Krishi Nivesh Portal: कृषि निवेश पोर्टल का लाभ लेना है तो जानिए इसकी क्या है पात्रता ?

कृषि निवेश पोर्टल एक क्रांतिकारी पहल है जो किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। यह पोर्टल न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करता है, बल्कि किसानों को तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण और कौशल विकास में भी सहायता करता है।

Krishi Nivesh Portal: कृषि निवेश पोर्टल का लाभ लेना है तो जानिए इसकी क्या है पात्रता ?

भारत सरकार (Government of India) ने कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने और किसानों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि निवेश पोर्टल (Krishi Nivesh Portal) की शुरुआत की है। ये पोर्टल 5 दिसंबर 2022 को लॉन्च किया गया था और इसे एक एकीकृत, केंद्रीकृत वन-स्टॉप पोर्टल (Integrated, centralized one-stop portal) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पोर्टल (Krishi Nivesh Portal) के ज़रीये से कृषि से संबंधित कई सरकारी योजनाओं का फ़ायदा किसानों और अन्य कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

पोर्टल का लाभ लेने की पात्रता (Eligibility to Benefits Of Portal)

इस पोर्टल के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित श्रेणियों के लोग और संगठन पात्र माने गए हैं:

1.किसान – जो व्यक्तिगत रूप से खेती कर रहे हैं।

2.किसान उत्पादक संगठन (FPOs) – जो समूह में संगठित होकर खेती से जुड़ी गतिविधियां करते हैं।

3.स्वयं सहायता समूह (SHGs) – जो ग्रामीण विकास में योगदान दे रहे हैं।

4.कृषि स्टार्टअप्स – जो नवाचार और तकनीक आधारित कृषि समाधान विकसित कर रहे हैं।

5.कृषि उद्यमी – जो कृषि क्षेत्र में निवेश और व्यवसाय कर रहे हैं।

6.सहकारी समितियां – जो कृषि उत्पादन और विपणन में संलग्न हैं।

कृषि निवेश पोर्टल की ख़ासियते और फायदे (Features And Benefits of Krishi Nivesh Portal )

इस पोर्टल को विकसित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता और योजनाओं की जानकारी को आसान बनाना है। यह पोर्टल निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है:

1.एकीकृत सूचना स्रोत: विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी संपूर्ण जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाती है।

2.आसान आवेदन प्रक्रिया: किसान और कृषि से जुड़े लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

3.वित्तीय सहायता: विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण, सब्सिडी और अन्य वित्तीय सहायता का लाभ उठाया जा सकता है।

4.तकनीकी सहायता: उन्नत कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाने में मदद मिलती है।

5.महिला किसानों को विशेष लाभ: सरकार द्वारा महिला किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत विशेष सहायता दी जाती है।

6.राज्य और केंद्र की योजनाओं का इस्तेमाल: कृषि अवसंरचना निधि (AIF) और अन्य योजनाओं को जोड़ा गया है, जिससे अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

7.कृषि प्रशिक्षण और कौशल विकास: किसान और कृषि उद्यमियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

प्रमुख योजनाएं और उनका लाभ (Major Schemes And Benefits)

 कृषि निवेश पोर्टल विभिन्न योजनाओं को समाहित करता है, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित शामिल हैं:

1. कृषि यंत्रीकरण पर उप-मिशन (SMAM) – किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी दी जाती है।

2. मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता पर राष्ट्रीय परियोजना – मृदा परीक्षण और उर्वरकों के सही उपयोग को प्रोत्साहित किया जाता है।

 3.राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) – खाद्य उत्पादन बढ़ाने के लिए सहायता दी जाती है।

4. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) – कृषि क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाता है।

5. तिलहन एवं पाम पर राष्ट्रीय मिशन – तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाता है।

6. परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) – जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सहायता दी जाती है।

7. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) – किसानों को सिंचाई सुविधाओं के लिए सहायता दी जाती है।

8. बागवानी के एकीकृत विकास के लिए मिशन (MIDH) – फल और सब्जियों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाता है।

एआईएफ के तहत अन्य योजनाएं (Other Schemes Under AIF) 

1.पीएमएफएमई और पीएमकेएसवाई (खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय)

2.राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड

3.जल शक्ति मंत्रालय की गोबरधन योजना

4.पीएमकेयूएसयूएम (सौर ऊर्जा आधारित कृषि योजना)

महिला किसानों के लिए विशेष पहल (Special Initiative For Women Farmers)

महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से:

1.एटीएमए योजना के तहत कृषि प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम।

2.एनसीडीसी की सहकारी शिक्षा परियोजनाएं।

3.केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण।

4.ईडीईजी (उद्यमिता विकास और रोजगार सृजन) योजना – जिसके तहत मुर्गी पालन, सुअर पालन, छोटे जुगाली करने वाले पशुओं का पालन आदि को बढ़ावा दिया जाता है।

कृषि निवेश पोर्टल से कृषि में नवाचार, उत्पादन और आर्थिक विकास (Innovation, Production And Economic Growth In Agriculture)

कृषि निवेश पोर्टल एक क्रांतिकारी पहल है जो किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। यह पोर्टल न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करता है, बल्कि किसानों को तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण और कौशल विकास में भी सहायता करता है। विशेष रूप से महिला किसानों और नवोदित कृषि उद्यमियों के लिए यह पोर्टल अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों से कृषि क्षेत्र में नवाचार, उत्पादन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें: नील हरित शैवाल (Blue-Green Algae): जैविक खाद उत्पादकों की कमाई बढ़ाने का best option

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top