पुदीने की खेती भारत में बड़े पैमाने पर होती है। दुनिया में सबसे ज़्यादा पुदीने का निर्यात भारत ही करता है और मेंथॉल मिंट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत ही है। पुदीने की खेती ख़ासतौर पर इससे तेल प्राप्त करने के लिए की जाती है, जिसे मेंथॉल का तेल कहा जाता है। इसकी मांग भारत के साथ ही विदेशों में भी है। इस तेल में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीट्यूमर गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। तेल के अलावा, पुदीने का इस्तेमाल माउथवॉश, टूथपेस्ट, कफ सीरप व अन्य दवा, कॉस्मेटिक्स, हेयर ऑयल, टेल्कम पाउडर आदि बनाने में भी किया जाता है। यानी इसकी मांग हमेशा रहती है। ऐसे में किसान उन्नत कृषि तकनीक अपनाकर मेंथॉल मिंट यानी जापानी पुदीने की खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
पुदीने की खेती में जलवायु और मिट्टी
पुदीने की खेती के लिए गर्म जलवायु चाहिए। वैसे इसकी खेती बहुत अधिक ठंड वाले महीने को छोड़कर पूरे साल की जा सकती है। अच्छी उपज के लिए ऐसी मिट्टी चाहिए जो पानी को ज़्यादा अवशोषित करे। साथ ही खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मिट्टी का पी.एच. मान 7-8.5 होना चाहिए। पुदीने की कुछ उन्नत किस्में सिम-उन्नति, सिम-क्रांति, सिम-सरयू और कोसी हैं।

खेत करें तैयार
पुदीने की पहले नर्सरी तैयार की जाती है और फिर पौधों को खेतों में लगाया जाता है। खेत तैयार करने के लिए पहले इसकी दो बार गहरी जुताई करें और अंतिम जुताई से पहले 20-25 टन प्रति हेक्टेयर के हिसाब से गोबर की सड़ी खाद खेत में मिलाएं। ध्यान रहे गोबर की खाद अच्छी तरह से सड़ी हो, वरना दीमक लगने का डर रहता है। इसके अलावा, नाइट्रोजन 58 किलो, फॉस्फोरस 32-40 किलो और पोटाश 20 किलो प्रति एकड़ के हिसाब से मिलाकर खेत को बुवाई के लिए तैयार करें।
सिंचाई है ज़रूरी
पुदीना या मेंथा, एक शाकीय पौधा है इसलिए इसे अधिक पानी की ज़रूरत होती है। समय-समय पर इसकी सिंचाई करते रहें। शुरुआत में 10-15 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करते रहें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खेत में पानी जमा न हो। कटाई से 8-10 दिन पहले सिंचाई बंद कर दें। समय पर सिंचाई से पौधों का उचित विकास होता है।
खरपतवार नियंत्रण कैसे करें?
पुदीने की अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए खरपतवारों का नियंत्रण भी ज़रूरी है, वरना इससे तेल उत्पादन कम होगा। खरपतवारों की वजह से तेल के उत्पादन में 60-80 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। ध्यान रहे बुवाई से 30-75 दिन के भीतर खेत में खरपतवार नहीं होने चाहिए। पहली निराई के 25-30 दिन बाद दो-तीन निराई करें।

अन्य फसलों के साथ पुदीने की खेती
पुदीने की खेती पारंपरिक व व्यावसायिक फसलों के साथ करना किसानों के लिए फ़ायदेमंद फ़ायदेमंद होता है। अगेती धान और सरसों के साथ पुदीना उगा सकते हैं। मक्का और आलू के साथ भी पुदीने की खेती की जा सकती है। अगेती धान और आलू के साथ भी पुदीना उगाया जा सकता है। अरहर की फसल के साथ भी पुदीने की खेती करना फ़ायदेमंद होगा।
पुदीने की फसल की कब करें कटाई?
जब पुदीने की पत्तियां नीचे से पीली होने लगे और ऊपर की पत्तिया छोटी रहे, तो ज़मीन से 5 सेंटीमीटर की ऊंचाई से पौधों की कटाई करनी चाहिए। कटाई के बाद फसल को छाया में 2 दिन तक सुखा लेना चाहिए। इससे करीब 5 प्रतिशत तेल का नुकसान होने से रोका जा सकता है।

कितना होता है तेल का उत्पादन
पुदीने की दो कटाई से 200 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तेल का उत्पादन होता है और एक कटाई के बाद 100-125 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तेल प्राप्त होता है।
कितना होता है मुनाफा
मेंथॉल मिंट की दो कटाई में औसतन 50 हज़ार रुपये का खर्च आता है और इसे बेचकर किसान 2 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं यानी 1.5 लाख का शुद्ध लाभ प्राप्त होता है। पुदीने के मांग देश के साथ ही विदेशों में भी बढ़ रही है, ऐसे में छोटे किसान भी इसकी खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रंगीन फूलगोभी की खेती की तरफ़ क्यों बढ़ रहा किसानों का रुझान? जानिए Coloured Cauliflower की खेती के बारे में
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।





















