भारतीय किसान यूनियन की 7 बजे बैठक, कृषि कानूनों पर होगी चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश और पीयूष गोयल के साथ किसानों की विज्ञान भवन में 3 बजे से बातचीत हो रही है। साथ ही 7 बजे की बैठक में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को बुलाया गया है।

किसानों farmer protest against agriculture bills

कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों के कई किसान और किसान संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं, पंजाब-हरियाणा और यूपी के किसान विरोध कर लगातार आंदोलन छेड़े हुए हैं। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आए किसान जमे हुए हैं। ऐसे में राकेश टिकैत विज्ञान भवन में हो रही बैठक के लिए रवाना हो गए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश और पीयूष गोयल के साथ किसानों की विज्ञान भवन में 3 बजे से बातचीत हो रही है। साथ ही 7 बजे की बैठक में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को बुलाया गया है। इसमें राकेश टिकैत, कर्म सिंह पड्डा जो की भारतीय किसान यूनियन के उत्तराखंड अध्यक्ष हैं। रतन मान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र मालिक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, युद्धवीर सिंह और वीरेंद्र डागर शामिल होंगे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम यहां से 7 बजे की बैठक के लिए निकल रहे हैं। ये दूसरी बैठक है, इससे पहले उन्होंने पंजाब के किसान नेताओं से बात की है। अब उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा के किसान नेताओं से बात करेंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में 7 व्यक्तियों का डेलिगेशन शामिल होगा। गाजीपुर बॉर्डर से जा रहे डेलिगेशन को पुलिस सुरक्षा में विज्ञान भवन ले जाया गया है।

सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) अधिनियम पर किसान नेताओं को एक विस्तृत जानकारी दे रही है। दरअसल केंद्र सरकार सितंबर महीने में 3 नए कृषि विधेयक लाई थी, जिन पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद वे कानून बन चुके हैं। जिसके खिलाफ किसानों का ये आंदोलन छिड़ा हुआ है।

UN news

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top