किसानों से मिले अरविंद केजरीवाल, किसानों को दिया समर्थन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों के जो मुद्दे हैं, किसानों के जो संघर्ष हैं, वह बिल्कुल जायज है। शुरू से हम और मेरी सरकार किसानों के संघर्ष में साथ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार सुबह आंदोलनकारी किसानों से मिलने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंचे। केजरीवाल के साथ इस दौरान उनके कई कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को भी समर्थन देने का ऐलान किया है। हरियाणा एवं पंजाब से आए किसान केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसान चाहते हैं कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-

किसानों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों के जो मुद्दे हैं, किसानों के जो संघर्ष हैं, वह बिल्कुल जायज है। शुरू से हम और मेरी सरकार किसानों के संघर्ष में साथ रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार की पूरी प्लानिंग थी कि दिल्ली के अलग-अलग स्टेडियमों में किसानों को डाल दिया जाएगा, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया। दिल्ली के 9 स्टेडियमों को जेल बनाने की अनुमति हमने नहीं दी। मैं समझता हूं कि इससे आंदोलन को मदद मिली।

किसानों के बीच पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार के हमारे मंत्री एमएलए किसानों की सेवा करने में लगे हुए हैं। मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं आया, एक सेवादार के तौर पर आया हूं। किसानों की सेवा करने के लिए आया हूं। साफ सफाई पेयजल की व्यवस्था देखने आया हूं। हम यहां मोटर लगाकर अंदर तक पानी की पाइपलाइन ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल के मुताबिक किसानों ने कहा है कि वह इंतजाम से संतुष्ट हैं। केजरीवाल ने बताया कि वह लगातार संपर्क में हैं। उनके विधायक पूरी रात यहीं रह रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि किसानों की मांगों का जल्द से जल्द समाधान निकलेगा। किसानों ने जो 8 तारीख को भारत बंद का आह्वान किया है, आम आदमी पार्टी पूरी तरह से उसका समर्थन करती है। हमारे सारे कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंचने वाले अरविंद केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री हैं। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top