शिवराज के मंत्री ने शुरु किया कृषि कानूनों के समर्थन में अभियान

मध्य प्रदेश के कृषि विकास और किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों पर किसानों का समर्थन जुटाने के लिए अभियान शुरु कर दिया है।

MP minister kamal patel

मध्य प्रदेश के कृषि विकास और किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों पर किसानों का समर्थन जुटाने के लिए अभियान शुरु कर दिया है। उन्होंने हरदा जिले के ग्राम भैंसादेह में किसानों की चैपाल को संबोधित करते हुए कहा कि किसान जागरुक हों और इन कानूनों को अपना समर्थन देकर कृषि के विकास में अपनी सहभागिता दें।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं जिससे बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। बिचौलिए किसानों भ्रमित कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान स्वयं चौपाल लगाकर कानूनों पर चर्चा करें और दूसरे किसानों को भी समर्थन के लिए प्रेरित करें।

किसानों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि यदि अभी कानून वापस लेना पड़ा तो इसका नुकसान किसानों की भावी पीढियों को भी उठाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे किसानों को कृषि से जोड़े रखने के लिए किसान सम्मान निधि देना आरंभ किया है, इससे किसानों को आर्थिक मदद मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सम्मान निधि में राज्य का अंश जोड़कर इसे बढ़ा दिया है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top