वर्षा से कपास की फसल खराब हुई तो खरीदेगी सरकार

पंचायत राज मंत्री ने कहा कि कपास के किसानों को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए उनकी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

कपास की फसल latest cotton price

तेलंगाना के पंचायत राज मंत्री एर्रबेल्ली दयाकर राव ने कहा कि कपास के किसानों को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए उनकी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कपास की नमी आठ से बारह फीसदी के बीच रही तो इसके कारण खराब होने वाली कपास की सरकारी खरीद की जाएगी।

हाल ही में वर्षा के कारण खराब हो गई थी कपास की फसल

दयाकर राव ने कहा कि राज्य सरकार कपास किसानों का समर्थन करने के लिए सभी उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव उचित मूल्य प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसानों को नुकसान न हो।

Kisan of India Facebook

उल्लेखनीय है कि राज्य में हाल ही हुई बेमौसम वर्षा के कारण कपास की उपज काली हो गई थी जिसके कारण कपास उत्पादकों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा था।

Kisan of India Instagram

एर्रबेल्ली दयाकर राव ने यह बात रविवार को मायलाराम गांव में भाग्यलक्ष्मी कॉटन मिल में कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के एक कपास क्रय केंद्र का उद्घाटन करते हुए कही।उन्होंने बताया कि अब तक सीसीआई वारंगल में 69 केन्द्र स्थापित कर चुका है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top