सर्दियों के मौसम में करें छुहारों का सेवन, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

आपने छुहारा का नाम तो जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा किस्म का ड्राई फ्रूट है जिसके सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। अगर हम सर्दियों के मौसम में छुहारे वाले दूध का सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में छुहारे वाले दूध का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

छुहारों का सेवन Dry Dates

सर्दियों के मौसम में छुहारों का सेवन: आपने छुहारा का नाम तो जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा किस्म का ड्राई फ्रूट है जिसके सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। अगर हम सर्दियों के मौसम में छुहारे वाले दूध का सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं कि सर्दियों में छुहारे वाले दूध का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

गर्म दूद के साथ करें सेवन

छुहारों में कैल्शियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए और बी समेत कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के अंदर मौजूद कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। अगर हम इसका सेवन गर्म दूध के साथ करेंगे तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह डायबिटीज से लड़ने में काफी फायदेमंद होता है और इससे शरीर में ताकत भी बढ़ती है।

अस्थमा की समस्या होगी दूर

छुहारे का सेवन करने से अस्थमा की समस्या से भी थोड़ी राहत मिलती है। हमें हर रोज 2 से 4 छुहारों का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन करने से पहले छुहारे में मौजूद बीज निकाल लें और छुहारों को दूध में उबाल लें। छुहारे को दूध से निकाल कर दूध पी ले और फिर छुहारे खा लें। यह हमारे शरीर से बलगम को भी दूर करता है साथ ही यह हमारे फेफड़ों और दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

बार-बार नहीं लगेगा पेशाब

अगर आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या है तो आप हर रोज दूध में दो छुहारे उबाल लें और छुहारे खाकर दूध पी लिया करें। आपको खासकर इस बात का ध्यान रखना होगा कि रात को सोने के समय से पहले इस काम को अंजाम दें दे। आपने सुना होगा कि रात को सोते समय छोटे बच्चे अक्सर बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं। ऐसे में अगर वह छुहारे का सेवन करें तो यह समस्या दूर हो सकती है।

मसूड़ों से नहीं आएगा खून

कई लोगों के मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है। ऐसे में रोजाना सुबह छुहारे वाले दूध का सेवन करके आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको मिठास भी मिलेगी साथ ही आपका पेट भी ठंडा रहेगा।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top