खेती का काम आसान बनाने वाले ख़ास कृषि उपकरण

आधुनिक कृषि उपकरणों से किसानों की खेती में समय, श्रम और लागत की बचत होती है। ये उपकरण किसानों की मदद से उत्पादन बढ़ाने में सहायक हैं।

कृषि उपकरण Agriculture Equipment

खेती के काम में समय, श्रम और लागत दोनों ही अधिक आती है और आज के समय में किसानों की खेती की लागत बढ़ने से मुनाफ़ा कम होता जा रहा है। इसलिए बहुत से किसान खेती छोड़कर कुछ और काम करने लगे हैं। ऐसे में शक्तिमान कंपनी की बनाई कई आधुनिक कृषि उपकरण उनकी समस्या हल कर सकती हैं। शक्तिमान कंपनी की बनाई आधुनिक कृषि उपकरण की क्या ख़ासियत है और ये किस तरह से किसानों की मदद कर सकती हैं ये जानने के लिए किसान ऑफ़ इंडिया की संवाददाता दीपिका जोशी ने बात की शक्तिमान कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अनुज शाक्य से।

सुपरसीड

अनुज शाक्य बताते हैं कि ये कृषि उपकरण थ्री-इन-वन हैं। सबसे पहले तो ये धान की कटाई के बाद पराली को काटकर, जोतकर मिट्टी में मिलाता है। इसके अलावा, गेहूं की बुवाई करता है और खाद भी डालता है। साथ ही ये मिट्टी को समतल करने का भी काम करता है यानि तीन काम एक साथ करता है। इसमें जे टाइप का ब्लेड लगा है, जो फ़सल को काटकर खेत की अच्छी जुताई करता है। 50 एचपी से ऊपर के ट्रैक्टर में अटैच करके इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। ईंधन की खपत के मामले में भी ये किफ़ायती है। इस आधुनिक कृषि उपकरण को खरीदने के लिए किसानों को 50 फ़ीसदी सब्सिडी भी मिलती है।

रीवर्स फॉर्वर्ड रोटरी टिलर

ये कृषि उपकरण ख़ासतौर पर गन्ने के खेत में निराई-गुड़ाई का काम एक साथ करता है। अजय का कहना है कि इस कृषि उपकरण के इस्तेमाल से किसानों के श्रम की बचत होती है। यह कृषि उपकरण खरपतवार नियंत्रण में मददगार है।

मिनी रोटावेटर

अजय बताते हैं कि सब्ज़ी के किसानों के लिए ये कृषि उपकरण फ़ायदेमंद है। सब्ज़ी व फलों के बीच की क्यारियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आम, केले, पपीते, 17-30 एचपी तक के ट्रैक्टर में इसे अटैच करके इस्तेमाल किया जा सकता है। ईंधन, समय और श्रम की बचत करने के लिए किसान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

फर्टिलाइज़र ब्रॉडकास्टर

ये कृषि उपकरण खेतों में खाद डालने के काम आता है। अजय कहते हैं कि फ़सल की बुवाई के बाद बड़े पैमाने पर खेतों में खाद के छिड़काव के लिए श्रम की ज़्यादा ज़रूरत पड़ती है, लेकिन आज के समय में श्रम की किल्लत किसानों की एक बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में ये कृषि उपकरण उनके बहुत काम आ सकती है।

ये बड़े खेत में भी आसानी से कम समय में रासायनिक से लेकर जैविक खाद का छिड़काव आसानी से कर सकती है। ये कृषि उपकरण एक बार में 40 फ़ीट क्षेत्र में खाद डाल सकती है। इसमें खाद की मात्रा भी तय की जा सकती है और ये पूरे खेत में एक समान मात्रा में खाद डालती है।

मल्चर

ये पराली की समस्या दूर करने में मददगार है। अजय का कहना है कि ये फ़सल काटने के बाद बची पराली और अवशेषों को भूसे में बदल देता है। जिसपर किसान रोटावेटर चलाकर ज़मीन में मिक्स कर सकते हैं। जब इसपर पानी डालते हैं तो सड़कर ये खाद बन जाती है और जैविक खाद का काम करती है। इसे सही तरीके से काम करने के लिए 50 एचपी के ट्रैक्टर की ज़रूरत पड़ती है।

रोटावेटर

रोटावेटर कृषि उपकरण सबसे अधिक बिकती है। 84 देशों में इसकी बिक्री हो रही है। बीज बोने से लेकर फ़सल के अवशेषों का प्रबंधन करने में ये बहुत मददगार है। ये अलग-अलग साइज़ में आती हैं।

RMB Plough (आरएमबी प्लाऊं)

ये मिट्टी पलटने वाली आधुनिक कृषि उपकरण है। अजय बताते हैं कि इसमें हाइड्रोलिक सिस्टम है जिससे यह नीचे घूम जाता है और खेत को पूरी तरह से समतल बनाने में मदद करता है। खेत में एक-दो साल में किसानों को इसका इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। क्योंकि मिट्टी के अंदर कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो फ़सल के अच्छे विकास के लिए ज़रूरी है और इन पोषक तत्वों के इस्तेमाल के लिए गहरी जुताई ज़रूरी है। 55 एचपी वाले ट्रैक्टर में अटैच करके इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

शक्तिमान कंपनी की बनाई ख़ास कृषि उपकरण किसानों के समय, श्रम और समय की बचत करके उनका मुनाफ़ा बढ़ाने में मददगार हैं। इन कृषि उपकरण का उपयोग करके किसान अपनी कृषि उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं और अपनी मेहनत का सही मूल्य पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Union Budget 2025: कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top