गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए अपनायें ऐसे 10 घरेलू नुस्ख़े जिनकी वैज्ञानिक करते हैं सिफ़ारिश

गम्भीर ताप तनाव (heat stress) की वजह से पशुओं के शरीर का तापमान, दिल की धड़कनें, रक्त चाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ जाता है। चारे का सेवन 35 प्रतिशत तक कम हो सकता है। देसी नस्ल के पशु तो फिर भी ज़्यादा तापमान सहन कर लेते हैं लेकिन विदेशी और संकर नस्लों में इसे बर्दाश्त करने की क्षमता भी कम होती है।

पशुओं का गर्मी से बचाव

देश के ज़्यादातर इलाके इन दिनों ज़बरदस्त गर्मी झेल रहे हैं। ऐसा मौसम दुधारू पशुओं और पशुपालकों के लिए भी बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि डेयरी पशुओं की अधिकतम उत्पादकता के लिए 5 से 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे मुफ़ीद माना गया है।

इसी तरह, जब हवा में नमी यानी, तापमान आर्द्रता सूचकांक (Temperature Humidity Index) 72 अंक से ज़्यादा होता है तो डेयरी पशुओं पर गर्मी के तनाव (heat stress) का प्रभाव दिखायी देता है।

गर्मी की वजह से मवेशियों की प्रजनन क्षमता और दूध उत्पादन में तो गिरावट आती ही है, सेहत के अन्य पहलू भी प्रभावित होते हैं।

Kisan of India Youtube

डेयरी पशुओं पर गर्मी के तनाव का प्रभाव

ज़्यादा गर्मी से जैसे इंसान को लू लग जाती है, वैसे ही पशुओं का थर्मोरेग्युलेटरी फिजियोलॉजिकल मैकेनिज्म भी गड़बड़ा जाता है। यही थर्मोरेगुलेटरी तंत्र पशुओं के शरीर को ज़्यादा सर्दी या ज़्यादा गर्मी से सुरक्षित रखता है ताकि उनकी जैविक, रासायनिक, शारीरिक और पाचन की प्रक्रियाएँ सही ढंग से चलती रहें। इसीलिए गम्भीर ताप तनाव (heat stress) की वजह से पशुओं के शरीर का तापमान, दिल की धड़कनें, रक्त चाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ जाता है।

चारे का सेवन 35 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इससे दूध उत्पादन क्षमता तेज़ी से गिरने लगती है और पशुपालकों को बहुत नुकसान होता है। देसी नस्ल के पशु तो फिर भी ज़्यादा तापमान सहन कर लेते हैं लेकिन विदेशी और संकर नस्लों में इसे बर्दाश्त करने की क्षमता भी कम होती है।

Kisan of india facebook

गर्मी के तनाव का मुक़ाबला कैसे करें?

आमतौर पर पशुपालक इस बात को जानते हैं कि पशु यदि गर्मी के तनाव से पीड़ित हो तो उसका उपचार कैसे करें? फिर भी ‘किसान ऑफ़ इंडिया’ यहाँ आपको ऐसी घरेलू नुस्ख़ों के बारे में बता रहा है जिसकी सिफ़ारिश ICAR-केन्द्रीय गोवंश अनुसन्धान संस्थान, मेरठ के विशेषज्ञों की ओर से की गयी है।

मुमकिन है कि आगे बताये जा रहे नुस्ख़ों के बारे में पशुपालक पहले से ही जानते हों। इसके बावजूद उन्हें ये जानना चाहिए कि ऐसा और क्या-क्या है जिसे वो जानते नहीं, जबकि इन्हें अपनाना बहुत आसान है?

  1. दैनिक उपाय: गर्मी के दिनों में पशुओं को रात में खाना खिलाएँ। उन्हें आसानी से पचने लायक और अच्छी गुणवत्ता वाला चारा दें। हरे चारे की मात्रा बढ़ाएँ। नियमित रूप से खनिजों का मिश्रण दें। जैसे, नमक को उनके नाद या चरनी में डालें। चारे में 100 ग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट भी मिलाएँ। यह गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव को कम करता है। उन्हें रोज़ाना 100 ग्राम तेल भी दें। अगर पशु एक जगह बँधे रहते हों तो उनके लिए दिन के कम से कम पाँच बार पानी पीने का इन्तज़ाम होना चाहिए।
  • पशुओं को छायादार जगह पर रखें।
  • हर समय पशुओं के लिए साफ़ पानी की उपलब्धता रखें।
  • पशुओं को बार-बार नहलाएँ। धूप कम होने या मौसम ठंडा होने पर ही गायों को चरायें।
  • गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए आहार की समय-सीमा बदलें।
  • गायों के खुरों के स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।

ये भी पढ़ें: हर्बल फीड एडिटिव्स (Herbal Feed Additives) से बढ़ाएँ पशु आहार की गुणवत्ता, पाएँ ज़्यादा कमाई

Kisan of India Twitter

लू का घरेलू और प्राकृतिक उपचार:

  1. गायों के शरीर पर और कान के पीछे प्याज़ का रस लगाना हीट स्ट्रोक के लिए सबसे अधिक प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है।
  2. कड़ाही में कुछ कटा हुआ प्याज भूनकर उसमें थोड़ा सा जीरा पाउडर और थोड़ा सी चीनी मिलाकर तैयार मिश्रण को पशुओं को देना भी एक मूल्यवान घरेलू उपाय है।
  3. तुलसी के पत्तों का रस निकालें और इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएँ। इस घोल को गायों को पिलाने से हीट स्ट्रोक के उपचार में मदद मिलती है।
  4. कच्चा आम भी हीट स्ट्रोक से बचाव के साथ-साथ इलाज़ के लिए सबसे लोकप्रिय प्राकृतिक घरेलू उपचारों में से एक है। इसके लिए कुछ कच्चे आम लें, उन्हें उबालें और फिर उन्हें ठंडे पानी में भिगो दें। फिर इन आमों का गूदा लें और उसमें कुछ धनिया, जीरा, गुड़, नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएँ। हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार पशु को दें।
  5. थोड़े से नारियल पानी में पिसी हुई कालीमिर्च डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसे ठंडा करके गायों के शरीर पर लगाने से भी हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।
  6. पानी में एलोवेरा का जूस मिलाकर पिलाना भी हीट स्ट्रोक के लिए सबसे आसान प्राकृतिक घरेलू उपचार है।
  7. 10 ग्राम गुलाब की पंखुड़ियों, 25 ग्राम सौंफ, 10 ग्राम गोजुवा के फूल और 10 ग्राम जावा फूल को मिलाकर पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सी चीनी या दूध मिला लें। हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए इस मिश्रण को पशु को 3-4 दिन तक दें।
  8. चीनी के साथ धनिया का रस लेना एक सरल प्राकृतिक घरेलू उपचार है। इसका उपयोग भी हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी सम्बन्धी लक्षण दिखने पर किया जाता है।
  9. कुछ बेरों को पानी में तब तक भिगोकर रखें, जब तक वे नरम ना हो जाएँ। फिर नरम बेरों को पानी में मसल लें। इसे छानकर और इसका काढा बनाकर भी गायों को देने से गर्मी से पैदा हुए तनाव से राहत देता है।

Animal Husbandry: सस्ता, सुलभ और पौष्टिक पशु आहार (Animal Feed) क्या हो और कैसा हो?

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

 

ये भी पढ़ें:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top