लद्दाख में आगामी बसन्त के मौसम से ‘सी बकथॉर्न’ (Sea Buckthorn) बेरी की व्यावसायिक खेती शुरू होगी। केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को उम्मीद है कि ‘वंडर प्लांट’ और ‘हिमालयन गोल्ड’ के नाम से मशहूर और अद्भुत औषधीय गुणों से भरपूर ‘सी बकथॉर्न’ नामक हर्बल उत्पाद की खेती और इसके प्रसंस्करण में ऐसी क्षमताएँ मौजूद हैं जिससे केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख की खेती और अर्थव्यवस्था में क्रान्तिकारी सुधार आ सकता है। इसीलिए मंत्रालय के मातहत काम करने वाले वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसन्धान परिषद (CSIR) ने तय किया है कि वो लद्दाख सरकार के साथ मिलकर ‘सी बकथॉर्न’ बेरी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरेक ज़रूरी सहयोग देगा।

दो दशक पहले हुई ‘सी बकथॉर्न’ के अद्भुत गुणों की पहचान
‘सी बकथॉर्न’ बेरी एक ऐसे झाड़ीदार पेड़ का फल है जो अत्यधिक ऊँचाई वाले ऐसे हिमालयी इलाकों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है जहाँ बेहद ठंड रहती है। इसे वंडर बेरी, लेह बेरी और लद्दाख गोल्ड का नाम भी मिला है। हिमाचल में इसे ‘ड्रिल्बू’ और ‘चारमा’ के नाम से जाना जाता है। ‘सी बकथॉर्न’ पूरी सर्दी ज़ीरो से भी कम तापमान में झाड़ियों से लगा रहता है। इसलिए ये पक्षियों और जानवरों का भोजन भी होता है। इसे क़रीब दो दशक पहले हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पिति के उन इलाकों में पहचाना गया जिसे ठंडा रेगिस्तान (Cold desert) कहते हैं क्योंकि वहाँ बारिश नहीं के बराबर होती है और हरियाली तथा ऑक्सीज़न भी काफ़ी कम है।

लाहौल और स्पिति ज़िले के लिए बना वरदान
‘सी बकथॉर्न’ को अब 30-35 हज़ार की आबादी वाले ने लाहौल और स्पिति ज़िले की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए वरदान माना जाने लगा है। यही वजह है कि स्पिति जैसी जलवायु वाले लद्दाख में भी इसकी व्यावसायिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने की रणनीति बनायी गयी। वैसे तो ‘सी बकथॉर्न’ का उल्लेख तिब्बत की प्राचीन ‘अमची’ चिकित्सा पद्धति और आठवीं सदी के तिब्बती साहित्य में भी मिलता है। तिब्बत के मेडिकल लिट्रेचर ‘सीबू येदिया’ के पूरे 30 पेज़ पर सी बकथॉर्न के औषधीय गुणों के बखान से भरे पड़े हैं। लेकिन कुछेक दशक पहले हुए शोध से पता लगा कि ‘सी बकथॉर्न’ बेरी के फलों के अलावा इसकी पतियाँ, तना, जड़ें और काँटे भी बेहद गुणकारी हैं। इसके बाद ‘सी बकथॉर्न’ बेरी को ‘वंडर प्लांट’ और ‘हिमालयन गोल्ड’ का ख़िताब मिला।

हाई-ऑल्टीट्यूड वाले पाँच ज़िलों के लिए बनी योजना
साल 2010 में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिलकर ‘सी बकथॉर्न’ बेरी को लेकर अनेक शोध शुरू किये। फिर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पाँच हाई-ऑल्टीट्यूड वाले ज़िलों में इसकी खेती को बढ़ावा देने की योजना बनी। इसके लिए सेना की टेरीटोरियल आर्मी (TA) और स्थानीय महिलाओं के कुछ ग़ैर सरकारी संगठनों (NGO) को साथ लाया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ रोज़गार के अवसर पैदा किये जा सके। इसके लिए डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई ऑल्टीट्यूड रिसर्च, लेह (DIHAR) की मदद लेकर पल्पिंग, प्रोडक्ट डिजाइन और पैकेजिंग से जुड़ा प्रशिक्षण मुहैया करवाया गया और इससे स्थानीय युवाओं और किसानों को भी जोड़ा गया।

सियाचिन में जमता नहीं ‘सी बकथॉर्न’ का जूस
DIHAR ने ‘सी बकथॉर्न’ के फलों का जूस तैयार करने के लिए ऐसी तकनीक विकसित की जिसकी बदौलत ‘सी बकथॉर्न’ का जूस सियाचिन, द्रास या कारगिल जैसे बेहद ठंडे इलाकों में जमता नहीं है। इस तरह बर्फीली ऊँचाईयों वाली सरहदों पर तैनात सैनिकों के लिए भी ‘सी बकथॉर्न’ बेहद उपयोगी साबित हुआ क्योंकि इसके उत्पाद उन्हें चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। DIHAR ने अपनी तकनीक को पेटेंट करवाने के बाद उसे सेल्फ-हेल्प ग्रुप, कुछ एनजीओ और स्थानीय उद्यमियों को ट्रांसफर किया। इससे हर्बल टी, एंटी-ऑक्सीडेंट सप्लीमेंट, सीप्रिकॉट जूस, जैम, जैली, सी बकथॉर्न ऑयल, सॉफ्ट जेल कैप्सूल, यूवी प्रोटेक्टिव ऑयल, बेकरी उत्पाद और जानवरों का चारा तैयार किया गया।

लाहौल और स्पिति में ODOP का दर्ज़ा
लद्दाख को ‘सी बकथॉर्न’ की व्यावसायिक खेती के लिए चुनने से पहले हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पिति ज़िले में इसकी खेती का नतीज़ा इतना उत्साह वर्धक मिला कि केन्द्र सरकार की एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत स्पिति के लिए ‘सी बकथॉर्न’ की खेती और इसके प्रसंस्करण उद्योग का चयन किया गया। बता दें कि ODOP योजना की शुरुआत जनवरी 2018 में उत्तर प्रदेश से हुई थी और वहाँ से प्रेरणा लेकर साल 2021 में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने इसे पूरे देश में लागू किया।

स्पिति में ‘सी बकथॉर्न’ की खेती बना रोज़गार का अहम ज़रिया
लद्दाख के लिए ‘सी बकथॉर्न’ का चयन इसलिए हुआ क्योंकि स्पिति की तरह ही वहाँ की जलवायु भी बेहद ठंडी और शुष्क है। स्पिति के लोग तो वहाँ होने वाली भारी बर्फबारी की वजह से छह माह तक बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। वहाँ लम्बे अरसे से रोज़गार के नियमित और टिकाऊ विकल्प की तलाश रही है, जो मुश्किल समय में स्थानीय लोगों की आमदनी का सहारा बन सके। ‘सी बकथॉर्न’ की खेती ने ऐसे दुर्गम इलाकों में रहने वाली लोगों के लिए बेजोड़ अवसर पैदा किये हैं।
देश-विदेश में ख़ूब है ‘सी बकथॉर्न’ की माँग
‘सी बकथॉर्न’ से जैम, जूस, हर्बल चाय, दवाईयों, विटामिन ‘सी’ सप्लीमेंट, एनर्जी ड्रिंक, क्रीम, तेल और साबुन जैसे दर्ज़नों उत्पाद बनते हैं। इसकी देश-विदेश में ख़ूब माँग है। इसीलिए माना जा रहा है कि ‘सी बकथॉर्न’ की जैविक खेती, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में स्थानीय किसानों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को लाभकारी रोज़गार का बेहतरीन मौक़ा मुहैया करवाया जा सकता है। व्यावसायिक खेती के लिहाज़ से वैज्ञानिकों पर पूरा ज़ोर ‘सी बकथॉर्न’ बेरी की कटाई के लिए ऐसी मशीन विकसित करने पर है जिससे इसका उत्पादन बढ़ाया जा सके। क्योंकि ‘सी बकथॉर्न’ के फलों के लिए काम में लाये जा रहे मौजूदा उपकरणों से सिर्फ़ 10 प्रतिशत बेरी ही निकल पा रही है।

अद्भुत विशेषताओं के भरपूर है ‘सी बकथॉर्न’
खेती के लिहाज़ से देखें तो ‘सी बकथॉर्न’ की ये एक अद्भुत विशेषता है कि इसके फल शून्य से 43 डिग्री सेल्सियस नीचे तक तापमान में भी पनप जाते हैं। इसकी जड़ें वातावरण से नाइट्रोजन सोखने की क्षमता रखती हैं और मिट्टी की कटाई की रोकथाम करती हैं। इस फल में अनेक ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो बाक़ी फलों और सब्जियों में नहीं मिलते। इसमें प्रो-विटामिन जैसे ए, बी2 और सी के अलावा ओमेगा ऑयल भी होता है। इसलिए इस बेरी को यहाँ के लोग पौष्टिक फल के तौर पर करार देते हैं।
‘सी बकथॉर्न’ का परिचय
‘सी बकथॉर्न’ का वानस्पतिक नाम Hippophae rhamnoides है। इसे सेंडथॉर्न (sandthorn), सैल्लोथॉर्न (sallowthorn) और सीबेरी (seaberry) भी कहते हैं। इसका पेड़ ऐसी जलवायु में ही पनपता है जहाँ तापमान शून्य से नीचे रहता हो, जैसे हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, चीन, रूस, यूरोप, कनाडा आदि। इसके नाम में भले ही समुद्र (Sea), हिरण (Buck) और सींग (Thorn) का ज़िक्र है लेकिन इनसे इस हर्बल पेड़ का कोई सम्बन्ध नहीं है। इसे दुनिया का सबसे फ़ायदेमन्द फल माना गया है क्योंकि इसमें सबसे ज़्यादा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ‘सी’ पाया जाता है। इसमें आँवला से भी 80 गुना ज़्यादा विटामिन ‘सी’ पाया जाता है।
क़रीब 190 पोषक तत्वों वाले ‘सी बकथॉर्न’ को विटामिन्स, खनिज तत्वों (मिनरल) और ओमेगा-3, ओमेगा-6, ओमेगा-7, ओमेगा-9, जैसे फेटी एसिड का भंडार माना गया है। ओमेगा-7 तो सिर्फ़ इसी फल में मिलता है जबकि विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन पी फ्लेवोनॉयड्स, बीटा कैरोटीन, ज़िंक, आयरन, मैग्निशियम, मिथियोनिन, ल्युसिन, लाइसिन और ग्ल्यसीन प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। इसके फल के अलावा पत्ते, काँटे, बीज और जड़ भी ख़ूब गुणकारी हैं। ये जूस, कैप्सूल, पाउडर और जैम जैसे अनेक उत्पादों के रूप में बाज़ार में मिलते हैं।

‘सी बकथॉर्न’ के फ़ायदे
शरीर का शायद ही कोई ऐसा अंग हो, जिसे ‘सी बकथॉर्न’ से फ़ायदा नहीं होता। इसीलिए ये अनेक रोगों के उपचार और उससे बचाव में गुणकारी है। ‘सी बकथॉर्न’ एक ज़बरदस्त एनर्जी बूस्टर है, क्योंकि इससे शरीर की हरेक कोशिका में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है। उसमें ताज़गी बढ़ती है या वो रिजुवनेट (rejuvenate) होती हैं। ये शरीर को सभी तरह के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए मज़बूती देता है। इसके सेवन से लिवर, आँत, किडनी, कोलेस्ट्रॉल, फेफड़े, नेत्र-ज्योति, जोड़ों के दर्द, त्वचा का पोषण और मोटापा घटाने जैसे अनेक क्षेत्र में फ़ायदा होता है।
‘सी बकथॉर्न’ एक हर्बल उत्पाद है। इसके सेवन के अनगिनत फ़ायदें हैं। इसके प्रतिकूल प्रभाव का ख़ास ब्यौरा नहीं मिलता। लेकिन इसके गुणों के आधार पर ही ये सुझाव दिया जाता है कि गर्भवती महिलाओं, ब्लड प्रेशर और अन्य गम्भीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ‘सी बकथॉर्न’ का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। क्योंकि इसके ओमेगा फैटी एसिड्स में ख़ून को पतला करने का गुण होता है, किसी सर्जरी से पहले इसका सेवन नहीं करना चाहिए। बाज़ार में इसका जूस की ख़ूब माँग रहती है। ये कैप्सूल्स और पाउडर के रूप में भी मिलते हैं। इसका जूस 600 से हज़ार रुपये प्रति लीटर के भाव से बिकता है। यही दाम क़रीब 60 कैप्सूल्स का भी है।
ये भी पढ़ें: रोशा घास (Palmarosa Farming): बंजर और कम उपयोगी ज़मीन पर रोशा घास की खेती से पाएँ शानदार कमाई
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- खेत बचाओ अभियान 2026: शिवराज सिंह चौहान की देश के 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्यकृषि मंत्री चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।





















