लंदन में लाखों की नौकरी छोड़कर गांव में खेती कर रहा ये कपल, यूट्यूब पर हुआ फेमस

गुजरात के पोरबंदर के बेरण गांव के एक कपल राम दे खुटी और भारती खुटी भी लंदन में एक साथ वेलसेटल्ड थे। दोनों लाखों रूपए कमाते थे। एक दिन दोनों ने फैसला किया कि वो वापस अपने गांव लौट जाएंगे और वहीं खेती करेंगे। उन्होंने खेती और पशुपालन से ही लाखों रुपए कमा कर युवाओं को नई राह दिखाई।

हर इंसान का सपना होता है कि वो एक अच्छी नौकरी करें और उसकी अच्छी खासी कमाई हो ताकि परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। गुजरात के पोरबंदर के बेरण गांव के एक कपल राम दे खुटी और भारती खुटी भी लंदन में एक साथ अच्छी तरह से व्यवस्थित (Well Settled) थे। दोनों लाखों रूपए कमाते थे।

एक दिन दोनों ने फैसला किया कि वो वापस अपने गांव लौट जाएंगे और वहीं खेती करेंगे। वास्तव में यह एक काफी बड़ा फैसला था लेकिन उन्होंने इसे सही सिद्ध कर दिखाया। यह युवा कपल अपने गांव जा कर खेती करने लगा और पूरे देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बना, खासकर जो छोटी-मोटी नौकरी के लिए भी अपने गांव या शहर को छोड़कर चले जाते हैं।

चलिए जानते हैं दोनों की कहानी-

2006 में पहली बार राम गए थे इंग्लैंड

वर्ष 2006 में पहली बार राम दे खुटी इंग्लैंड गए थे, जहां वो काफी अच्छी नौकरी कर रहे थे। वर्ष 2008 में राम की शादी हो गई। राम की पत्नी भारती उस वक्त राजकोट में एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद भारती 2010 में अपने पति राम के साथ लंदन चली गई।

ये भी पढ़े: लाखों की नौकरी छोड़ शुरु की खेती, अब कमा रहे करोड़ों सालाना

ये भी पढ़े: गैर-यूरिया फर्टिलाइजर्स की बिक्री बढ़ी, NFL ने जारी किए ताजा आंकड़े

वहां से उन्होंने इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। डिग्री लेने के बाद उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज के हीथ्रो एयरपोर्ट से हैल्थ एंड सेफ्टी कोर्स किया और फिर वहीं नौकरी करने लगीं। इस तरह राम और भारती दोनों लंदन में एक अच्छी जिन्दगी जी रहे थे।

माता-पिता की वजह से वापस लौटे भारत

आप लोग सोच रहे होंगे कि इतनी अच्छी जिंदगी मिलने के बाद भी दोनों ने गांव का रूख क्यों किया। दरअसल, इंग्लैंड में रहते हुए राम दे अपने माता-पिता की देखभाल को लेकर काफी परेशान थे। वहां उनके गांव के खेतों की देखभाल भी मजूदरों से कराई जा रही थी। माता-पिता की देखभाल और खेती में कुछ नया करने के उद्देश्य से राम भारत वापस आए और इसमें उनकी पत्नी भारती ने भी साथ दिया।

ये भी पढ़े: इन 4 पशुओं को पाल कर बिना मेहनत कमा सकते हैं हजारों हर महीने

ये भी पढ़े: Organic खेती के फायदे और नुकसान

खेती में किए नए प्रयोग

आखिरकार दोनों लंदन की अच्छी जिन्दगी छोड़कर भारत आ गए। यहां आकर उन्होंने खेतीबाड़ी और पशुपालन का काम नए तरीके से शुरू किया। शुरूआत में दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में वे इस काम को करने के आदी हो गए। दूध निकालने से लेकर तमाम काम भारती खुद ही करती हैं।

अपनी गांव की जिन्दगी को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया जिसका नाम लाइव विलेज लाइफ विद ओम एंड फैमिली रखा है। इस पर लाखों लोगों के साथ वे अपने खेती के अनुभव शेयर करते हैं। वर्तमान में इस चैनल के 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

इस चैनल पर वे अपनी दैनिक दिनचर्या की जानकारी लोगों के साथ साझा करते हैं। साथ ही खेती और पशुपालन को लेकर लोगों को टिप्स भी देते हैं। साथ ही अपनी फैमिली के सदस्यों से भी हम सब को मिलवाते हैं। राम और भारती का एक बेटा भी है, जो उनके अधिकतर वीडियो में दिखता है।

kisan of india instagram

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top