करी पत्ता खाने से दूर होती हैं बहुत सी बीमारियाँ, जानिए इसके सभी फ़ायदे

Health benefits of Carri Patta करी पत्ता का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। जिसे कुछ लोग मीठे नीम […]

carri patta ke fayde in hindi

Health benefits of Carri Patta करी पत्ता का नाम तो आप सबने सुना ही होगा। जिसे कुछ लोग मीठे नीम के पेड़ से जानते है। वैसे दिखने में तो यह कड़वे नीम के पत्तों जैसा ही होता है लेकिन, कड़वे नीम से इसका कोई संबंध नहीं है। करी पत्ते को भारतीय खाने में स्वाद का बादशाह कहा जाता है। इंडियन फूड के अलावा साउथ इंडियन संभर से लेकर पंजाबी किचन में भी करी पत्ते को सुगंध के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी देखें : खानपान में चिया सीड्स को करें शामिल, प्रोटीन मिलेगा और बीमारी से भी दूर रहेंगे

ये भी देखें : सिर्फ कश्मीर ही नहीं, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भी उगाया जाएगा ‘केसर’

वैसे शायद ही आपको पता होगा कि करी पत्ते में टेस्ट के अलावा कई तरह के औषधीय गुण भी शामिल होते हैं। जो आपके टेस्ट के साथ आपकी सेहद और आपकी खूबसूरती का ख्याल रखने में मददगार साबित होते हैं। आईए जानते हैं करी पत्तों के फायदों के बारे में-

ये भी देखें : जानिए क्या है Apple Cide Vinegar और किस तरह बनाया जाता है?

ये भी देखें : शकरकंद खाकर दूर करें खून की कमी, जानें कैसे होती है इसकी खेती

  1. करी पत्तों में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है जो, आपके इम्युनिटी सिस्टम के लिए काकी फायदेमंद होता है। करी पत्ते में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में भी आपकी मदद करते है।
  2. इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी- माइक्रोबियल और एंटी फंगल गुण होते है।
  3. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी करी पत्ते का सेवन किया जाता है। इसमें कैरोटीनॉयड, कॉर्निया को सुधारने में मदद करता है। आंखो की रोशनी साथ यह मोतियाबिंद जैसी बीमारी को आपसे दूर रखता है।
  4. करी पत्ता सुबह सुबह होने वाली कमजोरी से आपको बचाता है। साथ ही उल्टी, मतली जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है। करी पत्ता आपकी पाचन क्रिया को बढाने में भी आपकी मदद करता है।
  5. अपने बालों को काला, घना और मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते है। नारियल तेल में करी पत्ते को उबालकर अपने बालों में अच्छी तरह लगाए।
  6. दस्त जैसी बीमारी के लिए करी पत्ते को छाछ में मिलाकर पिएं। पेट की सभी बीमारियों के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद है।
  7. करी पत्ता आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर कर एनीमिया जैसी बीमारी दूर करता है। रोजाना खाली पर करी पत्ते के साथ खजूर खाए।
  8. कफ से संबंधित बीमारियों में भी करी पत्ता काफी फायदेमंद है। करी पत्ते के पत्ते का चूर्ण बनाकर शहद के साथ सेवन करने से लाभ मिलेगा।
  9. डायबिटीज में मरीज अपने खाने में करी पत्ते का सेवन जरूर करें। करी पत्ते के सेवन से आप जल्दी ही उसे बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।
  10. आज कल ज्यादातर लोग अपने मोटापे पर बढ़ती चर्बी से भी काफी परेशान हैं। अपने मोटापे को कम करने के लिए आप करी पत्तों को चबा कर खाए। चर्बी कम हो घटनी शुरू हो जाएगी।
  11. अपने चेहरे कि सुंदरता या फिर मुंहासे से परेशान लोग करी पत्ते का पेस्ट बना कर फेस पेक की तरह अपने फेस पर लगाए।
  12. करी पत्ते के सेवन से आप डर्रिया जैसी समस्या से भी छुटकारा पा सकते है। इसमें कार्बाजोले एल्कलॉइड्स पाया जाता है।
  13. करी पत्ते की तासीर ठंडी होती है जो बवासीर रोगी के लिए फायदेमंद है। करी पत्तों को पानी के साथ पीसकर इतना पानी अलग कर लें और उसी पानी को रोजाना पीने से आराम मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top