कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से करें समय की बचत, कमाएं अधिक मुनाफा, ये हैं खासियतें

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की मदद से खेती-बाड़ी के काम को और आसान भी बनाया जा सकता है। इन मशीनों की मदद से ना सिर्फ किसानों का समय बचता है बल्कि उन्हें अच्छा मुनाफा भी मिलता है और फसलों की अच्छी पैदावार भी होती है।

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन : combined harvester machine

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine): जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होते जा रहा है उसी तरह से एग्रीकल्चर सेक्टर में भी किसानों को खेती बाड़ी में कई तरह के नए कृषि यंत्रों की जरूरत पड़ने लगी है। इन सभी कृषि यंत्रों की मदद से खेती-बाड़ी के काम को और आसान भी बनाया जा सकता है। इन मशीनों की मदद से ना सिर्फ किसानों का समय बचता है बल्कि उन्हें अच्छा मुनाफा भी मिलता है और फसलों की अच्छी पैदावार भी होती है।

अब तो हमारे कई किसान भाई इन कृषि यंत्रों की तरफ रुख भी करने लगे हैं। हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर आने वाले दिनों में इन कृषि यंत्रों के सहारे भारत में भी फसलों की बुआई और कटाई के काम शुरू होने लग जाएं।

Kisan of India Facebook

आज हम धान की कटाई के लिए एक ऐसे ही कृषि यंत्र की जानकारी आप तक लेकर आए हैं। इसे कंबाइन हार्वेस्टर मशीन कहा जाता है। आइए इस मशीन के बारे में विस्तार से पढ़ते हैं।

क्या है कंबाइन हार्वेस्टर मशीन (What is Combine Harvester Machine)

Kisan of India Twitter

इस मल्टीटास्किंग मशीन के जरिए फसलों की कटाई और सफाई का काम एक साथ किया जा सकता है। बता दें कि इस मशीन की मदद से हम धान, कुसुम, सोयाबीन, सरसों आदि की कटाई और सफाई का कार्य एक साथ कर सकते हैं। इस मशीन की मदद से किसानों का समय और लागत दोनों की बचत होगी।

क्या है इस मशीन के कार्य करने का तरीका

  • कंबाइन हार्वेस्टर की रेल के द्वारा खड़ी फसल को काटने वाली यूनिट तक पहुंचाया जाता है।
  • उसके बाद कटर के द्वारा बाहर के चाकू से फसल को काटा जाता है।
  • इसके बाद फसल को कन्वेयर बेल्ट के जरिए रेसिंग यूनिट में ले जाया जाता है।
  • रेसिंग यूनिट में जाने के बाद फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरिंग से रगड़ने पर अलग हो जाते हैं।
  • उसके बाद अनाज छलनी से साफ हो जाता है और ब्लोअर से पैरा अलग हो जाता है।
  • इस मशीन में एक स्टोन ट्रैप यूनिट भी लगी होती है जिसके द्वारा फसल के साथ आने वाले कंकड़ या मिट्टी को अलग कर दिया जाता है।

ये हैं इस मशीन की खासियतें

  • इस मशीन से मजदूरों की समस्या दूर होती है।
  • यह मशीन बहुत किफायती है और इससे काफी कम पैसों में ही कटाई और सफाई का कार्य किया जा सकता है।
  • फसलों की कटाई के बाद पैरा खेत में ही रहता है जिसका उपयोग मिट्टी से उसे सड़ा कर खाद के रूप में किया जा सकता है। इससे जमीन की उर्वरकता बनी रहती है।
  • कंबाइन हार्वेस्टर से काटी गई फसलों का उपयोग बीज उत्पादन में भी किया जा सकता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top