किसानों का Digital अड्डा

शकरकंद खाकर दूर करें खून की कमी, जानें कैसे होती है इसकी खेती

स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आमतौर पर शरीर में खून की कमी होने पर हमें शकरकंद खाने के की सलाह दी जाती है। रक्त के संचार के लिए शकरकंद खाना बहुत ही उपयोगी साबित होता है। मार्केट में इसकी अच्छी खासी मांग भी है और इसके व्यापार से काफी मुनाफा भी कमाया जा सकता है।

0

शकरकंद (Sweet Potato) हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आमतौर पर शरीर में खून की कमी होने पर हमें शकरकंद खाने के की सलाह दी जाती है। रक्त के संचार के लिए शकरकंद खाना बहुत ही उपयोगी साबित होता है। मार्केट में इसकी अच्छी खासी मांग भी है और इसके व्यापार से काफी मुनाफा भी कमाया जा सकता है।

भारत में लगभग 2 लाख हेक्टेयर जमीन पर शकरकंद की खेती की जाती है। आइए जानते हैं कि कैसे होती है शकरकंद की खेती, पढ़ें विस्तार से-

Kisan of india facebook

किन-किन राज्यों में होती है शकरकंद की खेती?

भारत में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा जैसे राज्यों में शकरकंद की खेती की जाती है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ कश्मीर ही नहीं, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भी उगाया जाएगा ‘केसर’

कैसे वातावरण में होती है शकरकंद की खेती?

शकरकंद की खेती के लिए 21 से 28 डिग्री सेल्सियस तक तापमान उचित माना जाता है। ऐसी जगह जहां 70 से 150 सेंटीमीटर तक सालाना बारिश होती है वहां भी शकरकंद की खेती की जा सकती है।

शकरकंद की खेती में यह मिट्टी है उप्युक्त

शकरकंद की खेती के लिए उत्तम जल निकास वाली चिकनी या फिर दोमट मिट्टी को सबसे बेहतरीन माना जाता है। शकरकंद की खेती के लिए हल्की रेतीली और भारी चिकनी मिट्टी का प्रयोग नहीं किया जाता है क्योंकि शकरकंद की गांठों का विकास होना बहुत जरूरी माना जाता है।

Kisan of India Twitter

कितनी उपज होती है?

शकरकंद को तैयार होने में लगभग 120 दिनों का समय लगता है। अगर हमें 100 क्विंटल शकरकंद का उत्पादन चाहिए तो हमें 1 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। अगर बात करें मुनाफे की तो 1 हेक्टेयर जमीन से एक किसान करीब 1.5 लाख तक मुनाफा आराम से कमा सकता है।

यह भी पढ़ें: आधुनिक मशीनरी से किसान बढ़ाएं पैदावार, मिलेगी 8 लाख की मदद

जानें शकरकंद की खेती के फायदे

  • शकरकंद खाने से हमारे शरीर में विटामिन ए की पूर्ति होती है।
  • शकरकंद हमारे शरीर में आयरन की पूर्ति करता है साथ ही हमारे शरीर के एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है।
  • शकरकंद खाने से विटामिन डी की पूर्ति होती है जिससे दांतों, त्वचा, नसों और हड्डियों की सेहत का ख्याल रखने में मदद मिलता है।
  • शकरकंद में कैलोरी और स्टारच दोनों ही सामान्य मात्राएं में पाई जाती हैं जिससे हमें कोलेस्ट्रोल और सिचुएटेड फैट से दूर रहने में मदद मिलता है।
  • हमारे किडनी और नर्वस सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में भी शकरकंद एक बहुत ही उपयोगी और लाभदायक फल साबित हो सकता है।
Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

ये भी पढ़ें:

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.