़्यादा है, जो एक बेहद चिंताजनक स्थिति है। इस बीमारी के कारण देश के डेयरी उद्योग को हर साल लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। ये नुकसान मुख्य रूप से दूध उत्पादन में कमी, प्रजनन क्षमता में गिरावट और पशुओं की मृत्यु दर के कारण होता था।
- Problem Of Stubble Burning: हरियाणा-यूपी में पराली जलाने पर ‘Zero Tolerance’! अब हर खेत की होगी मैपिंग, लगेगा भारी जुर्मानाहरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने पराली जलाने की समस्या (Problem Of Stubble Burning ) से निपटने के लिए सख़्त कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं। पराली प्रबंधन (stubble management) को लेकर एक व्यवस्थित और सख्त रणनीति पर काम शुरू किया है।पराली जलाने वालों (Stubble Burning) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- World Food India 2025: भारत बना Global Food Processing का ‘पावरहाउस’, 1.02 लाख करोड़ के समझौतों ने रचा इतिहासचार दिनों 25-28 सितंबर तक चले वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 (World Food India 2025) के सफल समापन ने न केवल रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भारत को ग्लोबल एग्री-फूड वैल्यू चेन का एक ‘सशक्त और विश्वसनीय भागीदार’ (‘Strong and reliable partner’) घोषित कर दिया।
- Natural Farming: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर बनी प्रगतिशील महिला किसान मनजीत कौरमनजीत कौर ने प्राकृतिक खेती से संतरे व अन्य फ़सलों की बागवानी में सफलता पाई उनकी कहानी किसानों और महिलाओं को नई राह दिखाती है।
- Strawberry Farming in Bihar: बिहार के किसानों के लिए सुनहरा अवसर, स्ट्रॉबेरी की खेती पर 3 लाख रुपये तक मिलेगी सब्सिडी!बिहार सरकार की स्ट्रॉबेरी विकास योजना (‘Strawberry Development Plan 2025-26’) किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधता लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। स्ट्रॉबेरी एक नकदी फसल है, जिसकी बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है।
- Paramparagat Krishi Vikas Yojana: ऑर्गेनिक फार्मिंग के साथ किसानों को ‘End-To-End Support’ तक का पूरा ढांचा करा रही मुहैयासरकार का ज़ोर अब जैविक खेती (Organic Farming) को बढ़ावा देने पर है। ये सिर्फ एक तरकीब नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की उस सोच की वापसी है जो प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर खेती करने में भरोसा रखती थी। परंपरागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana) (PKVY) इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- मूंग के बाद धान की खेती क्यों है फ़ायदेमंद और खेत में ही कैसे स्टोर कर सकते हैं प्याज़, जानिए प्रगतिशील किसान सत्यवान सेमूंग के बाद धान की खेती से उपज बढ़ती है और मिट्टी उपजाऊ रहती है। जानिए कैसे सत्यवान खेत में ही प्याज़ स्टोर कर लाभ कमा रहे हैं।
- SMAM Scheme: अब महिला किसानों की मेहनत पर सरकार का पूरा साथ, 4.5 लाख के ट्रैक्टर पर 50 फीसदी तक की छूटSMAM ने भारतीय कृषि क्षेत्र, ख़ासकर महिला किसानों के लिए एक नई क्रांति की शुरूआत (Women empowerment) की है। ये स्कीम न सिर्फ खेती को मॉर्डर्न और सक्षम बना रही है, बल्कि महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का एक मजबूत ज़रिया भी बन गई है।
- हिमाचल प्रदेश के प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह ने अपनाई प्राकृतिक खेती, पाई बड़ी सफलतानरेंद्र सिंह ने प्राकृतिक खेती से कम ख़र्च और अधिक आमदनी पाई उनकी कहानी किसानों को नई दिशा और प्रेरणा देती है।