फायदेमंद है मूंगफली, जानिए क्या-क्या फायदे होते हैं

मूंगफली (Groundnut) को सस्ता काजू भी कहा जाता है। इसमें स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ पंहुचाने […]

मूंगफली health benefits of peanuts

मूंगफली (Groundnut) को सस्ता काजू भी कहा जाता है। इसमें स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ पंहुचाने संबंधी गुण भी होते हैं। मूंगफली को कई प्रकार से उपयोग किया जाता है। इसका तेल भी स्वाद और स्वास्थ्य के लिए बहुत प्रचलित है। मूंगफली हमारे देश में हर तरह के खाने में इस्तेमाल की जाती है चाहे वह मीठे पकवान हो या नमकीन। हमारे देश में मूंगफली बडी ही आसानी से मिल जाती है।

क्या आप जानते हैं कि मूंगफली आपकी हैल्थ के लिए कितनी फायदेमंद है। आज हम आपको मूंगफली के फायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपने शायद ही सुना होगा।

प्रोटीन

जो व्यक्ति बहुत ज्यादा कमजोर होते हैं। उनके लिए मूंगफली का सेवन बहुत फायदेमंद है। विशेषज्ञों की माने तो सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली से ही आपको 25.8 ग्राम तक का प्रोटीन मिल सकता है। जो उनके शरीर को ऊर्जावान रहने के लिए जितनी प्रोटीन की जरूरत पड़ती है।

मोटापा कम करने में मदद

डॉक्टरों की माने तो वजन घटाने में मूंगफली की अहम भूमिका है। नियंत्रित मात्रा में इसे खाने पर शरीर को लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता और इस तरह आपकी बॉडी अपने आप कैलोरी बर्न कर लेती है। जो आपके मोटापे को कम करने में आपकी मदद करती है।

दिल के लिए फायदेमंद

मूंगफली आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक है। आपके शरीर में रक्त संचार को सही करते हुए ये हृदय रोगों को बड़े खतरे से बचाती है। आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मूंगफली के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है, पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। मूंगफली में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज मरीजों को मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

Kisan Of India Instagram

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top