Live Update “भारत बंद”: किसानों का चक्का जाम हुआ खत्म, फिर सामान्य हुए हालात

आज सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस वे धरना दिया, जो अब खत्म हो चुका है। एक बार फिर से हाई वे पर गाडियों की आवाजाही होना शुरू हो गई है।

किसान आंदोलन protest farmers meeting at sindhu border

4.00 PM : आज सुबह 11 बजे गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस वे धरना दिया, जो अब खत्म हो चुका है। हालांकि इस दौरान जा रही एम्बुलेंस को किसानों ने रोकने की कोशिश नहीं की।एक बार फिर से हाई वे पर गाडियों की आवाजाही होना शुरू हो गई है।

2.55 PM : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों की ओर से 13-14 प्रतिनिधि आज शाम 7 बजे अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही गाजीपुर बॉर्डर भी खोल दिया गया है तथा अन्य किसान संगठनों से बात करने के लिए टिकैत सिंधू सीमा जा रहे हैं।

2.33 PM : टिकरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत, अब तक 12 दिन में 8 किसानों की मौत हो चुकी है।

2.15 PM : दिल्ली की ऑटो-टैक्सी यूनियन ने भारत बंद को समर्थन नहीं दिया। कहा, कोरोना के कारण पहले ही काफी नुकसान हो चुका है, ऐसे में बंद में शामिल होना संभव नहीं है। नोएडा में भी भारत बंद का असर नहीं दिखा।

1.50 PM : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे।

1.35 PM : पूर्वोत्तर राज्यों तथा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में नहीं दिखा भारत बंद का असर, असम में रहा मिला-जुला प्रभाव, दुकानें बंद रही। कार्यालय सामान्य रुप से खुलें।

1.18 PM : किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद को जोड़ने वाले NH-24 को बंद कर दिया है। इसके साथ ही कई अन्य रास्ते भी बंद कर दिए हैं।

1.00 PM : दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन पर स्थित पंडित राम शर्मा स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।

12.45 PM : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस की सख्त निगरानी। ड्रोन कैमरे से प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है। यूपी में भारत बंद का समर्थन कर रहे सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

12.31 PM : कोलकाता, जादवपुर, मध्यग्राम, हावड़ा में माकपा तथा डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने रेल की पटरियां जाम की।

12.23 PM : पंजाब में पेट्रोल डीलरों ने भी बंद के समर्थन में पेट्रोल पंप बंद रखें। इसके साथ ही दुकानें तथा बाजार भी बंद रहें।

12.14 PM : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, किसानों को लागत से 50 प्रतिशत अधिक दे रही है सरकार।

11.58 AM : उड़ीसा में सत्‍तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल के अलावा सभी दलों ने किया भारत बंद का समर्थन, कार्यकर्ताओं ने राज्‍य में कई जगह ट्रेनें रोकीं, भुवनेश्‍वर में कई जगह टायर भी जलाए गए।

11.50 AM : गुजरात में विपक्ष के नेता परेश धनाणी की पुलिस से झड़प, हिरासत में लिया।

11.38 AM : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को नकारा, कहा कि मुख्यमंत्री कहीं भी जाने को आजाद हैं, उनकी नजरबंदी का आरोप गलत है।

11.28 AM : किसानों ने हाथ जोड़कर ट्रक ड्राइवरों से तीन बजे तक साथ देने की विनती की।

11.23 AM : किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में कृषि उपज विपणन समितियां (एपीएमसी) बंद रहीं. पुणे, नासिक, नागपुर और औरंगाबाद जैसे बड़े शहरों में थोक मंडियां बंद रहीं. कई शहरों में खुदरा मंडियां भी बंद रहीं.

11.20 AM : यूपी पुलिस दिल्ली पुलिस बंद को लेकर सतर्क, पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।

11.15 AM : गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, असम, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बंद का मिला-जुला असर दिखा।

11.04 AM : केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मंगलवार को एक दिन के अनशन पर बैठ गए।

10.45 AM : आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया कि पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर दिया है।

10.35 AM : दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों की आपात बैठक। किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को कमजोर करना चाहती है।

10.05 AM : गुजरात के अहमदबादा में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने भारत बंद को देखते हुए शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दिया है।

9.25 AM : भारत बंद का दिखने लगा असर, वामपंथी पार्टियां दे रही हैं बढ़-चढ़कर समर्थन। बंगाल में पूर्णतया बंद।

8.55 AM : ओडिशा में भारत बंद का असर दिखने लगा है। वामपंथी दलों और ट्रेड यूनियनों ने मंगलवार सुबह भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेनों को रोक दिया।

8.27 AM : ओला-ऊबर जैसे कैब ऐग्रिगेटरों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है। यानी, दिल्ली में ओला, ऊबर की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

8.10 AM : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों के आंदोलन को सपोर्ट देने के लिए वह 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

7.00 AM : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, किसानों की मांगों को हम समर्थन करते हैं परन्तु भारत बंद को हम सपोर्ट नहीं करेंगे।

6.55 AM : किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ का रूट डायवर्ट कर दिया है। कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द भी किया गया है।

6.50 AM : दिल्ली की सभी सीमाएं चाक-चौबंद, ट्रैफिक को भी किया डायवर्ट, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवायजरी।

कृषि कानून के विरोध में 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। ये आंदोलन सुबह से शाम तक रहेगा, लेकिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा। इसे अधिकतर संगठनों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के किसान नेताओं ने भारत बंद को लेकर प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में साफ कर दिया गया है कि पूरे देश में भारत बंद शांति पूर्ण तरीके से किया जाएगा। भारत बंद के दौरान सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। शादी एम्बुलेंस पर कोई रोक नहीं होगी। वहीं दूध, फल, सब्जी और अन्य वस्तुओं पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

किसान नेताओं ने ये भी साफ कर दिया है कि किसी व्यक्ति पर जोर जबरजस्ती या धक्का मुक्की नहीं कि जाएगी। साथ ही किसान नेताओं ने अपील की है कि भारत बंद में हर कोई अपना समर्थन दे। किसान नेता द्वारा ये भी साफ कर दिया गया है कि हमारा विरोध पंजाब तक सीमित नहीं है। दुनिया भर के नेता हमें अपना समर्थन दे रहे हैं।

भारत बंद को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के समर्थन दिए जाने का पंजाब के किसान नेताओं ने स्वागत किया है। वहीं किसानों द्वारा ये भी साफ कर दिया गया है कि उनका मंच राजनीतिक पार्टियों के लिए नहीं होगा। वहीं अपनी अपनी पार्टियों के झंडे और बैनर घर रख कर आएं। कृषि कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में राजनीतिक, मनोरंजन और खेल जगत के लोगों ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाना शुरू कर दिया है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top