पशुओं को पौष्टिक आहार देना बेहद ज़रूरी है, लेकिन उन्हें मनुष्यों वाला भोजन देना कतई सही नहीं है। कुछ लोग पशुओं को भी ऐसी सभी चीज़ें खिलाना चाहते हैं, जो वो ख़ुद खाते हैं। पशुपालकों को इस बात का ख़ास ख़्याल रखना चाहिए कि पशु आहार उनकी स्वाद ग्रन्थियों और पाचन व्यवहार के अनुकूल हो। क्योंकि मनुष्य के शरीर में जहाँ एक चैम्बर वाला साधारण पाचन तंत्र होता है, वहीं गाय और भैंस जैसे जुगाली करने वाले यानी रोमंथी पशुओं का पाचन तंत्र चार चैम्बरों (कक्ष) वाला होता है।
रोमंथी पशुओं की पाचन प्रक्रिया
मनुष्य का भोजन लीवर (यकृत) से लेकर छोटी आँत तक के अंगों में पचता है। जबकि रोमंथी पशु जो भी खाते हैं वो उनके पेट के पहले और सबसे बड़े चैम्बर ‘रुमेन’ में इकट्ठा होता रहता है। रुमेन में असंख्य सूक्ष्मजीवी, बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ और फफूँद वग़ैरह पाये जाते हैं, जो पशु आहार का लगातार किण्वन (fermentation) करते रहते हैं। पशुओं का प्रमुख आहार भूसा और हरा चारा है। भूसे में स्टार्च होता है। पाचन के दौरान इससे वसीय अम्ल बनते हैं। हरे चारे में मौजूद प्रोटीन से अमोनिया बनती है। इससे सूक्ष्मजीवियों की ओर से ‘माइक्रोबियल’ प्रोटीन बनाया जाता है।
पाचन के दौरान यूरिया निर्माण
पशुओं के पाचन तंत्र में बनने वाली कुछ अमोनिया लीवर के ज़रिये यूरिया में परिवर्तित होकर या तो गोबर के रूप में बाहर आती है या फिर सूक्ष्मजीवी इसकी रिसायकिलिंग करके उपयोगी प्रोटीन का निर्माण करते हैं। आहार के रूप में पशुओं के पेट में पहुँचने वाले प्रोटीन रहित नाइट्रोजन का भी यही अंज़ाम होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो रोमंथी पशु कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और वसा को उनके वास्तविक रूप में ग्रहण नहीं करते बल्कि इन सभी को वसीय अम्लों में बदल देते हैं। इसी से उनकी ऊर्जा की ज़रूरतें पूरी होती हैं।
पशुओं को महँगा प्रोटीन और वसायुक्त आहार खिलाने से कोई फ़ायदा नहीं होता। उल्टा ऐसा करने से डेयरी व्यवसाय की लागत अव्यावहारिक बनती है। दरअसल, पशुओं को तो सिर्फ़ सस्ते स्रोतों से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और वसा खिलाना चाहिए। क्योंकि रोमंथी प्राणी बुनियादी तौर पर अपनी ज़रूरतों को वनस्पतीय चारे से जुटाने में पूरी तरह सक्षम होते हैं। लिहाज़ा, कल्पना करके देखिए कि यदि गाय-भैंस को दूध पिलाकर ही दूध का उत्पादन पाना हो तो फिर ऐसा पशुपालन किया काम का?
महँगा पशु आहार खिलाने से कोई फ़ायदा नहीं
किसानों को ये समझना बेहद ज़रूरी है कि वो चाहें गाय-भैंस को शहद खिलाएँ, दूध पिलाएँ, प्रोटीन या शीरा दें, इन सबका रुमेन में ही किण्वन ही होगा और उससे वसीय अम्ल ही बनेंगे। इसी तरह प्रोटीन चाहे फलीदार फसलों के चारे का हो या तिलहनों की खली का हो या बादाम का हो, सभी के अपघटन (पाचन) से अमोनिया ही मिलेगी, जो रुमेन में माइक्रोबियल प्रोटीन के निर्माण करेगी। इसी तरह चाहे उन्हें तेल या घी खिलाएँ या कोई अन्य वसायुक्त आहार, उससे भी वसीय अम्लों का ही निर्माण होगा। लिहाज़ा, पशुओं को काजू-बादाम जैसा महँगा ड्राई फ्रूट या अंगूर-शहद जैसी चीज़ों को खिलाने से कोई अतिरिक्त फ़ायदा नहीं होता।
ICAR-भारतीय डेयरी अनुसन्धान संस्थान, करनाल के विशेषज्ञ के अनुसार, वैज्ञानिक तथ्य तो ये हैं कि रोमंथी पशुओं का पाचन तंत्र इस प्रकार से नियोजित होता है कि ये कम गुणवत्ता वाले प्रोटीन खाकर भी बेहतरीन किस्म के प्रोटीन का निर्माण करने में सक्षम होते हैं। यही वजह है कि कई बार पशुओं को यूरिया से उपचारित भूसा भी खिलाया जाता है ताकि उनके रुमेन में मौजूद सूक्ष्मजीवी यूरिया के अंश से नाइट्रोजन बनाने वाले प्रोटीन का निर्माण कर सकें। लेकिन इसका कतई ये मतलब नहीं कि पशुओं को सिर्फ़ यूरिया उपचारित भूसा ही खिलाया जाए। वैसे बाज़ार में प्रोटीन के अनेक सस्ते स्रोत भी उपलब्ध होते हैं, जिन्हें पशु आहार के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: सेवण घास (Sewan Grass): दुधारू पशुओं और पशुपालकों के लिए लाजबाब
पशु आहार से जुड़ी भ्रान्तियाँ
कुछेक पशुपालकों को ये ग़लतफ़हमी है कि साँड को देसी घी, दूध-बादाम और मेवा खिलाने से वह ताक़तवर बनेगा और उसकी प्रजनन क्षमता बेहतर होगी। दरअसल, रोमंथी पशु अपने आहार को जल्दी-जल्दी निगल लेते हैं और बात में जुगाली करके उसे चबाते रहते हैं। इनकी स्वाद ग्रन्थियाँ मनुष्यों की तरह अत्यधिक विकसित नहीं होतीं। इसीलिए पशुओं को ऐसा आहार खिलाने से बचना चाहिए जो हम खाते हैं। कभी-कभार रसोई में बची हुई रोटी या हरी सब्जी के छिलके वग़ैरह तो खिलाये जा सकते हैं, लेकिन पशुओं को दूध, शहद, बादाम, किशमिश, देसी घी आदि महँगी खाद्य सामग्री खिलाना समझदारी नहीं है। इनसे पशुओं को कोई नुकसान भले ना हो, लेकिन फ़ायदा बिल्कुल नहीं होता।
ख़ुराक़ बढ़ाने में शीरा का उपयोग
बाज़ार में उपलब्ध अनेक पशु आहार में बेहतर स्वाद के लिए शीरा भी मिलाया जाता है। इसीलिए पशु इसे ज़्यादा पसन्द करते हैं। पशुपालक भी ज़्यादा दूध देने वाली गायों को रोज़ाना करीब 3 किलोग्राम तक शीरे को पानी की बराबर मात्रा में मिलाकर चारे पर छिड़ककर खिला सकते हैं। पशु इसे बड़े चाव से खाते हैं। इससे उनकी दूध उत्पादन क्षमता बढ़ती है, उनका आहार सुपाच्य बनता है और दूहते वक़्त वो आसानी से दूध छोड़ते हैं। कम गुणवत्ता वाले आहार के साथ शीरा देने से पशु स्वस्थ रहते हैं और गर्मियों के तनाव से उनका बचाव होता है। इसीलिए जिन पशुपालकों के पशु कम आहार खाते हैं, वो आहार में शीरा मिलाकर पशुओं की ख़ुराक़ आसानी से बढ़ा सकते हैं। लेकिन शीरे की मात्रा को असीमित नहीं होना चाहिए। ये हानिकारक भी साबित हो सकता है।
सस्ता और सन्तुलित हो पशु आहार
आहार का लागत मूल्य सीमित रखने के लिए पशुओं को सस्ता चारा खिलाकर उनकी कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसा और खनिज तत्वों की भरपायी करनी चाहिए। पशुओं को सिर्फ़ खली खिलाना ही पर्याप्त है। उन्हें तेल पिलाना न सिर्फ़ महँगा पड़ता है बल्कि इससे रुमेन में पाये जाने वाले सूक्ष्मजीवियों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। वैसे आजकल बाज़ार में ‘बाईपास वसा’ भी आसानी से उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में किया जा सकता है, क्योंकि तब पशुओं की भूख ज़रा घट जाती है।
पशुओं को ज़्यादा स्टार्चयुक्त या घुलनशील शक्करयुक्त पदार्थ जैसे दाना वग़ैरह खिलाने से रुमेन में अम्लता बढ़ जाती है। इससे किण्वन औऱ पाचन की रफ़्तार प्रभावित होती है और पशुओं में लंगड़ेपन या एसिडोसिस जैसे विकार के पनपने का ख़तरा पैदा हो सकता है। कई पशु भूसा कम खाते हैं तो पशुपालक किसान उन्हें घुलनशील प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्युक्त पदार्थ देने लगते हैं। इससे उनका पाचन असामान्य हो सकता है। दुधारू पशुओं को भूसा खिलाना ही बेहतर है क्योंकि इससे उनके दूध में वसा का अंश बेहतर होता है। दरअसल, पशु आहार में कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज के अलावा रेशों का बेहद महत्व है, जो सिर्फ़ भूसे से ही प्राप्त होता है।
‘मोलासिस’ से पशु आहार बनें पोषक
‘मोलासिस’ अथवा शीरा, शुगर मिल से निकलने वाला एक उत्पाद है, जो बेहद सस्ते दाम पर मिलता है। लेकिन इसकी तुलना गुड़ से नहीं हो सकती। गुड़ महँगा भी पड़ता है। आहार की गुणवत्ता को शीरे के इस्तेमाल से बहुत कम खर्च में बेहतर बनाया जा सकता है क्योंकि शीरे में 74 प्रतिशत शुष्क पदार्थ, 6.5 प्रतिशत प्रोटीन, 6.5 प्रतिशत शक्कर तथा 12.5 मेगा जूल ऊर्जा प्रति किलोग्राम शुष्क भार के आधार पर मिलती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सल्फर की ज़्यादा मात्रा होती है तो फॉस्फोरस कम होता है। शीरे में करीब एक प्रतिशत तक कैल्शियम और ताँबा, जस्ता, मैंगनीज तथा लोह तत्व जैसे सूक्ष्म खनिज भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं।
पशुओं को आहार देते समय ध्यान देने योग्य बातें
पशुओं को सन्तुलित आहार देते वक़्त आहारीय रेशे की पर्याप्त मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। गाय को अपने आहार में करीब 18 प्रतिशत एसिड डिटर्जेंट तथा 25 प्रतिशत न्यूट्रल डिटर्जेंट फाइबर की आवश्यकता होती है। यदि गाय की ख़ुराक़ कम हो तो उसके आहार में बाईपास वसा के ज़रिये ऊर्जा का घनत्व बढ़ा देना चाहिए, ताकि कम मात्रा के बावजूद उसकी ऊर्जा आवश्यकता पूरी हो सके। अन्यथा, उसका दूध कम हो सकता है। दुधारू अवस्था में भूसे के साथ हरा चारा मिलाकर देने से फ़ायदा होता है। पशु आहार में 7 प्रतिशत से ज़्यादा वसा नहीं होनी चाहिए अन्यथा यह सेल्युलोजयुक्त आहार जैसे भूसे की पाचन क्षमता को घटा सकता है।
ये भी पढ़ें: हर्बल फीड एडिटिव्स (Herbal Feed Additives) से बढ़ाएँ पशु आहार की गुणवत्ता, पाएँ ज़्यादा कमाई
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।





















