कमजोर पड़ा चक्रवात बुरेवी, भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात के दौरान हवा की गति लगभग 50-60 से 70 किमी प्रति घंटा है। आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत अधिक वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

cyclone burewi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात बुरेवी (Cyclone Burevi)
तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मन्नार की खाड़ी के पास डीप डिप्रेशन में कमजोर पड़ गया। आईएमडी के अनुसार, डीप डिप्रेशन रामनाथपुरम से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में, पंबन के 70 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और कन्याकुमारी के 160 किलोमीटर की दूर पर है।

चक्रवात के दौरान हवा की गति लगभग 50-60 से 70 किमी प्रति घंटा है। डीप डिप्रेशन पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और रामनाथपुरम और आसपास के थूथुकुडी जिलों को छह घंटे में 50-60 की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार करेगा।

शुक्रवार यानी 4 दिसंबर की सुबह तक डिप्रेशन (हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटा से 65 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) में और कमजोर होने की संभावना है। आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत अधिक वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

UN news

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top