इतने सारे हैं अनार के फायदे, आप भी रोज खाना चाहेंगे

केवल अनार फल ही नहीं, बल्कि इसका पूरा पेड़ ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है

अनार के फायदे Health Benefits of Pomegranates anar ke fayde in hindi

अनार के फायदे (Benefits of pomegranate): Anar ke Fayde अनार का फल कई गुणों से युक्त हैं, उसमें पाए जाने वाले तत्वों के बारे में जानने के बाद आप स्वतः ही जान जायेंगे कि यह हमारे शरीर को किस तरह दुरुस्त रखते हैं। अनार के इस्तेमाल से कई सारी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।

केवल अनार फल ही नहीं, बल्कि इसका पूरा पेड़ ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

अनार के फायदे (Benefits of pomegranate):

  • अगर आपके बच्चों को बहुत अधिक प्यास लगती है तो, अनार बच्चों की प्यार को बुझाने में आपकी मदद करेगा। अनारदाना, जीरा, तथा नागकेशर को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में चीनी एवं शहद मिलाकर बच्चों को चटाएं।
  • कईं लोगों को थकान, कमजोरी की शिकायत अधिकांश रहती है। ऐसे लोग 20 ग्राम अनार के ताजे पत्ते लेकर, 400 मिली पानी में उबाल लें। जब पानी 100 मिली रह जाएं, तो इसमें गर्म दूध मिलाकर पिएं। इससे शारीरिक और मानसिक कमजोरी ठीक होगी।
  • दस्त जैसी बीमारियों के लिए अनार के छिलके बेहद उपयोगी हैं। 2-3 ग्राम अनार के फल के छिल्के का चूर्ण बना लें। इसे सुबह-शाम ताजे पानी के साथ पिएं। इससे दस्त में आराम मिलेगा।
  • नवजात शिशु में अधिकांश दस्त की शिकायत रहती है। ऐसे में अनार की ताजी कलियां, छोटी इलायची के बीज और रुमीमस्तगी के साथ पीस लें। इसमें चीनी मिलाकर पेस्ट बना कर बच्चों को खिलाएं।
  • पेट में कीड़े से परेशान लोग ये तरीका भी आजमा सकते हैं। 20 ग्राम खट्टे अनार के छिलके, और 20 ग्राम शहतूत को 200 मिली पानी में उबाल लें। इसे पिलाने से भी पेट के कीड़े खत्म होते हैं।
  • बालों के झड़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी गईं हैं। हर कोई बाल झड़ने ओर टूटने से बेहद परेशान हैं। ऐसे में अनार उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। अनार के ताजे हरे पत्तों का रस लें। इसमें 100 ग्राम अनार के पत्तों का पेस्ट, और आधा लीटर सरसों का तेल मिला लें। इस तेल को पकाकर छान लें। इससे बालों पर लगाएं। इससे बालों झड़ना रुक जाता है, गंजेपन की समस्या दूर होती है।

Kisan Of India Instagram

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top