किसान आंदोलन: अमरिन्दर सिंह और हुड्डा ने कहा, केन्द्र सरकार को किसानों की बात शांतिपूर्वक सुननी चाहिए

इस मुद्दे पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा तथा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार को आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुननी चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को बातचीत से सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।

punjab cm amrinder singh

किसान आंदोलन के मुद्दे पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार को आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुननी चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को बातचीत से सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को इन तीन नियमों के अतिरिक्त एक चौथा बिल और लाना चाहिए जिसमें प्रावधान हो कि जो भी किसानों की फसल को MSPC न्यूनतम समर्थन मूल्य कीमत (MSPC) से कम पर खरीदेगा, उसके लिए सजा का प्रावधान रखा जाए। उन्होंने विधानसभा में बिलों में संशोदन का प्रस्ताव लाने की भी मंशा जताई।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने भी किसानों को समर्थन करते हुए कहा कि दो माह से किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा था परन्तु हरियाणा सरकार ने उन्हें भड़का दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज संविधान दिवस के दिन पर ही किसानों से उनका संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। उनका दमन करने के बजाय देश की रकार को उनकी बात शांतिपूर्वक सुननी चाहिए।

उन्होंने अन्य राज्यों की सरकारों से भी किसानों को दमन न करने की अपील करते हुए उनका साथ देने का आव्हान किया।

 

योगेन्द्र यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया

किसानों के आंदोलन के समर्थन में जा रहे योगेन्द्र यादव को पुलिस ने कई अन्य किसानों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

किसान संघर्ष समिति के संयोजक मनदीप नथवान ने कहा कि हम सभी शांतिपूर्ण आंदोलन करना चाहते हैं परन्तु प्रशासन हमें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे रहा है। किसानों को बैरिकेड लगाकर बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top