Table of Contents
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government of Uttar Pradesh) ने किसानों की आय बढ़ाने और खेती में क्रांति लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 12 से 29 दिसंबर 2025 तक, पूरे प्रदेश के हर जिले में ‘किसान पाठशाला’ (Kisan Pathshala) का आयोजन होगा। इस अभियान का उद्देश्य रबी सीजन से पहले हर किसान को आधुनिक, कम लागत वाली और अधिक मुनाफे वाली खेती की जानकारी देना है।
क्या है ‘किसान पाठशाला’?
ये कोई (Kisan Pathshalas) आम कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा कृषि प्रशिक्षण मॉडल (Agricultural Training Model) है। अब तक 1.90 करोड़ किसानों को इससे ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इन पाठशालाओं में किसानों को उनके अपने गांव या ब्लॉक में ही practical knowledge दिया जाता है। यहां उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, स्मार्ट सिंचाई, बागवानी, पशुपालन और सरकारी योजनाओं (Improved seeds, soil testing, smart irrigation, horticulture, animal husbandry and government schemes) की पूरी जानकारी दी जाएगी।
शुरुआत पद्मश्री किसान के गांव से
12 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी ज़िले के दौलतपुर गांव में ‘प्रगति किसान सम्मेलन’ से इसकी शुरुआत की। ये गांव प्रगतिशील किसान पद्मश्री रामशरण वर्मा (Progressive farmer Padmashree Ramsharan Verma) का है, जो सहकारिता आधारित खेती (cooperative farming) का जीता-जागता मॉडल हैं। 6 एकड़ से शुरू कर आज 275 एकड़ में फैली उनकी खेती से छोटे किसानों को भी डेढ़-दो लाख सालाना आय मिल रही है।
किसानों को क्या मिलेगा फायदा?
1. नई तकनीक: टिश्यू कल्चर, स्मार्ट खेती और आधुनिक उपकरणों का प्रशिक्षण।
2. लागत कम, मुनाफा ज्यादा: कम पैसे में अच्छी पैदावार के गुर।
3. योजनाओं की सीधी जानकारी: 60 फीसदी अनुदान पर सोलर पंप, 40-50 प्रतिशत पर कृषि यंत्र, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का फायदा।
4. प्रगतिशील किसानों से सीख: हर ब्लॉक के सफल किसान अपने अनुभव शेयर करेंगे।
5. प्रतियोगिता और पुरस्कार: हर गोष्ठी में किसानों को जैविक कीटनाशक और बीज जैसे उपयोगी पुरस्कार दिए जाएंगे।
योगी सरकार का किसान के लिए अहम कदम
ये (Kisan Pathshalas) पाठशाला सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है। अब तक सरकार ने 25,423 करोड़ रुपये का कर्ज माफी दी है और 90,669 करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सीधे किसानों के खाते में भेजे हैं। साथ ही, मृदा परीक्षण से लेकर फसलों के दाम का तुरंत भुगतान करने जैसी सुविधाएं भी दी हैं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: Is The Milk Real Or Fake?: सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक दूध की शुद्धता पहचानने के 3 आसान घरेलू टेस्ट

