किसानों का Digital अड्डा

FarmTree App: ऐसा Agri App जो उन्नत पेड़ प्रजातियों की खेती कर रहे किसानों की हर मुश्किल करता है आसान

ये ऐप लगभग 25 पेड़ों की प्रजातियों के बारे में देता है जानकारी

FarmTree App को झांसी स्थित ICAR-Central Agroforestry Research Institute ने विकसित किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की 4+ रेटिंग है।

0

किसानों को सहूलियत देने के लिहाज़ से देश के कृषि वैज्ञानिक और कई कृषि संस्थान ऐप लॉन्च करते रहते  हैं। इन कृषि ऐप्स का (Agriculture Apps) मकसद किसानों को घर बैठे कृषि की उन्नत तकनीकों और खेती के नए तौर-तरीकों के बारे में जानकारी देना होता है। आज के समय में स्मार्टफ़ोन और इंटरनेट की उपलब्धता गांव-गांव तक हो गई है। किसानों को इन ऐप्स के माध्यम नि:शुल्क सेवा के साथ साथ कई जानकारियां मिल जाती हैं। ऐसे में किसान खेती को सुगम बनाने के लिए इन ऐप्स का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। एक ऐसा ही ऐप है FarmTree। इस ऐप को झांसी स्थित ICAR-Central Agroforestry Research Institute ने विकसित किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की 4+ रेटिंग है। इस लेख में हम आपको FarmTree App से जुड़ी सारी जानकारी और ऐप के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे।

व्यावसायिक तौर पर उगाए जाने वाले पेड़ों की देता है जानकारी

FarmTree App सागौन, बांस, चन्दन, रक्त चन्दन, महोगनी, शीशम, अरडू, सिरिस, सुबबूल, बबूल, नीम, महानीम, अंजन, भीमल जैसी 25 उन्नत वृक्ष प्रजातियों के बारे में पूरी जानकारी देता है। इन पेड़ों की खेती अगर कोई किसान  कर रहा है, या करना चाहता है तो इस ऐप से वो सारी बुनियादी जानकारी ले सकता है।

इस ऐप में लगभग 25 प्रजाति के पेड़ों का विवरण, उपयुक्त जलवायु, नर्सरी में पौधों को उगाने की तकनीक(Nursery Techniques), रोपण तकनीक (Planting Techniques), खरपतवार प्रबंधन, उपयुक्त कृषि वानिकी पद्धति (agroforestry practices), पेड़-पौधों की सुरक्षा (Tree Protection), उत्पादन क्षमता (Yield Potential) समेत कई जानकारियां किसानों को मिलती हैं।

FarmTree App kya hai
तस्वीर साभार: ICAR-CAFRI

पौधों की नर्सरी से लेकर रोग-कीट नियंत्रण के बारे में जानें

FarmTree App में तस्वीरों के ज़रिए सब कुछ अच्छे से बताया गया है। इसमें पौधों को नर्सरी में कैसे तैयार किया जा सकता है उसकी पूरी जानकारी मिलती है। अक्सर किसानों को खरपतवार की समस्या रहती है, जिससे  उनकी फसल को नुकसान पहुंचता है। कैसे खरपतवार की परेशानी से किसान छुटकारा पा सकते हैं, उसके प्रबंधन के बारे में भी ऐप में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

किस पौधे को कितनी मात्रा में खाद और उर्वरक की ज़रूरत होती है, उसके बारे में भी ऐप में अच्छे से बताया गया है। निराई-गुड़ाई, कटाई-छंटाई, रोग और कीटों से फसल की सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई है।

बाई प्रॉडक्ट्स के बारे में भी बताता है FarmTree App

पेड़ के बीच में कौन-कौन सी सह फ़सली लगाकर किसान अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं, उन फसलों की जानकारी भी इस ऐप में दी गई है। किसानों को इस ऐप में बाई प्रॉडक्ट्स से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। किस फसल से कौन-कौन से बाई प्रॉडक्ट्स बनाए जा सकते हैं, ये ऐप वो सब बताता है।

FarmTree App kya hai
तस्वीर साभार: ICAR-CAFRI

कैसे डाउनलोड करें FarmTree App?

ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर (Google Play Store) पर FarmTree के नाम से आपको मिल जाएगा। FarmTree App अभी दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेज़ी में उपलब्ध है। इसको इंस्टॉल कर लें और अपनी भाषा चुन लें। इंस्टॉल करते हुए फ़ोन नंबर या अलग से रजिस्टर करने की ज़रूरत नहीं है। इंस्टॉल करते ही आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में कृषि विशेषज्ञों के नंबर और मेल आईडी दिए हुए हैं, जिनसे किसान सीधा संपर्क कर सकते हैं।

किसान तस्वीर अपलोड करके पूछ सकते हैं अपने सवाल

किसी पेड़ को लेकर आपको जानकारी लेनी है तो आप मेनू में जाकर सुझाव पर क्लिक करें। यहां अपने सवाल के साथ तस्वीर अपलोड का विकल्प भी आपको मिलता है। फोटो अपलोड कर और अपना ईमेल आईडी डालकर सवाल पूछ सकते हैं।

FarmTree App kya hai
तस्वीर साभार: ICAR-CAFRI

इन मेल आईडीज़ और नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं: 

ICAR-केन्द्रीय कृषिवानिकी अनुसंधान संस्थान

डॉ. ए. अरुणाचलम, निदेशक

director.cafri@icar.gov.in

फ़ोन नंबर: 0510-2730214

 

कृषिवानिकी/वानिकी (Agroforesty/Forestry)

डॉ. ए के हांडा

XArun.Handa@icar.gov.in

डॉ. नरेश कुमार

XNaresh.Kumar7@icar.gov.in

डॉ. विष्णु आर

Xvishnur22@gmail.com

डॉ. सुरेश रमनन, एस

Xsuresh.s@icar.gov.in

 

मृदा विज्ञान (Soil Science)

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Rajendra.Prasad4@icar.gov.in

सस्य विज्ञान (Agronomy)

डॉ. इंदर देव

Inder.Dev@icar.gov.in

डॉ. आशा राम

XAsha.Ram@icar.gov.in

डॉ. सुशील कुमार

sushil.kumar1@icar.gov.in

 

पादप कार्यिकी (Plant Physiology)

डॉ. बदरे आलम

Badre.Alam@icar.gov.in

डॉ. सुकुमार तरिया

sukumar.taria@icar.gov.in

 

अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन (Genetics & Plant Breeding)

डॉ.के राजराजन

XRajaran.K@icar.gov.in

डॉ. हृदयेश अनुरागी

hirdayesh.anuragi@icar.gov.in

 

पादप-रोगविज्ञान (Plant Pathology)

डॉ. एम. आशाज्योति

Xashajyothi.mushineni@icar.gov.in

 

औद्यानिकी (Horticulture)

डॉ. अशोक यादव

Ashok.Yadav1@icar.gov.in

 

कृषि जैवप्रौद्योगिकी (Agricultural Biotechnology)

डॉ. अलका भारती

Alka.bharati@icar.gov.in

डॉ. एम. आशाज्योति

Kashajyothi.mushineni@icar.gov.in

 

कृषि विस्तरण (Agricultural Extension)

डॉ. आर पी द्विवेदी

XRaghunandan.Dwivedi@icar.gov.in

 

कृषि कीटविज्ञान Agricultural Entomology)

डॉ. वेंकटेश वाई.एन.

XVenkatesh.YN@icar.gov.in

 

कृषि अर्थशास्त्र (Agricultural Economics)

डॉ. प्रियंका सिंह

Xpriyanka.singh@icar.gov.in

ये भी पढ़ें: किसान साथियों, क्या आप AgriCentral App के बारे में जानते हैं?

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.