तूफ़ान ‘ताउते’ की वजह से 18 मई तक देश में उथल-पुथल वाले मौसम की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से 15, 16, 17 और 18 मई के लिए मौसम के पूर्वानुमान का बुलेटिन जारी किया गया है

burewi cyclone

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि पूर्वी मध्य अरब सागर में बीते दो दिनों से बन रहा समुद्री तूफ़ान ‘ताउते’ या Cyclone Tauktae (pronounced as Tau’Te) उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 18 मई की सुबह गुजरात तट से टकराएगा।

इसे देखते हुए पूरे प्रायद्वीपीय भारत में अगले चार-पाँच दिनों तक भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने और बेहद तेज़ हवा चलने के आसार हैं। मौसम के इसी मिजाज़ को देखते हुए 15, 16, 17 और 18 मई के लिए पूर्वानुमान का विस्तृत बुलेटिन जारी किया गया है। अलग-अलग दिन के हिसाब से इसका ब्यौरा निम्नवत है।

15 मई (पहला दिन):

दक्षिण पूर्व अरब सागर में लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र, केरल-कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा के तटवर्ती इलाकों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी। वहाँ भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। इन्हें देखते हुए मछुआरों को अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है।

तमिलनाडु, पुदुचेरी, मध्य महाराष्ट्र का घाट क्षेत्र, कोंकण, तटीय आन्ध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वनुमान है। 15 एवं 16 मई को ज्वार की 1 मीटर ऊँची लहरों की वजह से लक्षद्वीप के निचले क्षेत्रों के जलमग्न होने की भी आशंका है। उत्तर भारत में गंगा के मैदानी क्षेत्रों और हिमालयी राज्यों में भी 30-40 किलोमीटर की रफ़्तार से हवा चलेगी। इसकी वजह से कहीं बिजली चमकेगी तो कहीं गरज के बौछारें पड़ने का अनुमान है।

16 मई (दूसरा दिन):

गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तथा विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट स्थानों पर बिजली गरजने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और गरज के साथ बौछारों का अनुमान है।

कोंकण एवं गोवा तथा दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, मध्य महाराष्ट्र (घाट क्षेत्र), तटीय एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा तटीय आन्ध्र प्रदेश एवं यानम तथा रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

पूर्व मध्य अरब सागर तथा समीपवर्ती दक्षिणपूर्व अरब सागर के लक्षद्वीप, केरल-कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तटीय क्षेत्र में 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार वाली आँधी आने का अनुमान है। उत्तर पूर्व अरब सागर में भी समुद्र बहुत उग्र रहेगा, इसीलिए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है।

ये भी पढ़ें – अरब सागर में बना साल का पहला तूफ़ान ‘ताउते’, पश्चिमी तट के राज्यों में हाई अलर्ट

17 मई (तीसरा दिन):

गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय तथा उत्तरी आन्तरिक कर्नाटक, केरल तथा माहे और लक्षद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह, तटीय आन्ध्र प्रदेश और यानम, दक्षिणी आन्तरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने और बौछारे पड़ने का अनुमान है।

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र का घाट क्षेत्र, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा सौराष्ट्र एवं कच्छ, दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

उत्तर पूर्व अरब सागर तथा दक्षिणी गुजरात और दमन एवं दीव के तटों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली आँधी का अनुमान है। इसकी वजह से यहाँ का समुद्र बहुत उग्र हो सकता है।

ये भी पढ़ें – मौसम विज्ञानियों ने मॉनसून की प्रगति को सामान्य और सुखद बताया

18 मई (चौथा दिन):

गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, केरल तथा माहे और लक्षद्वीप के अलग अलग स्थानों पर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह, तटीय आन्ध्र प्रदेश और यानम, तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली हवाओँ के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

कोंकण एवं गोवा, सौराष्ट्र एवं कच्छ, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र का घाट क्षेत्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। उत्तर पूर्व अरब सागर तथा दक्षिणी गुजरात और दमन एवं दीव के तटों पर 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली आँधी का अनुमान है। इसकी वजह से यहाँ का समुद्र बहुत उग्र हो सकता है।

तूफ़ान ताउते’ की प्रगति

पूर्वी मध्य अरब सागर में बीते दो दिनों से बन रहे समुद्री तूफ़ान ‘ताउते’ का बेहद कम वायुमंडलीय दबाब वाला सिस्टम 14 मई की शाम साढ़े पाँच बजे तक केरल के कन्नूर से 55 किलोमीटर से दूर उत्तर-पश्चिम में और गुजरात के वेरावल से 1060 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व का पहुँच चुका था। इसके भारतीय तट की ओर बढ़ने की रफ़्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गयी।

अगले 12 से 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफ़ान ‘ताउते’ की तीब्रता में काफ़ी इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। इसकी दिशा को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि ये उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ 18 मई की सुबह गुजरात तट के पास पहुँचेगा।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top