Budget 2021 : साल 2021 किसानों की आय दोगुना करने का रखा गया लक्ष्य

Budget 2021 : वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। अपने […]

किसान उत्पादक संगठन

Budget 2021 : वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। अपने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को लागत से डेढ़ गुना एमएसपी देने की कोशिश जारी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने सप्रंग सरकार से लगभग तीन गुना ज्यादा राशि सीधे किसानों तक पहुंचाई है। इसके साथ ही दाल, गेंहू, धान समेत अन्य फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्वामित्व योजना अब पूरे देश में लागू की जाएगी। कृषि क्षेत्र के क्रेडिट टारगेट को बढ़ाकर 16 लाख करोड़ तक किया गया है। इसके साथ ही ऑपरेशन ग्रीन स्कीम भी शुरू की जाएगी। इस योजना से किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ 32 राज्यों में लागू क जा रही है। महिलाएं सभी तरह के रोजगार में अप्लाई कर सकेंगी। अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं के लिए स्किल्ड अप व्यवस्था होगी। हर कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी।

100 से ज्यादा सैनिक स्कूल खोले जायेंगे

देशभर में 100 से ज्यादा सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। लद्दाख में हायर एजुकेशन के लिए लेह में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोली जायेगी। आदिवासी इलाकों में 750 एकलव्य मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए कमीशन बनाया जाएगा।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top