गधों का फ़ार्म और गधी के दूध का व्यवसाय: गाय-भैंस, बकरी-सूअर, मुर्गी-बटेर जैसे पशु-पक्षियों का पालन तो बहुत किया जाता है। लेकिन कम ही लोग हैं जो डेयरी क्षेत्र में गधा पालन करते है। पुराने ज़माने में गधे को समान ढोने के काम में लाया जाता था, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि गधा/गधी बहुत ही फ़ायदेमंद पशु है और ये गाय-भैंस से भी ज़्यादा मुनाफ़ा देने वाला है।
तमिलनाडु के वन्नारपेट (Vannarpet) के रहने वाले यू. बाबू ने डोंकी फ़ार्म की शुरुआत करके अच्छा खासा मुनाफ़ा कमाया। आज वो देश के सबसे बड़े डॉन्की फ़ार्म के मालिक है। डॉन्की फ़ार्मिंग यानी गधा पालन से कैसे मुनाफ़ा कमाया जा सकता है, आइए जानते हैं।

गधा पालन की शुरुआत
यू. बाबू ने भले ही स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं की मगर उनके अंदर उद्यमी बनने का गुण बचपन से ही था। तभी तो उन्होंने लीक से हटकर व्यवसाय चुना और डॉन्की फ़ार्म खोला। यू. बाबू और उनकी टीम ने ICAR-राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में उद्यमिता विकास कार्यक्रम में भाग लिया। जहां उन्होंने गधे और गधा पालन के बारे में तकनीकी जानकारी हासिल की। यही नहीं, ICAR-NRCE ने उन्हें डॉन्की फ़ार्म स्थापित करने के लिए उन्नत नस्ल के Poitu donkeys भी दिए।

यू. बाबू के डॉन्की फ़ार्म का नाम द डंकी पैलेस है और कई चुनौतियों के बावजूद आज वो देश के सबसे बड़े डॉन्की फ़ार्म के मालिक हैं। दरअसल, गधी का दूध होता तो बहुत फ़ायदेमंद है, मगर एक गधी 6 महीने तक एक लीटर से भी कम दूध देती है। यू. बाबू ने अपनी मेहनत और लगन से इस व्यवसाय में सफलता पाई।

फ़ार्म में हैं करीब 5000 गधे
यू. बाबू आज देश के सबसे बड़े डॉन्की फ़ार्म को सफलता पूर्वक चला रहे हैं, जहां वो करीब 5000 गधों का पालन कर रहे हैं। उनके करीब 75 फ्रेंचाइज़ी फ़ार्म हैं। उन्होंने डॉन्की फ़ार्म के साथ ही गधों के सरंक्षण के लिए ‘वन हेल्थ-वन सॉल्यूशन नाम से एक सरंक्षण, रिक्रिएशन और जागरुकता केंद्र’ की भी स्थापना की। इसका मकसद समाज और अर्थव्यवस्था में गधों के योगदान व मूल्य को बढ़ावा देना है।
इन उत्पादों की कर रहे बिक्री
यू. बाबू गधी के दूध के साथ ही गधी के दूध का पाउडर भी बेचते हैं। साथ ही इसके गोबर का खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके मूत्र का शुद्धीकरण करके सिद्ध दवा बनाने और फ़ार्मा इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है। यू. बाबू गधों की देशी नस्ल का सरंक्षण करने के साथ ही समाज में उसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने का भी काम कर रहे हैं।
पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है गधी का दूध
गाय, भैंस और बकरी के दूध का व्यवसाय तो आम बात हो गई है, लेकिन क्या आपको पता है कि गधी के दूध का व्यवसाय आपको कम समय में ही लखपति बना सकता है। जी हां, गाय, भैंस और बकरी का दूध जहां 50 से 90 रुपये लीटर तक में बिकता है, वहीं गधी के दूध की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक लीटर गधी का दूध 7000 रुपये में बिकता है।
दरअसल, गधी के दूध में कई पौष्टिक तत्वों के साथ ही एंटी एजिंग गुण भी होते हैं, जिसकी वजह से कई ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यू. बाबू भी गधी के दूध को कई कॉस्मेटिक बनाने वाली कंपनियों को बेचते हैं।
सेहत के लिए फ़ायदेमंद
गधी का दूध सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, गधी के दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्ल्ड शुगर लेवल, ब्लड सर्कुलेशन, और सूजन जैसी समस्या से भी राहत दिला सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को गाय-भैंस के दूध से एलर्जी की समस्या है, वो भी गधी के दूध का सेवन कर सकते हैं।
गधी के दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। गधी के दूध का इस्तेमाल कई तरह की दवा बनाने में भी किया जाता है।

युवाओं के लिए प्रेरणा
गधी के दूध के औषधीय गुण और पौष्टिकता के कारण पूरी दुनिया में इसकी मांग बढ़ रही है, ऐसे में डॉन्की फ़ार्मिंग युवाओं के लिए एक अच्छा बिज़नेस मॉडल साबित हो सकता है और जिस तरह से यू. बाबू ने इस फ़ील्ड में सफलता हासिल की है, निश्चय ही वो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी।
ये भी पढ़ें: ऊँटनी के दूध (Camel Milk) से खड़ा किया करोड़ों का स्टार्टअप, जानिए कैसे Aadvik ब्रांड कर रहा किसानों की मदद
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें:
- तने की मजबूती: पौधे खुद को सीधा कैसे रखते हैं ? लिग्निन, पोटाश, नाइट्रोजन का समय और फसल गिरने का असली विज्ञानफसल का तना कोई साधारण डंडी नहीं है। यह एक जीवित ढांचा है जो पौधे को सीधा खड़ा रखता है और पानी व भोजन का परिवहन करता है। तना पत्तियों, फूलों और दानों को ऊपर संभालता है।
- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसापंजाब सरकार (Punjab Government) ने किसानों और गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों से जहां सैकड़ों ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसलें बाढ़ में (Punjab farmers will get compensation for crop loss ) बर्बाद… Read more: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 50 साल बाद मिलेगा ‘कच्चे’ किसानों को हक, बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएगा पैसा
- तेलंगाना में रिकॉर्ड स्तर पर कपास की खरीद, 12,823 करोड़ रुपये किसानों के खाते मेंतेलंगाना में 12,823 करोड़ रुपये की कपास की खरीद, 27 फरवरी तक खुला बाजार, किसानों को उपज बेचने में बड़ी सहूलियत।
- Holi And Indian Farming : केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का जश्न है होलीहोली का त्योहार (Holi festival) सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि खुशियों और मेहनत के रंगों का भी (Holi and Indian farming) त्योहार है। और इस खुशी में सबसे आगे होते हैं हमारे अन्नदाता किसान भाई।
- मिलावट के खिलाफ जंग: FSSAI के ‘Food Safety on Wheels’ से हर गांव-गली में होगी डेयरी प्रोडक्ट्स की जांचFSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) पहल है ‘Food Safety on Wheels’ । ये कोई आम सरकारी गाड़ी नहीं, बल्कि चलती-फिरती हाईटेक लैब है, जो 24 घंटे आपके आसपास के इलाकों में घूमकर लोगों को शुद्ध दूध-घी का अधिकार दिला रही है।
- नई दिल्ली में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, किसानों को मिलेंगे नई तकनीक और समाधानपूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और वैज्ञानिक समाधान की जानकारी मिलेगी, जिससे खेती बनेगी अधिक लाभकारी।
- नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार सेखेती में यूरिया, डीएपी और नैनो यूरिया/डीएपी की बहुत अहम भूमिका होती है और भारतीय किसानों को इसकी आपूर्ति करता है भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO), जो दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्थाओं में से एक है। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार ने कृषि… Read more: नैनो फर्टिलाइज़र क्यों है नई ज़माने की खेती की ज़रूरत, जानिए IFFCO के मार्केटिंग डायरेक्टर डॉ. योगेंद्र कुमार से
- Godhan Samagam-2026 : उत्तर प्रदेश में गौ-संरक्षण और किसानों के सम्मान का भव्य आयोजनपशुपालन और दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘गोधन समागम-2026’ (‘Godhan Samagam-2026’) महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि योगी सरकार की उस महत्वाकांक्षी सोच का आईना है।
- महाराष्ट्र ने बनाई देश में पहली बार किसानों के लिए ख़ास ‘Agriculture AI’नीति, खर्च होंगे 500 करोड़मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में राज्य ने ‘Agriculture AI’ के क्षेत्र में देश में पहल करते हुए एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका सीधा फायदा सबसे छोटे किसान तक को होगा।
- US Tariff: अमेरिका ने फिर बढ़ाया टैरिफ,10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, भारत के किसान और कृषि पर क्या होगा असर ?अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) ने हाल ही में Trump के पुराने व्यापक टैरिफ को 6-3 के बहुमत से गैरकानूनी ठहरा दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का अतिक्रमण (Encroachment) किया है।
- बदलते मौसम में अब नहीं होगा नुकसान, अब AI तय करेगा कब बोएं, कब सींचें और कहां बेचें फसल!अब AI खेत-खलिहान में उतरकर किसानों की तकदीर बदलने वाला है। केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी (Union Agriculture Secretary Devesh Chaturvedi) ने हाल ही में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ (India AI Impact Summit) में इस क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा किया।
- भारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा के जरिए दोनों देशों ने मज़बूत की साझेदारीभारत-ब्राजील कृषि सहयोग पर चर्चा में दोनों देशों ने तकनीक, शोध और टिकाऊ खेती में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
- प्राकृतिक खेती ने बढ़ाया गोवर्धन क्लांटा का आत्मविश्वास और मज़बूत की सेब की खेतीप्राकृतिक खेती अपनाकर गोवर्धन क्लांटा ने सेब की खेती में घटाई लागत, बढ़ाई आय और मिट्टी की सेहत को किया मज़बूत।
- बिहार की ‘Sugarcane Mechanization Scheme’ बनी किसानों के लिए वरदान, सरकार दे रही है 60 फीसदी तक सब्सिडीबिहार के गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) की महत्वाकांक्षी ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ (‘Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत राज्य के 324 किसानों को मशीन ख़रीदने की परमिट जारी की गई है, जिसमें से 300 से ज़्यादा किसान मशीनें खरीद भी चुके हैं।
- 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आलू के बीजों में माहिर किसान सुखजीत सिंहसुखजीत सिंह ने 20 साल पहले शुरू की जैविक खेती, आज भरोसेमंद आलू बीज उत्पादन से किसानों को दे रहे बेहतर विकल्प।
- यूपी की योगी सरकार का किसानों को तोहफ़ा: 70 करोड़ से बदलेगी कृषि की तस्वीर, हर गांव पहुंचेगी टेक्नोलॉजीयोगी सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि 70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि (Amount of more than Rs 70 crore) सीधे तौर पर उन योजनाओं के लिए आवंटित की है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी कृषि को मज़बूती देंगी।
- नौकरी छोड़कर शुरू की सब्जियों की नर्सरी, अमृतसर से पंजाब के किसानों तक पहुंचा रहे पौधेसब्जियों की नर्सरी से किसान मज़बूत शुरुआत कर रहे हैं, अमृतसर के भूपिंदर सिंह गिल की सफल पहल से बढ़ रही है मांग और मुनाफ़ा।
- शिवराज सिंह चौहान का स्पष्ट संदेश कृषि और किसानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा, खाद्यान्न और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- Madhya Pradesh Budget 2026: किसानों की झोली भरी, ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित, जानें हर बड़ी बातमध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government of Madhya Pradesh) ने आज 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश कर दिया।
- Journal Nature Climate Change का ख़ुलासा: खेती से भी बढ़ रहा प्रदूषण, भारत भी इस लिस्ट में शामिलप्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल (Journal) Nature Climate Change में प्रकाशित एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट (New international report) ने खेती को लेकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में खेतों से निकलने वाली हार्मफुल गैसों के लिए सिर्फ छह देश जिम्मेदार हैं, और इनमें भारत का नाम भी शामिल है।






















