बर्डफ्लू: भारत के 7 राज्यों में बर्डफ्लू की दस्तक, सरकार में जारी किया अलर्ट, जानिए लक्षण व बचाव के तरीके

भारत के कई राज्यों के बर्डफ्लू (एवीएन इन्फ्लूएंजा) के चपेट में आने की पुष्टि हो गयी है। Covid-19 से देश […]

paultry farm business

भारत के कई राज्यों के बर्डफ्लू (एवीएन इन्फ्लूएंजा) के चपेट में आने की पुष्टि हो गयी है। Covid-19 से देश जहां अभी तक जूझ रहा, बर्डफ्लू के दस्तक से परेशानियां और बढ़ गयी हैं। देश के 7 राज्य इसकी चपेट में हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और केरल सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान में एक सप्ताह के भीतर बड़े पैमाने में कौओं की मौत हुई है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पोल्ट्री फर्मों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। केरल सरकार ने संक्रमित इलाकों के 1 किलोमीटर के दायरे में करीब 50 हजार बतखों को मारने का निर्देश दिया है। हरियाणा के पंचकूला में मुर्गियों के अस्वाभाविक मौत के बाद राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है।

ये भी देखें : मछली पालन करने के लिए सरकार दे रही है 60% तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

ये भी देखें : e-Gopala ऐप के जरिए पाएं पशुपालन से जुड़ी सभी जानकारी, ये हैं शानदार फीचर्स

हिमांचल प्रदेश के कई क्षेत्र में भी बर्डफ्लू से पक्षियों के मौत के मामले सामने आए हैं। यहाँ बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों को मृत पाया गया है। बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और कर्नाटक में भी सतर्कता बरती जा रही है।

मध्य प्रदेश में भी मिले केस

मध्य प्रदेश के इंदौर और नीमच के दो केस में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यहां ढेर सारे कौवे मृत पाए गए थे। जांच करने पर उनमें बर्डफ्लू का संक्रमण पाया गया। राज्य पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के निर्देश के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों को सतर्क रहने और पक्षियों के मृत्यु की सूचना पर सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

ये भी देखें : मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेकर करें लाखों की कमाई

ये भी देखें : Goat Dairy Farm – सिरोही बकरी पाल कर हो जाएं मालामाल, जानिए डिटेल्स

ये भी देखें : घर बैठे मशरूम उगाकर भी कमा सकते हैं खूब पैसा, जानिए कैसे

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू को लेकर ट्वीट किया है। जिलों में चिह्नित स्थान के आस पास की सभी दुकानें, चिकिन मार्केट 7 दिनों के लिए तत्काल बंद कर दिए गए हैं। 10 किमी की परिधि में सर्विलांस करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने दिए हैं।

क्या हैं पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण

बर्डफ्लू (एवीएन इन्फ्लूएंजा) एक वायरल इन्फेक्शन है जो पक्षियों में पाया जाता है। पक्षियों की आंख, गर्दन और सिर के आसपास सूजन हो, आंखों से रिसाव हो रहा हो। कलगी और टांगों में नीलापन दिखे। पंख झड़ने लगे, खाना कम कर दें और अंडे देने में कमी। इसके साथ असामान्य मृत्यु दर बढ़ जाए, तो सतर्क रहे। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पशु चिकित्सा संस्था या पशु चिकित्सा अधिकारी को दें।

इंसानों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू

संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से यह वायरस इंसानों में फैलता है। इसके अलावा संक्रमित जगहों पर जाने वाले, कच्चा या अधपका मुर्गा-अंडा खाने वाले लोगों में भी बर्ड फ्लू फैलने का खतरा होता है।

इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण

बर्डफ्लू से संक्रमित व्यक्ति को पूरी तरह से सांस लेने में परेशानी होती है। खांसी, कफ , सिर में दर्द, उल्टी, बुखार के साथ शरीर अकड़ना, शरीर में दर्द, जल्दी थक जाना, पेट में दर्द होना प्रमुख लक्षण हैं। बर्ड फ्लू के संक्रमण से किडनी का खराब होना, ठीक प्रकार से हृदय गति का न चलना, जिससे कार्डियक अरेस्ट का खतरा पैदा हो सकता है।

सावधानियां

  • तत्काल पक्षियों से दूरी बनाए रखें।
  • छोटी व खुली जगहों से मांस की खरीदारी न करें।
  • हाथों को लगातार धोते और सेनेटाइज करते रहें।
  • बर्ड फ्लू के लक्षण दिखने पर 48 घंटे के अंदर डाक्टर से सलाह लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top