आज के तनाव भरी जिंदगी में लोग शांति और सुकून की तलाश करते हैं। कुछ लोगों को ये सुकून नेचर के बीच बैठकर मिलता है, तो कुछ के लिए अपने घर में ही एक छोटा सा जल संसार (Water World) बनाना ही काफी होता है। सजावटी मछली पालन (Ornamental Fish Rearing) न सिर्फ एक अच्छा शौक है, बल्कि एक फ़ायदेमंद बिज़नेस (Fish Farming) भी बन सकता है। अगर आपको मछलियों से प्यार है और आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
सजावटी मछलियां क्या हैं? (What Are Ornamental Fishes?)
सजावटी मछलियां (Ornamental Fish Rearing ) वे होती हैं जिन्हें इंटरटेनमेंट और खूबसूरती के लिए पाला जाता है। ये मछलियां आमतौर पर छोटे आकार की, रंग-बिरंगी और देखने में अट्रैकटिव होती हैं। इन्हें एक्वेरियम या फ़िश टैंक में रखा जाता है, जो घर, ऑफिस या होटल की खूबसूरती को को बढ़ाता है।
फ़ेमस सजावटी मछलियों की प्रजातियां (Famous Ornamental Fish Species)
- गप्पी (Guppy) :– रंगीन और आसानी से पाली जाने वाली मछली।
- गोल्डफिश (Goldfish) :– सुनहरे रंग वाली, देखने में खूबसूरत।
- एंजल फिश (Angel Fish) :– पंखों वाली, शांत स्वभाव की मछली।
- फाइटर फिश (Fighter Fish) :– चमकदार रंगों वाली, लेकिन आक्रामक प्रवृत्ति की।
- मोली (Molly) :– काले और सफेद रंगों में मिलने वाली मछली।
- डिस्कस (Discus) :– गोल आकार वाली, महंगी और देखभाल की ज़रूरत वाली।
सजावटी मछली पालन क्यों शुरू करें? (Why Start Ornamental Fish Farming?)
1. खुशी और तनावमुक्ति
एक्वेरियम में तैरती हुई रंगीन मछलियां देखकर मन में सुकून होता है। ये एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर (Stress Buster) है।
2. घर की सुंदरता बढ़ाएं
एक अच्छा एक्वेरियम किसी भी कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर देता है।
3. अच्छी आय का स्रोत
सजावटी मछलियों की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। आप इसे छोटे स्तर से शुरू करके बड़ा बिजनेस बना सकते हैं।
सजावटी मछली पालन कैसे शुरू करें? (How To Start Ornamental Fish Farming?)
1. सही जगह का चुनाव
छोटे स्तर पर शुरुआत करने के लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है। एक छोटा कमरा या गैलरी भी काम कर सकता है।
2. एक्वेरियम या टैंक की व्यवस्था
- ग्लास एक्वेरियम: देखने में आकर्षक, लेकिन महंगा।
- प्लास्टिक टैंक: सस्ता और हल्का, लेकिन कम टिकाऊ।
- फाइबर टैंक: मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला।
3. पानी का मैनेजमेंट
मछलियों के लिए साफ और शुद्ध पानी बहुत ज़रूरी है। पानी का pH लेवल 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।
4. मछलियों का चुनाव
शुरुआत में आसानी से पाली जाने वाली मछलियां जैसे गप्पी, गोल्डफिश या मोली से शुरुआत करें।
5. भोजन और देखभाल
- क्वालिटी फिश फूड दें।
- समय-समय पर पानी बदलते रहें।
- एक्वेरियम को साफ रखें।
सजावटी मछली पालन से कमाई
अगर आप इसे बिज़नेस के रूप में देखते हैं, तो आप इन बताए तरीकों से कमाई कर सकते हैं-
- मछलियों की बिक्री : गप्पी, गोल्डफिश जैसी मछलियों की हमेशा डिमांड रहती है।
- एक्वेरियम और एक्सेसरीज बेचना : टैंक, फिल्टर, हीटर आदि बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है।
- एक्वेरियम डिजाइनिंग सर्विस : लोगों के घरों और ऑफिस में एक्वेरियम सेटअप करके पैसे कमाएं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: Pangasius Fish Cluster : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में डेवलप हो रहा उत्तर भारत का ‘पंगेसियस क्लस्टर’