किसानों का Digital अड्डा

e-GOPALA ऐप के जरिए पाएं पशुपालन से जुड़ी सभी जानकारी, ये हैं शानदार फीचर्स

e-Gopala ऐप के माध्यम से सारे पशुपालक पशुपालन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही इससे उत्पादन को बढ़ाने में भी काफी मदद मिल पाएगी।

0

E-Gopala App: देश के किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सरकार हमारे देश के कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है और इसी कारण वह पशुधन को लगातार बढ़ावा दे रही है।

सरकार की मानसिकता और प्लानिंग के अनुसार अगर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और डिजिटल माध्यम को अपना लिया जाए, तो बहुत ही जल्द पूरे कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का सपना पूरा हो जाएगा।

Kisan of India Facebook

इस सपने को जल्द से जल्द पूरा करने की राह में आगे बढ़ते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपालन करने वाले किसानों के लिए ई-गोपाला ऐप (E-Gopala App) को लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए पशुपालन से संबंधित सारी जानकारी बहुत आसानी से प्राप्त हो सकती है।

Kisan of India Youtube

e-Gopala ऐप क्या है?

e-Gopala ऐप के माध्यम से सारे पशुपालक पशुपालन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही इससे उत्पादन को बढ़ाने में भी काफी मदद मिल पाएगी।

e-Gopala ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

e-Gopala ऐप में आने वाले 6 विकल्प

  1. मेरा पशु आधार
  2. अलर्ट
  3. पशु पोषण
  4. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति
  5. आयोजन देखें
  6. पशु बाजार

मेरा पशु आधार
इस विकल्प के माध्यम से सभी किसान अपने सभी पुराने और नए पशुओं की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

अलर्ट
इस विकल्प के द्वारा किसानों को अपने पशुओं के टीकाकरण की तारीखों के बारे में जानकारी प्राप्त होती रहेगी।

पशु पोषण
इस विकल्प के द्वारा आपको पशु के पोषण आहार के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति
इस विकल्प के द्वारा आपको आपके पशुओं के रोग और उनके उपचार करने की जानकारी दी जाएगी।

आयोजन देखें
इस विकल्प के द्वारा किसान अपने नजदीकी टीकाकरण कैंप या ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

पशु बाजार
इस विकल्प के माध्यम से किसानों को कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों और अच्छी नस्ल वाले पशुओं के वीर्य की बिक्री की जानकारी दी जाएगी।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.